ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दरार : अपने आका के खिलाफ ही शिकायत लेकर यूएन पहुंच गया तालिबान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalWorld

दरार : अपने आका के खिलाफ ही शिकायत लेकर यूएन पहुंच गया तालिबान

By @dmin
Published: April 26, 2022
Share
भारत का संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में दो साल का कार्यकाल आज से, गलियारे में लगेगा तिरंगा
भारत का संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में दो साल का कार्यकाल आज से, गलियारे में लगेगा तिरंगा
SHARE

संयुक्त राष्ट्र (एजेंसी)। अब पाकिस्तान व अफगानिस्तान के बीच रिश्तों में दरार पैदा होने लगी है। अपने आका पाकिस्तान के खिलाफ शिकायत लेकर तालिबान संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (हृस्ष्ट) में पहुंच गया है। तालिबान ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तान की सेना ने हमारे खोश्त और कुनार प्रांत में हवाई हमले किए। शिकायत के साथ ही तालिबान ने पाकिस्तान सरकार को कड़ी नसीहत दी है।

दो साल पहले तक तालिबान पाकिस्तान के इशारे पर नाचता था। अफगानिस्तान की सत्ता पर काबिज होने के बाद पाकिस्तान ने ही उसकी उंगली पकड़कर विश्व बिरादरी से जोडऩे का प्रयास किया था, लेकिन अब दोनों देशों के बीच खटास बढ़ती जा रही है।

अफगानिस्तान की तालिबान सरकार की ओर से पाकिस्तान के खिलाफ नसीर अहमद फैक ने यूएनएससी में शिकायत की है। फैक की शिकायत का समर्थन तालिबान, हक्कानी नेटवर्क और तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान ने भी किया है। तालिबान का कहना है कि पाक सेना के हवाई हमले में 40 लोगों की मौत हुई है। इनमें महिलाएं और बच्चे शामिल हैं।

फैक ने यूएनएससी के अध्यक्ष को लिखे पत्र में कहा है कि पाकिस्तान का हवाई हमला अंतरराष्ट्रीय कानूनों का खुला उल्लंघन है। बहुत से घरों को भी नुकसान पहुंचा है। तालिबान, हक्कानी नेटवर्क और तहरीक-ए-तालिबान तीनों ही पख्तूनों से जुड़े संगठन हैं। वे पाकिस्तान की ओर से डूरंड सीमा रेखा पर तारबंदी के खिलाफ हैं। इनका कहना है कि इसके जरिए पाकिस्तान पख्तूनों को अलग करने का काम कर रहा है।

उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत की बड़ी आबादी पख्तूनों की है। अफगानिस्तान भी पख्तून बहुल देश है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को भेजे पत्र में अफगानिस्तान ने लिखा है कि पाकिस्तान की सेना ने जो किया है, वह अंतरराष्ट्रीय कानूनों, मानवाधिकार के नियमों, यूएन चार्टर के सिद्धांतों का उल्लंघन है। इसके अलावा संयुक्त राष्ट्र महासभा और सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों का भी इससे हनन हुआ है। अफगानिस्तान की तालिबान सरकार ने सुरक्षा परिषद के जरिए पाक सरकार को चेताया है कि ऐसे हमलों से दोनों देशों के रिश्तों पर आंच आएगी। क्षेत्र की शांति व्यवस्था भी इससे प्रभावित होगी।

Lok Sabha Elections 2024: चुनाव आयोग ने की कार्यक्रम की घोषणा, चुनाव अधिकारी कंगाले ने बताया कैसी है तैयारी
युवाओं से भेंट मुलाकात भिलाई में सीएम बघेल की बड़ी घोषणा, सीएसवीटीयू में बनाया जाएगा सेंटर आफ एक्सीलेंस
कोरोना काल में बजाज फिनसर्व की ज्यादती…. उपभोक्ताओं को किश्त के लिए कर रहे प्रताडि़त…. परेशान लोग फोरम जाने की तैयारी में
जनजातीय साहित्य के विकास में यह महोत्सव मील का पत्थर साबित होगा: राज्यपाल सुश्री उइके
भारत में कोरोना: पिछले 24 घंटे में 44,376 नए मरीज मिले…. कुल संक्रमितों की संख्या पहुंची 92 लाख के पार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सुप्रीम कोर्ट की फटकार- यह राष्ट्रीय राजधानी का हाल है, कल्पना कीजिए हम दुनिया को क्या संकेत दे रहे हैं सुप्रीम कोर्ट: ‘ऐसी राहत मत मांगिए जो हम दे न सकें’ रामनवमी पर हिंसा की जांच की मांग खारिज
Next Article बीजेपी का दावा- 76 हजार से ज्यादा कार्यकर्ताओं ने थामा पार्टी का दामन मोदी सरकार के 8 साल की खुशी ऐसे मनाएगी भाजपा, मई में बड़े जश्न की तैयारी

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?