ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: नागरिकों की समस्याओं का समाधान करने प्रशासन पहुंच रहा लोगो के घर-घर तक: सांसद महंत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeatured

नागरिकों की समस्याओं का समाधान करने प्रशासन पहुंच रहा लोगो के घर-घर तक: सांसद महंत

By @dmin
Published: April 23, 2022
Share
SHARE

कोरबा। सरकार तुंहर द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत विकासखण्ड कटघोरा के ग्राम पंचायत भिलाई बाजार में वृहद समाधान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में एक ही दिन में आठ हजार 213 लोगों को फौती, नामांतरण, राशन कार्ड, पेंशन, दिव्यांगता प्रमाण पत्र, किसान क्रेडिट कार्ड आदि शिविर स्थल में ही बनाकर ग्रामीणों को दी गई। शिविर में कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद ज्योत्सना महंत, कटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर, पाली तानाखार विधायक मोहित राम केरकेट्टा एवं कलेक्टर रानू साहू भी शामिल हुई।

शिविर में एस.ई.सी.एल. कुसमुण्डा अंतर्गत भूविस्थापित परिवारो के चार लोगो को नौकरी मिल गयी। उन्हे शिविर मे सांसद श्रीमती महंत के हाथो नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। एस.ई.सी.एल. कुसमुण्डा मे नौकरी पाने वालो में ग्राम जटराज के दाताराम, विरेन्द्र कुमार, श्रीराम पटेल एवं श्री प्रदीप कुमार पटेल शामिल है। सांसद श्रीमती महंत ने शिविर में शामिल जनप्रतिनिधियों के साथ विभिन्न विभागों के स्टालों का अवलोकन किया। उन्होंने स्कूली छात्राओं को सरस्वती सायकिल योजना के तहत साइकिलों का वितरण किया। साथ ही दिव्यांगजनों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र, महिला समूहों को ऋण का चेक किसानों को कृषि उपकरण, मछली जाल, किसान क्रेडिट कार्ड, ई-श्रमिक कार्ड आदि प्रदान किया। सांसद ज्योत्सना महंत  ने नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार तुहंर द्वार कार्यक्रम के तहत् जिला प्रशासन लोगो के घर-घर तक पहुंचकर नागरिको के विभिन्न समस्याओं का समाधान कर रहा है।

उन्होने कहा कि नागरिकों को पहले छोटी-छोटी सुविधाओं के लिए भी दूर-दूर तक जाकर कार्यालयों के चक्कर काटने पडते थे। अब शिविर के माध्यम से एक ही जगह पर सभी शासकीय सेवाओं का लाभ मिल रहा है। उन्होने शासन की योजनाओं को गंभीरता से जिले में क्रियान्वित करने के लिए कलेक्टर साहू को बधाई दी। पाली तानाखार क्षेत्र के विधायक मोहित राम केरकेट्टा ने कहा कि पहले शिविरो में समस्याएं ली जाती थी और बाद में निराकरण किया जाता था। अब प्रशासन द्वारा रणनीति बनाकर लोगोे के घर-घर जाकर समस्याओं की पहचान की जा रही है और उन्हे शिविर के माध्यम से सेवाओं से लाभान्वित किया जा रहा है। कटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा 15 दिन पहले गांव-गांव जाकर लोगो के समस्याओं का सर्वे करके समस्याओं का समाधान कर उन्हे राहत दिलाने की पहल अनुकरणीय है। कलेक्टर रानू साहू ने समाधान शिविर में सेवाओं का लाभ लेने आए नागरिकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि सरकार तुंहर द्वार कार्यक्रम के तहत राशन कार्ड, पेंशन, किसान किताब जाति प्रमाण पत्र, जॉब कार्ड, वनाधिकार पट्टा, दिव्यांगता प्रमाण पत्र का लाभ सभी पात्र लोगों को देना ही कार्यक्रम का उद्देश्य है।

इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष शिवकला कंवर, गौ सेवा आयोग के सदस्य प्रशांत मिश्रा, जनपद पंचायत कटघोरा अध्यक्ष लता कंवर, जिला पंचायत सीईओ नूतन कंवर, एस.डी.एम. कटघोरा कौशल प्रसाद तेंदुलकर, जनप्रतिनिधि सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल, हरीश परसाई, आस-पास पंचायतों के सरपंच गण, समस्त विभागीय अधिकारीगण सहित भारी संख्या में नागरिकगण मौजूद रहे।

प्रधान मंत्री छात्रो से करेंगे परीक्षा पे चर्चा, प्रसारण 20 जनवरी को
सरकारी जमीन को अपने नाम पर करने की साजिश, सरगुजा में शिक्षिका, पटवारी सहित 3 गिरफ्तार
सीआईएसएफ के IG पर भतीजी को बंधक बनाने का आरोप, पीड़िता ने मौसी को लिखा पत्र… एसपी की मदद से हुआ रेस्क्यू
मानव तस्करी कर ले जाये गए 70 बच्चों को रिहा कराया गया
Big accident in Bemetra : मालवाहक वाहन में सवारी, सड़क किनारे ट्रक से भिड़ंत… 9 लोगों की मौत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article विशेष पिछड़ी जनजाति के लोगों की मदद के लिए प्रशासन की विशेष पहल…
Next Article शिवपाल यादव ने पहली बार मुलायम सिंह को घेरा, पीएम मोदी को लेकर कही ये बड़ी बात…

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?