ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सोनिया गांधी से मिले सीएम बघेल और अशोक गहलोत, चुनाव की तैयारियों को लेकर हुआ मंथन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedNationalPoliticsRaipur

सोनिया गांधी से मिले सीएम बघेल और अशोक गहलोत, चुनाव की तैयारियों को लेकर हुआ मंथन

By @dmin
Published: April 21, 2022
Share
सोनिया गांधी से मिले सीएम बघेल और अशोक गहलोत, चुनाव की तैयारियों को लेकर हुआ मंथन
सोनिया गांधी से मिले सीएम बघेल और अशोक गहलोत, चुनाव की तैयारियों को लेकर हुआ मंथन
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की। इस संबंध में पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला का कहना है कि प्रशांत किशोर की ओर से दिए गए सुझावों पर मंथन का दौर अगले एक-दो दिन और चलेगा। इसी क्रम में कांग्रेस अध्यक्ष के आवास पर हुई बैठक में गहलोत और बघेल के सामने किशोर ने अपनी रणनीति रखी। दोनों ने सुझाव भी दिए। इस मौके पर कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, वरिष्ठ नेता अंबिका सोनी और सुरजेवाला भी मौजूद थे।

बैठक के बाद सुरजेवाला ने संवाददाताओं से कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने प्रशांत किशोर के सुझावों पर विचार के लिए एक समिति बनाई थी। इन सुझावों में कांग्रेस संगठन को और प्रभावी बनाने और आने वाले चुनावों में संगठन को चुस्त-दुरुस्त करने और संगठनात्मक बदलाव करने की बातें शामिल हैं। इन सुझावों पर पिछले तीन दिनों से गहन मंत्रणा हो रही है।

उन्होंने बताया कि समिति ने यह समझा कि संगठन को और प्रभावी बनाने के लिए दोनों मुख्यमंत्रियों से उनके सुझाव लेने जरूरी हैं। ऐसे में आज दोनों मुख्यमंत्रियों से मंत्रणा की गई। हमें उम्मीद है कि अगले 24 से 48 घंटे में यह मंत्रणा पूरी हो जाएगी। पिछले पांच दिनों के भीतर प्रशांत किशोर चौथी बार सोनिया गांधी के आवास पर पहुंचे। उन्होंने सोमवार को भी सोनिया गांधी से मुलाकात की थी।

प्रशांत किशोर ने सोनिया गांधी के आवास पर शनिवार को पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और वरिष्ठ नेताओं के समक्ष पार्टी में शामिल होने की इच्छा जताई और अगले लोकसभा चुनाव की रणनीति का खाका पेश किया। सूत्रों ने बताया कि किशोर ने सुझाव दिया है कि उत्तर प्रदेश, बिहार और ओडिशा जैसे कुछ राज्यों में कांग्रेस को नए सिरे से अपनी रणनीति बनानी चाहिए और इन प्रदेशों में गठबंधन से परहेज करना चाहिए।

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर सेक्टर-4 के निवासियों के लिए मिला ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर, विधायक देवेन्द्र यादव ने किया लोकार्पण
Bhilai Breaking : रात्रि गश्त कर रही थी पुलिस, हाथ लग गया महादेव बुक का सटोरिया
बच्चों में मोबाइल की लत छुड़ाने होगा विशेष अभियान, मनोवैज्ञानिक और मास्टर ट्रेनर मिलकर स्कूलों में करेंगे अभियान
कलेक्टर जनदर्शन में पहुंच फरियादी: मंदिर के सामने की सार्वजनिक भूमि में अवैध कब्जे की शिकायत
शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पहुंची भिलाई…. महापौर ने लिया जायजा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article केंद्रीय मंत्री ने कहा- भारत को आत्मनिर्भर बनाने में मदद करेगी नई शिक्षा नीति केंद्रीय मंत्री ने कहा- भारत को आत्मनिर्भर बनाने में मदद करेगी नई शिक्षा नीति
Next Article भीषण गर्मी के चलते स्कूलों को बंद करने के आदेश, 24 अप्रैल से ग्रीष्मावकाश, 15 जून को खुलेंगे स्कूल भीषण गर्मी के चलते स्कूलों को बंद करने के आदेश, 24 अप्रैल से ग्रीष्मावकाश, 15 जून को खुलेंगे स्कूल
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?