दुर्ग। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शुक्रवार को दुर्ग पहुंचे। प्रथम बटालियन हैलीपेड में गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, विधायक अरूण वोरा, देवेन्द्र यादव, महापौर धीरज बाकलीवाल, नगर निगम के राजस्व विभाग प्रभारी ऋषभ जैन (बाबू) के अलावा अन्य जनप्रतिनिधि ने मुख्यमंत्री की अगुवानी की और उनका भव्य स्वागत किया।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल काफिले के साथ जिला उद्योग एवं व्यापार केंद्र पहुंचे। जहां उन्होंने नवीन कार्यालय भवन का लोकार्पण किया। उसके बाद वे फिल्टंर पहुंचे। जहां उन्होंने अमृत मिशन फेस-1 का शुभारंभ किया। इस दौरान जनप्रतिनिधि एवं जनता बड़ी संख्या में मौजूद थे।




