ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भिलाई शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने चलाया जा रहा प्लास्टिक मुक्त अभियान…व्यापारियों ने प्लास्टिक का उपयोग बंद करने दोहराया संकल्प
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

भिलाई शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने चलाया जा रहा प्लास्टिक मुक्त अभियान…व्यापारियों ने प्लास्टिक का उपयोग बंद करने दोहराया संकल्प

By @dmin
Published: April 9, 2022
Share
SHARE

भिलाई। प्लास्टिक मानव जीवन के लिए फायदा कम, अपितु हानिप्रद ज्यादा होता है। इसके रोकथाम के लिए न केवल राष्ट्रीय स्तर पर ही, बल्कि प्रादेशिक व स्थानीय स्तर पर भी प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में भिलाई नगर निगम प्रशासन द्वारा भी जनता को जागरूक करने के लिए पूर्ण रूप से जतन किए जा रहे हैं। निगम क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में सिंगल यूज प्लास्टिक को नकारने के लिए वृहद रूप से जन जागरूकता अभियान 31 मार्च से चलाया जा रहा है। महापौर नीरज पाल के निर्देश व निगमायुक्त प्रकाश सर्वे के नेतृत्व में आज 8 मार्च को रविशंकर शुक्ल मार्केट व टी मार्केट में सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त शहर बनाने के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान महिलाओं ने बैनर के माध्यम से लोगों को संदेश दिया कि अब प्लास्टिक को नकारो। वहीं इसके माध्यम से यह भी बताया गया कि प्लास्टिक को हटाने से मानव जीवन को बचाया जा सकता है। महापौर नीरज पाल ने समूह की महिलाओं द्वारा छेड़े इस अभियान की तारीफ की।

आज समूह की महिलाओं के अतिरिक्त बच्चों-बूढ़ों सहित सभी वर्गों को इसका अभिन्न हिस्सा बनने की जरूरत है। तभी वास्तविक में यह अभियान सच्चे अर्थों में सफल हो सकेगा। उन्होंने निगम क्ष़ेत्र की आम जनता व व्यापारियों से अपील की है कि सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पूरी तरह से बहिष्कार करें। इसकी जगह कपड़ायुक्त कैरी बैग को अधिक प्रचलन में लाएं। इसके बहिष्कार से क्षेत्र की जनता को शुद्ध वातावरण मिल सकेगा। उन्होंने इस अभियान में एक कदम आगे बढ़ते हुए संकल्प लेने कहा कि हम आज से ही इसको सिरे से नकार देवें। निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे ने स्वच्छ व सुंदर भिलाई बनाने के लिए जनता से अपील की कि जन सरोकार के लिए सिंगल यूज प्लास्टिक को अलविदा करें। साथ ही उन्होंने इसके उपयोग के दुष्प्रभाव को रेखांकित करते हुए कहा कि यह मानव के साथ पशु-पक्षियों के लिए भी बेहद घातक है।

प्लास्टिक में रखकर फेंके खाद्य सामाग्रियों के सेवन से मवेशी भी मौत के मुंह में समा जा रहे हैं। वहीं कचरे के ढेर से ये सड़कों व नालियों को भी अवरूद्ध कर देते हैं। इससे नालियां भी जाम हो जाती हैं। परिणामस्वरूप नालियां बजबजाने लगती हैं और लोगों को शुद्ध ऑक्सीजन भी नहीं मिल पाता है। उन्होंने कहा कि इसके बहिष्कार से ही शहर सुंदर बन सकता है व वातावरण भी शुद्ध हो सकता है। आयुक्त सर्वे ने लोगों को संकल्प लेने कहा कि आज से ही हम सभी सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग करना बंद कर देवें।

गुस्ताखी माफ: संस्कार विहीन दलाल-ठेकेदार
आंध्रप्रदेश के श्रीकाकुलम में होने वाले संबरालू में शामिल होने रवाना हुए विधायक देवेंद्र यादव, दक्षिण भारतीय परिधान में आए नजर
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार के दो साल: जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई करेगा वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान…. जनसम्मान समारोह कल
विधायक देवेन्द्र बोले- मेरे व्यक्तिगत जीवन की हत्या कर रहे हैं भाजपाई, कर रहे गंदी राजनीति
आईपीएस नेहा चंपावत बनी प्रदेश की पहली महिला गृह सचिव, जीपी सिंह फिर से पीएचक्यू में पदस्थ
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article श्रमिक बस्ती में पेयजल समस्या के समाधान के लिए ग्राउंड लेवल पर उतरा निगम प्रशासन… महापौर नीरज पाल का फैसला व आयुक्त की मेहनत अब धरातल पर दिखने लगी
Next Article मार्च में जीएसटी संग्रह ने बनाया नया रिकॉर्ड, सरकार को मिले 1.23 लाख करोड़ रुपये व्यापरी के दुकान व घर पर जीएसटी की रेड, जितना टर्नओवर उतना जीएसटी नही किया जमा, व्यापारियों में मचा हड़कंप

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?