ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: राष्ट्रीय जनजातीय साहित्य महोत्सव में देश के प्रख्यात साहित्यकारों ने की शिरकत
Share
Notification Show More
Latest News
दुर्ग एसएसपी ने 119 पुलिसकर्मियों का किया ट्रांसफर, लिस्ट में एक एसआई व 26 एएसआई के नाम
June 9, 2025
राजा हत्याकांड: भाड़े पर बुलाए हत्यारे, पत्नी ने ही कराई पति की हत्या; सोनम सहित चार गिरफ्तार
राजा हत्याकांड: भाड़े पर बुलाए हत्यारे, पत्नी ने ही कराई पति की हत्या; सोनम सहित चार गिरफ्तार
June 9, 2025
Breaking News : आईईडी ब्लास्ट में एएसपी आकाश राव गिरीपूंजे शहीद, पैदल गश्त पर निकले थे सभी
June 9, 2025
चिंतन शिविर 2.0 के दूसरे दिन योग से दिन की शुरुआत, सीएम साय सहित मंत्रियों ने विभिन्न आसनों का किया अभ्यास
June 9, 2025
सीएम साय ने कहा- अटल निर्माण वर्ष में सुशासन की नई ऊंचाइयां छूने को तैयार छत्तीसगढ़
June 9, 2025
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

राष्ट्रीय जनजातीय साहित्य महोत्सव में देश के प्रख्यात साहित्यकारों ने की शिरकत

By @dmin Published April 20, 2022
Share
राष्ट्रीय जनजातीय साहित्य महोत्सव में देश के प्रख्यात साहित्यकारों ने की शिरकत
राष्ट्रीय जनजातीय साहित्य महोत्सव में देश के प्रख्यात साहित्यकारों ने की शिरकत
SHARE

साहित्य परिचर्चा में 20 और 23 शोधार्थियों ने किया शोधपत्र वाचन
रायपुर। तीन दिवसीय राष्ट्रीय जनजातीय साहित्य महोत्सव का आयोजन 19 अप्रैल से पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम रायपुर में किया जा रहा है। इसके साथ ही राज्य स्तरीय जनजातीय नृत्य महोत्सव और राज्य स्तरीय जनजातीय कला एवं चित्रकला प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा किया गया। राष्ट्रीय जनजातीय साहित्य महोत्सव के अंतर्गत प्रथम दिवस साहित्य परिचर्चा में देश के 20 प्रख्यात साहित्यकारों ने हिस्सा लिया और 23 शोधार्थियों में शोधपत्र का वाचन किया।

जनजातीय साहित्य पर प्रथम दिवस ‘भारत जनजाती भाषा एवं साहित्य का विकास एवं भविष्यÓ और ‘भारत में जनजातीय विकास-मुद्दे, चुनौतियां एवं भविष्यÓ विषय पर परिचर्चा का आयोजन किया गया। इस सत्र की अध्यक्षता प्रोफेसर एस.जेड.एच. आबिदी ने की जबकि सहसत्र अध्यक्षता डॉ. मदन सिंह और डॉ. स्नेहलता नेगी ने की। रिर्पोटियर का आभार प्रदर्शन डॉ. रूपेन्द्र कवि द्वारा किया गया।

‘किनारे पर खड़े होकर देखी थी रवानी मौजों की, है आज उन्हीं के हाथ में सारी कहानी मौजों की – प्रो. एस.जेड.एच. आबिदी
साहित्य परिचर्चा पर वक्तव्य देते हुए सत्र के अध्यक्ष प्रोफेसर एस.जेड.एच. आबिदी ने कहा कि पहले जनजातीय समाज मुख्यधारा से बहुत दूर था। जबकि आज सरकार की लोक कल्याणकारी नीतियों के कारण यह मुख्यधारा के साथ कंधे से कंधा मिला रहा है। समाज के हर क्षेत्र में इनकी भागीदारी सशक्त हुई है। दूसरे शब्दों में जनजातीय समाज आज पहले की तुलना में अधिक सशक्त हुआ है। उन्होंने जनजातीय शोध के क्षेत्र में वेरियर ऐल्विन द्वारा रचित रचना द बैगा एंड मुरिया एंड देयर घोटुल एवं छत्तीसगढ़ के लोकगीतों का वर्णन भी किया। लखनऊ विश्वविद्यालय से अंग्रेजी विभाग के प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष पद से सेवानिवृत्त प्रो. जैदी के मार्गदर्शन में 39 से अधिक शोधार्थियों ने पीएचडी की है। इनकी अंग्रेजी साहित्य में स्त्री एवं उलित और सशक्तिकरण मुख्य विषय रहा है।

साहित्य परिचर्चा में डॉ. मदन सिंह ने टंटिया मामा स्वतंत्रता सेनानी द्वारा स्वतंत्रता संग्राम में किये गये योगदान के विषय में अपना वक्तव्य प्रस्तुत किया। डॉ. स्नेहलता नेगी ने जनजातीय बोली पर परिचर्चा प्रस्तुत की। श्री रूद्र नारायण पाणीग्रही ने बस्तर की बोलियों पर अपना वक्तव्य दिया। श्रीमती जोबा मुरमू ने संथाली बोली संस्कृति पर अपना व्याख्यान दिया। श्री बी.आर.साहू ने छत्तीसगढ़ की बोली व जनजातीय अस्मिता पर अपने विचार व्यक्त किए। इसके अलावा प्रो. पी. सुब्बाचारी, प्रो. रिवन्द्र प्रताप सिंह, प्रो. वरजिनियस खाखा, प्रो. सरत कुमार जेना, डॉ. विपीन जौजो, डॉ. सत्यरंजन महाकुंल, डॉ. रूपेन्द्र कवि सहित 20 वक्ताओं ने साहित्य परिचर्चा में अपने विचार व्यक्त किए।

शोधपत्र वाचन में 23 शोधपत्र पढ़े गये। इस सत्र की अध्यक्षता भाषा विज्ञानी श्री चितरंजन कर द्वारा की गई। सह अध्यक्षता श्री टी.के. वैष्णव ने की। रिर्पोटियर श्री अमर दास, श्रीमती दीपा शाइन द्वारा किया गया और आभार प्रदर्शन डॉ. अनिल विरूलकर ने किया। प्रथम दिवस के सत्र में ‘जनजातीय साहित्य: भाषा विज्ञान एवं अनुवाद, जनजातीय साहित्य में जनजातीय अस्मिता एवं जनजातीय साहित्य में जनजातीय जीवन का चित्रण’ एवं ‘जनजातीय समाजों में वाचिक परम्परा की प्रासंगिकता एवं जनजातीय साहित्य में अनेकता एवं चुनौतिया’ विषय पर शोधपत्र का वाचन किया गया।

शोधपत्र वाचन में प्रमुख रूप से आधारभूत व्याख्यान-गोंडी भाषा लिपियों का मानकीकरण पर डॉ.के.एम.मैत्री, वर्तमान परिदृश्य में भिलाला जनजातीय की लोक संस्कृति का बदलता स्वरूप समस्या एवं चुनौतियों पर डॉ. रेखा नागर, पूर्वोत्तर भारत की मिसिंग जनजातीय की भाषा, साहित्य एवं संस्कृति: एक अवलोकन पर डॉ. अभिजीत पायेंग, आदिवासी साहित्य में आदिवासी जनजीवन का चित्रण पर डॉ. प्रमोद कुमार शुक्ला और डॉ. प्रिवंाका शुक्ला, जनजातीय साहित्य संस्कृति में मानवीय मूल्यों का समीक्षात्मक अध्ययय पर गिरीश शास्त्रीय एवं डॉ. कुवंर सुरेन्द्र बहादुर, लोक भाषा हल्बी का भाषा वैज्ञानिक अध्ययन पर डॉ. हितेश कुमार, आदिवासी साहित्य जीवन का सामाजित चित्रण पर डॉ. सुनीता पन्दो, विल्डरनेस इन द पब्लिक ऑय लाइफ ऑफ बस्तर टाइगर बॉय पर टाइटन बेलचंदन और सीमा दिल्लीवार, एक ‘बाइसन मुकुअ वाले माडिय़ा’ के जीवन में स्वदेशी किण्वित पेय पदार्थों का महत्व पर डी.डी. प्रसाद एवं बिंदू साहू, जंगल के फूल उपन्यास में अभिव्यक्त आदिवासी समाज के मानवीय मूल्य पर तरूण कुमार, गोंड़ो का जीवन दर्शन- कोया पुनेम (डॉ. किरण नुरूटी), बैगा जनजातीय का विवाह संस्कार पर धनीराम कडमिया बैगा आदि ने शोधपत्र का वाचन किया। शोधपत्र वाचन एवं साहित्य पर परिचर्चा में सबसे प्रमुख बात यह है कि इसमें छत्तीसगढ़ राज्य के अलावा देश भर के प्रख्यात साहित्यकार, विभूतियां भागीदारी कर रही है। छत्तीसगढ़ राज्य में पहली बार राष्ट्रीय जनजातीय साहित्य महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।

You Might Also Like

दुर्ग एसएसपी ने 119 पुलिसकर्मियों का किया ट्रांसफर, लिस्ट में एक एसआई व 26 एएसआई के नाम

राजा हत्याकांड: भाड़े पर बुलाए हत्यारे, पत्नी ने ही कराई पति की हत्या; सोनम सहित चार गिरफ्तार

Breaking News : आईईडी ब्लास्ट में एएसपी आकाश राव गिरीपूंजे शहीद, पैदल गश्त पर निकले थे सभी

चिंतन शिविर 2.0 के दूसरे दिन योग से दिन की शुरुआत, सीएम साय सहित मंत्रियों ने विभिन्न आसनों का किया अभ्यास

सीएम साय ने कहा- अटल निर्माण वर्ष में सुशासन की नई ऊंचाइयां छूने को तैयार छत्तीसगढ़

@dmin April 20, 2022
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article राष्ट्रीय जनजातीय साहित्य महोत्सव में बिखरी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की छटा राष्ट्रीय जनजातीय साहित्य महोत्सव में बिखरी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की छटा
Next Article खेती-किसानी, सिंचाई और स्वास्थ्य के महती प्रोजेक्ट्स का 23 को लोकार्पण करेंगे सीएम बघेल खेती-किसानी, सिंचाई और स्वास्थ्य के महती प्रोजेक्ट्स का 23 को लोकार्पण करेंगे सीएम बघेल

Ro.No.-13259/37

#news #bhilainews #kpnewsbhilai #kpnewscg  #kpnews #cgnews #chhattisgarh #chhattisgarhnews #bhilai #bhilaidurg #bhilaidiaries #bhilai_chhattisgarh__ #durgbhilai #bhilaichhattisgarh #bhilaicity #pachra_song #pachradevigeet #pachrageet #pandityuvrajpandey #viralmahrajIntroducing Shree KP News Channel - Your Window to Chhattisgarh's Hindi NewsWelcome to Shree KP News, Chhattisgarh's top Hindi news channel. We're here to keep you  updated on everything that matters. Our coverage is broad – from politics to entertainment, Bollywood to business, and sports to local stories. Our dedicated team works non-stop to bring you the latest news, whether it's a big political change, a new movie, market trends, or sports highlights. Trust us for real-time updates and reliable reporting. We speak your language – Hindi – and our goal is to empower you with the news you need. Stay connected, stay informed!follow us onSubscribe To Our Channel:
https://www.youtube.com/@KPNews_
Official website: https://www.shreekanchanpath.com/
Like us on Facebook: https://www.facebook.com/shreekanchanpath.cg
Follow us on Twitter: https://twitter.com/KPNewsCG
Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/shreekpnews/?igshid=YmMyMTA2M2Y%3D
Bhilai पहुंचे कथावाचक Pandit Yuvraj pandey बताया, क्या है उड़ीसा से कनेक्शन! || KP NEWS || Faizan
Subscribe

Advertisement

Advertisement


RSS MP News Feed

You Might Also Like

दुर्ग एसएसपी ने 119 पुलिसकर्मियों का किया ट्रांसफर, लिस्ट में एक एसआई व 26 एएसआई के नाम

June 9, 2025
राजा हत्याकांड: भाड़े पर बुलाए हत्यारे, पत्नी ने ही कराई पति की हत्या; सोनम सहित चार गिरफ्तार

राजा हत्याकांड: भाड़े पर बुलाए हत्यारे, पत्नी ने ही कराई पति की हत्या; सोनम सहित चार गिरफ्तार

June 9, 2025

Breaking News : आईईडी ब्लास्ट में एएसपी आकाश राव गिरीपूंजे शहीद, पैदल गश्त पर निकले थे सभी

June 9, 2025

चिंतन शिविर 2.0 के दूसरे दिन योग से दिन की शुरुआत, सीएम साय सहित मंत्रियों ने विभिन्न आसनों का किया अभ्यास

June 9, 2025
Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?