ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पर्यावरण सरंक्षण के लिए कार्बन उत्सर्जन कम करना जरूरी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

पर्यावरण सरंक्षण के लिए कार्बन उत्सर्जन कम करना जरूरी

By @dmin
Published: May 5, 2022
Share
तुंहर सरकार तुंहर द्वार: आवेदकों के घर छह माह में भेजे गए 4.45 लाख स्मार्ट कार्ड आधारित पंजीयन प्रमाण-पत्र तथा ड्राइविंग लायसेंस
तुंहर सरकार तुंहर द्वार: आवेदकों के घर छह माह में भेजे गए 4.45 लाख स्मार्ट कार्ड आधारित पंजीयन प्रमाण-पत्र तथा ड्राइविंग लायसेंस
SHARE

संसाधनों के उपयोग करते हुए ऊर्जा के नवीकरणीय विकल्पों के लिए बने कार्ययोजना: मोहम्मद अकबर
राज्य योजना आयोग द्वारा कोरबा जिले में कोयला संचालित विद्युत संयंत्रों के बंद होने पर पडऩे वाले परिणामों पर रणनीति तय करने आयोजित हुई कार्यशाला

रायपुर/ वन, आवास एवं पर्यावरण मंत्री मोहम्मद अकबर ने कहा है कि पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्बन उत्सर्जन को कम करना जरूरी है। उन्होंने कहा है कि ऊर्जा की आवश्यकता के लिए संसाधनों का उपयोग करते हुए ऊर्जा के नवीकरणीय विकल्पों के लिए एक व्यापक एवं संतुलित कार्ययोजना जरूरी है। श्री मोहम्मद अकबर के मुख्य आतिथ्य में आज यहां राज्य योजना आयोग द्वारा नवा रायपुर के योजना भवन में कार्यशाला आयोजित हुई। कार्यशाला का विषय था ‘छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में कोयले के बजाय नवीकरणीय ऊर्जा को अपनाने पर पडऩे वाले प्रभाव’। इस कार्यशाला की अध्यक्षता खाद्य मंत्री श्री अमरजीत भगत ने की। खाद्य मंत्री ने कहा कि हमें भविष्य के लिए ऊर्जा की जरूरत एवं ऊर्जा के विकल्पों के लिए दीर्घकालीन योजना बनाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि कोरबा जिले में लगभग 88 हजार लोगों की आजीविका कोयला उत्खनन से प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक रूप से निर्भर है। इसलिए इस पर विचार करने से पहले समस्त पहलुओं पर भी विचार करने की आवश्यकता है। कार्यशाला में प्रतिभागीयों ने महत्वपूर्ण सुझाव दिए। प्रारंभ में राज्य योजना आयोग के सदस्य डॉ. के सुब्रमण्यम ने कार्यशाला की पृष्ठभूमि एवं उद्ेश्य पर विस्तार से प्रकाश डाला।

कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए वन, आवास एवं पर्यावरण मंत्री मोहम्मद अकबर ने बताया कि कोरबा देश और प्रदेश का सबसे प्रमुख कोयला उत्पादक जिला है। उन्होंने कहा कि कोरबा प्रदेश की दो करोड़ 50 लाख आबादी को ऊर्जा प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वांह कर रहा है। उन्होंने कहा कि ऊर्जा के अन्य विकल्पों पर विचार करने हेतु पर्याप्त अधोसंरचना और व्यवस्था विकसित होने तक सतत् विकास के लिए कोयला पर निर्भरता अपरिहार्य है।

राज्य योजना आयोग के उपाध्यक्ष अजय सिंह ने कहा कि सरकार ने भी ग्लासगो सम्मेलन कोप-26 में 2070 तक जीरो इमीशन प्राप्त करने का संकल्प लिया है। इसमें देश की कुल ऊर्जा जरूरतों का 50 प्रतिशत नवीकरणीय ऊर्जा से आपूर्ति और कार्बन उत्सर्जन 2030 तक एक बिलियन टन तक घटाने का निर्णय भी लिया गया है। राज्य के विभागों को इसके लिए चरणबद्ध तरीके के नियोजन की आवश्यकता होगी। उन्होंने बताया कि भविष्य में पर्यावरण अनुकूल ऊर्जा के स्रोतों का विकास के साथ-साथ स्थानीय लोगों के सामाजिक आर्थिक जीवन में पडऩे वाले प्रभावों पर भी ध्यान देने की जरूरत है। कोरबा के वन संसाधन, वनोपज, वन प्रसंस्करण उद्योग आजीविका विकास में महत्वपूर्ण हो सकते हैं। कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए ऊर्जा विभाग के सचिव अंकित आनंद ने सौर ऊर्जा के विकल्प सहित अन्य ऊर्जा स्त्रातों पर अपने विचार रखे। उन्होंने राज्य में वैकल्पिक ऊर्जा के सभी विकल्पों पर किए जा रहे कार्य एवं अन्य पहलुओं पर विस्तृत जानकारी दी। कार्यशाला में परिचर्चा के दौरान साउथ इस्टन कोल्ड फिल्ड लिमिटेड के अधिकारियों सहित अन्य विभागों के प्रतिनिधियों ने अपने विचार रखे।

कार्यशाला में आई फारेस्ट की ओर से श्री चन्द्रभूषण और श्रेष्ठा बैनर्जी ने प्रस्तुतिकरण के जरिए विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कोरबा कोयला खदान संस्थानों की गई स्टडी की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि देश में नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों के विकल्पों पर विचार किया जा रहा है। कोरबा जिले में कोयला खदानों से कोयला उत्पादन कम हो रहा है। इसका सीधा प्रभाव राज्य की बिजली आपूर्ति राजस्व, आजीविका पर पडऩे की संभावना है। उन्होंने कोरबा में ऊर्जा के न्यायसंगत रूपांतरण के संबंध में सभी पक्षों जैसे लोगों के आजीविका के विकल्पों, खदान भूमि के पुर्नउपयोग, ऊर्जा के अन्य विकल्पों इत्यादि के संबंध में विस्तार से बताया। उन्होंने कोरबा में वन संसाधन, कृषि में आजीविका विकास की संभावनाओं की भी चर्चा की। उन्होंने जर्मनी के उदाहरण से कोरबा के लिए भी चरणबद्ध और समयबद्ध योजना बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया।

कार्यशाला में राज्य योजना आयोग के सदस्य सचिव ने आई-फारेस्ट के प्रतिनिधियों और बैठक में उपस्थित विभागों के प्रतिनिधियों को आभार व्यक्त करते हुए कोरबा जिले के पुर्ननियोजन और इससे जुड़े सभी पहलुओं पर आज की संवेदीकरण कार्यशाला में दिए गए सुझावों पर आगे कार्य किया जाएगा। कार्यशाला में प्रधान मुख्य वन संरक्षक राकेश चतुर्वेदी, राज्य लघु वनोपज संघ के प्रबंध संचालक संजय शुक्ला, आयुक्त उच्च शिक्षा श्रीमती शारदा वर्मा, संचालक पशुधन विकास श्रीमती चंदन त्रिपाठी सहित उद्यानिकी, उद्योग एवं खनिज विभाग और अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

रायपुर से डोंगरगढ़ तक शुरू हुई नि:शुल्क बस सेवा, मां बमलेश्वरी के दरबार तक जाएगी, सीएम साय ने दिखाई हरी झंडी
पीएम मोदी को झालमुड़ी खिलाने वाले दुकानदार को मिल रही हैं धमकियां, सुरक्षा में लगाई गई पुलिस
कोरोना की चपेट में आईं सोनिया गांधी, बैठक में शामिल कई नेता भी संक्रमित
नशे पर वार :  हेरोइन का सौदा कर रहे शख्स को पुलिस ने दबोचा, 50 हजार रुपए का हेरोइन जब्त
दाऊद का ठिकाना बताओ और 25 लाख रुपये नकद इनाम पाओ, एनआईए की बड़ी घोषणा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article वोरा की मौजूदगी में नागरिकों ने किया पूर्व सभापति दिनेश देवांगन से तीखा विवाद, लोगों ने वाल्व में छेड़छाड़ का लगाया आरोप वोरा की मौजूदगी में नागरिकों ने किया पूर्व सभापति दिनेश देवांगन से तीखा विवाद, लोगों ने वाल्व में छेड़छाड़ का लगाया आरोप
Next Article सनावल और रामचंद्रपुर में एमबीबीएस डॉक्टर की होगी पदस्थापना, रामचंद्रपुर में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल होगा प्रारंभ सनावल और रामचंद्रपुर में एमबीबीएस डॉक्टर की होगी पदस्थापना, रामचंद्रपुर में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल होगा प्रारंभ

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?