ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: खम्हरिया खेल मैदान से हटेगा अतिक्रमण, स्पोर्टस एंड कल्चर एसोसिएशन के प्रकरण का निराकरण तुरंत हो: कलेक्टर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

खम्हरिया खेल मैदान से हटेगा अतिक्रमण, स्पोर्टस एंड कल्चर एसोसिएशन के प्रकरण का निराकरण तुरंत हो: कलेक्टर

By @dmin
Published: April 12, 2022
Share
खम्हरिया खेल मैदान से हटेगा अतिक्रमण, स्पोर्टस एंड कल्चर एसोसिएशन के प्रकरण का निराकरण तुरंत हो: कलेक्टर
खम्हरिया खेल मैदान से हटेगा अतिक्रमण, स्पोर्टस एंड कल्चर एसोसिएशन के प्रकरण का निराकरण तुरंत हो: कलेक्टर
SHARE

दुर्ग। जिला मुख्यालय से लगे हुए ग्राम खम्हरिया के खेल मैदान में अवैघ अतिक्रमण का मामला लेकर स्पोर्टस एंड कल्चर एसोसिएशन ने अपनी दस्तक जनदर्शन में दी। उन्होंने कलेक्टर को अवगत कराया कि 2016 में अंतर्राष्ट्रीय मानक स्तर पर स्टेडियम के लिए लगभग 24 एकड़ जमीन ग्राम पंचायत स्तर पर प्रस्ताव व पंचनामा तैयार कराकर राज्य शासन को जिला प्रशासन के द्वारा भेजा जा चुका है। जिसमें वर्तमान मे कुछ असामाजिक तत्वों के द्वारा नियमा विरूद्ध खेल मैदान की जमीन पर अतिक्रमण कर मकान निर्माण आदि का कार्य किया जा रहा है। मैदान में व्यक्तिगत रूप से ट्रेक्टर, हार्वेस्टर और अन्य उपकरण भी रखे जा रहे हैं। मैदान परिक्षेत्र के लगभग 2 एकड़ जमीन को फेंसिंग कर लोहे का गेट लगाकर अतिक्रमित किया जा चुका है। इससे खेल संबंधित विकास कार्यों में बाधा उत्पन्न हो रही है। परिणामस्वरूप इसका प्रभाव यहां ट्रेनिंग करने वाले खिलाडिय़ों के दक्षता पर भी पड़ रहा है। घेरा न होने के कारण यहां असमाजिक तत्वों का भी जमावड़ा हमेशा बना रहता है। जिसका असर विशेष रूप से महिला खिलाडियों पर देखा जा सकता है।

एसोसिएशन ने कलेक्टर से अपील की कि यदि प्रस्तावित जमीन सुरक्षित हो जाए तो आने वाले समय में मैदान में एथलीट ट्रेक से लेकर, बॉलीबॉल, बैडमिंटन, हॉकी, क्रिकेट और कबड्डी इत्यादि खेलों के लिए अलग-अलग सेक्शन स्थापित किए जा सकते हैं। जिससे राज्य और राष्ट्रीय स्तर का मैदान हमें अपने शहर के समीपस्थ ही उपलब्ध हो जाए। कलेक्टर ने मामले का संज्ञान लेते हुए राजस्व विभाग के संबंधित अधिकारी को स्थिति का जायजा लेकर विधिपूर्ण कार्रवाई के लिए आवेदन प्रेषित किया।

इसके अतिरिक्त उरला व्यपवर्तन की नहर नाली में संरचना निर्माण को लेकर भी आवेदन आया था। जिसमें आवेदक ने बताया कि निगम का पानी भी उसी नहर में प्रवाहित होता है और इसके पानी से सिंचाई कार्य भी किया जाता है। इसलिए आवेदक ने कलेक्टर से जल्द से जल्द कार्य को शुरू करवाने के लिए निवेदन किया। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारी को त्वरित कार्रवाई के लिए आवेदन प्रेषित किया।

वर्तमान में स्कूलों में एडमिशन की प्रक्रिया चल रही हैं। जनदर्शन के अंतर्गत भी स्कूलों में एडमिशन और फीस माफी को लेकर कुछ आवेदन प्राप्त हो रहे हैं। कलेक्टर ने इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी से विशेष चर्चा करते हुए उन्हें स्कूलों की मॉनिटरिंग और एडमिशन और फीस संबंधी मामलों पर शासन की गाइडलाईन का पालन हो ऐसी पारदर्शी व्यवस्था निर्मित करने की बात कही है ताकि सभी वर्गों को समान अवसर प्राप्त हो सके।

कलेक्टर जनदर्शन में लोग अपनी समस्याओं का निदान पाने के लिए सोमवार और मंगलवार को अपनी उपस्थिति लगातार दर्ज करा रहे हैं। जनदर्शन में आज 22 आवेदन प्राप्त हुए।

रेल हादसे की आतंकी साजिश? ट्रैक से खोले गए नट, 3 ट्रेनें भी गुजरीं
नौसेना की ताकत और बढ़ी, शामिल हुआ पहला स्वदेशी डीएसवी ‘आईएनएस निस्तार’, आयातक से निर्यातक बन रहा भारत
National Tribal Dance Festival and Rajyotsava: आगंतुकों के स्वागत के लिए तैयार है साइंस कालेज मैदान
रायपुर के 25 मेडिकल स्टोर्स पर रेड, बिना अनुमति के बेच रहे थे नशीली दवाइयां, 11 दवा दुकानों को नोटिस जारी
बेमेतरा जिला प्रभारी व प्रदेश कांग्रेस महासचिव जितेन्द्र साहू ने कहा- धान खरीदी को लेकर भ्रम फैला रहे भाजपा के नेता
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article रिसाली निगम क्षेत्र के 40 वार्डो के सर्वे सूची का प्रकाशन, दावा आपत्ति 30 तक
Next Article माता कर्मा के रास्ते पर चलकर सामाजिक संगठन को और अधिक मजबूत बनाएं : भूपेश बघेल माता कर्मा के रास्ते पर चलकर सामाजिक संगठन को और अधिक मजबूत बनाएं : भूपेश बघेल
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?