ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: इंस्टीट्यूट ऑफ एण्ड ट्रैफिक रिसर्च में 70 शासकीय वाहन चालकों का उन्मुखीकरण कार्यक्रम सम्पन्न
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

इंस्टीट्यूट ऑफ एण्ड ट्रैफिक रिसर्च में 70 शासकीय वाहन चालकों का उन्मुखीकरण कार्यक्रम सम्पन्न

By @dmin
Published: April 30, 2022
Share
इंस्टीट्यूट ऑफ एण्ड ट्रैफिक रिसर्च में 70 शासकीय वाहन चालकों का उन्मुखीकरण कार्यक्रम सम्पन्न
इंस्टीट्यूट ऑफ एण्ड ट्रैफिक रिसर्च में 70 शासकीय वाहन चालकों का उन्मुखीकरण कार्यक्रम सम्पन्न
SHARE

रायपुर। नवा रायपुर अटल नगर स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ एण्ड ट्रैफिक रिसर्च में 27 से 29 अप्रैल तक 70 शासकीय वाहन चालकों का उन्मुखीकरण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। उल्लेखनीय है कि विगत दिवस 11 अप्रैल को मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन ने राज्य के सड़क सुरक्षा परिदृश्य की समीक्षा के दौरान सुधार की शुरुआत घर से प्रारंभ करने का दिशा-निर्देश दिये थे। सड़क दुर्घटनाओं में अमूल्य जीवन की क्षति के साथ-साथ सम्पूर्ण परिवार प्रभावित होता है। इसे दृष्टिगत रखते हुए यह प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया जा रहा है।

इस तारतम्य में राज्य के महानदी भवन, इंद्रावती स्थित शासकीय कार्यालयों में कार्यरत वाहन चालकों को सुगम एवं सुरक्षित यातायात, वाहन चालन कौशन उन्नयन तथा सड़क सुरक्षा आदि की जानकारी के लिए यह प्रशिक्षण कार्यक्रम अंतर्विभागीय लीड एजेंसी (सड़क सुरक्षा), परिवहन विभाग तथा मारूति सुजूकि द्वारा संचालित इंस्टिट्यूट ऑफ ड्राइविंग एण्ड ट्रैफिक रिसर्च ग्राम तेन्दुआ, नवा रायपुर में दिया जा रहा है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से सभी वाहन चालकों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया जा रहा है।

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा स्थापित इंस्टिट्यूट ऑफ ड्राइविंग एण्ड ट्रैफिक रिसर्च, राज्य में सड़क सुरक्षा एवं वाहन चालन कौशल प्रशिक्षण का आधुनिक संस्थान है। जहां विश्व स्तरीय तकनीक का इस्तेमाल करते हुए प्रशिच्क्षुओं को ऑडियो, वीडियो प्रेजेंटेशन एवं वैज्ञानिक माध्यम से संस्थापित आधुनिक ट्रैक में फील्ड ट्रेनिंग के माध्यम से बहुत ही रोचक तरीके से सड़क सुरक्षा संबंधित सभी आवश्यक पाठ्यक्रम संचालित किया जाता है।

इन प्रशिक्षण कार्यक्रमों से प्रतिभागी वाहन चालकों के वाहन चालन कौशल में विस्तार होगा। सड़क हादसों से होने वाली अप्रत्याशित क्षति से भी बचाव हो सकेगा तथा समाज के समक्ष शासकीय वाहन चालक आदर्श प्रस्तुत कर सकेंगे। प्रशिक्षण सत्र में अध्यक्ष अंतर्विभागीय लीड एजेंसी (सड़क सुरक्षा) श्री संजय शर्मा द्वारा समस्त वाहन चालकों को यातायात नियमों के अनुपालन सहित सुगम एवं सुरक्षित वाहन चालन, सड़क सुरक्षा के प्रचार-प्रसार सहित संयमित आचरण से समाज के समक्ष आदर्श प्रस्तुत करने की शपथ दिलाई गई एवं प्रमाण पत्र तथा रोड सेफ्टी एंबेसडर का बैच प्रदान किया गया।

शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पहुंची भिलाई…. महापौर ने लिया जायजा
लोकवाणी की नवीं कड़ी: रेडियो वार्ता के जरिए मुख्यमंत्री आम जनता से हुए रू-ब-रू, कहा- हमारा संविधान हर समुदाय को न्याय देने का आधार
CG Big Breaking: छत्तीसगढ़ में कोरोना का कहर: 14 स्कूली बच्चे कोरोना पॉजिटिव, आदिवासी हॉस्टल में फैला संक्रमण
राज्योत्सव पर ट्राइबल टूरिज्म सर्किट के तहत नवनिर्मित पांच टूरिस्ट रिसार्ट का होगा लोकार्पण… सीएम बघेल करेंगे इनका ई लोकार्पण…. पर्यटन मंत्री ताम्रध्वज साहू करेंगे कार्यक्रम की अध्यक्षता
भिलाई-चरोदा निगम : 97 लाख से हो रहा था तालाब का सौंदर्यीकरण, आधे घंटे की बारिश नहीं झेल सकी दीवार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article अक्षय तृतीया के अवसर पर 03 मई को प्रदेश में मनाया जाएगा अक्ती तिहार अक्षय तृतीया के अवसर पर 03 मई को प्रदेश में मनाया जाएगा अक्ती तिहार
Next Article मुख्यमंत्रियों व मुख्य न्यायाधीशों का संयुक्त सम्मेलन में शामिल हुए सीएम बघेल, किया मुख्य न्यायाधीश का अभिवादन मुख्यमंत्रियों व मुख्य न्यायाधीशों का संयुक्त सम्मेलन में शामिल हुए सीएम बघेल, किया मुख्य न्यायाधीश का अभिवादन

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?