ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दुर्ग के कोठारी बंधुओं ने धोखाधड़ी कर 53 करोड़ 44 लाख का शेयर कर लिया अपने नाम…
Share
Notification Show More
Latest News
shreekanchanpath 347 # 30 September 2026
September 30, 2026
दृष्टिबाधित नहीं, दिव्य दृष्टि से संपन्न हैं बेटियां : संजय अग्रवाल
दृष्टिबाधित नहीं, दिव्य दृष्टि से संपन्न हैं बेटियां : संजय अग्रवाल
September 30, 2026
’आज के बच्चे, कल का भविष्य : सेवा संकल्प से साकार हो रहा सुपोषित छत्तीसगढ़’
September 30, 2026
रायपुर में संपत्तियों का होगा हाई-टेक ड्रोन सर्वे और GIS मैपिंग
September 30, 2026
पारस पोर्टल से योजनाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग, अंतर्विभागीय समन्वय से विकास कार्यों को मिलेगी गति : मुख्यमंत्री साय
September 30, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

दुर्ग के कोठारी बंधुओं ने धोखाधड़ी कर 53 करोड़ 44 लाख का शेयर कर लिया अपने नाम…

By @dmin Published April 3, 2022
Share
SHARE

दुर्ग। नगर के तीन लोगों ने अपने साथ काम करने वाले व्यक्ति के साथ धोखाधड़ी कर 53 करोड़ 44 लाख 19 हजार 230 रूपये अपने नाम कर लिया। इस मामले में पीडि़त व्यक्ति जो कोलकाता में निवास करते है, उन्होंने कोलकाता के बुर्ताेेल्ला थाना में इन आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया है। एफआईआर दर्ज होने के बाद आरोपी सिद्धार्थ कोठारी ने कोलकाता सेशनकोर्ट में पहले अग्रिम जमानत के लिए आवेदन लगाया लेकिन उनकी जमानत याचिका खारिज हो गई उसके बाद सिद्धार्थ कोठारी ने कोलकाता हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए अपने वकील के माध्यम से आवेदन लगाया जिसे गत 14 मार्च को कोलकाता हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया। वहीं इस मामले के दो लोग सुरेशे कोठारी और श्रीपाल कोठारी ने कोलकाता सेशन कोर्ट में अपने अग्रिम जमानत के लिए आवेदन लगाया जिसे गत 30 मार्च 2022 को सेशन कोर्ट ने इनकी जमानत याचिका खारिज कर दी।

उक्त बातें पीडि़त प्रकाश जयसवाल के अधिवक्ता पुरूषोत्तम सोनारे ने एक पत्रकारवार्ता में कही। उन्होंने आगे बताया कि प्रार्थी प्रकाश जायसवाल के अधिवक्ता बताया कि रजत बिल्डकॉन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी जो जमीन का काम करता है , ने अपने 40 हजार शेयर 2005-06 में प्रकाश जायसवाल को एलाट किए थे। इस शेयर की वर्तमान कीमत 53 करोड़ 44 लाख 19 हजार 230 रुपए है। इस शेयर को 2012-13 से सुरेश कोठारी ने अपने कजिन ब्रदर्स सीए श्रीपाल कोठारी की मदद से प्रकाश जायसवाल के शेयर को धोखाधड़ी, कुटरचित कर सुरेश कोठारी ने अपने नाम पर चढ़ा लिया। उसके बाद प्रार्थी प्रकाश जायसवाल ने कई बार सुरेश कोठारी और सीए श्रीपाल कोठारी को टोका और अपने शेयर अपने नाम पर करने के लिए कहा। कई बार लिखित में भी दिया, कंपनी को भी पत्र लिख कर मांग की थी, 18 जून 2020 को रजत बिल्डकॉन प्रा.लि. ने भी आरोपियों को पत्र लिख कर शेयर वापस करने कहा और जवाब मांगा लेकिन आरोपियों ने नही मानी और कोई जवाब नहीं दिया तो प्रार्थी ने बुर्ताेेल्ला थाने में एफआईआर दर्ज करा दिया।

प्रार्थी की शिकायत पर कोलकाता के बुर्ताेल्ला पुलिस ने 2 जनवरी 2021 को पदमनाभपुर निवासी सुरेश कोठारी, सिद्धार्थ कोठारी और सीए श्रीपाल कोठारी के खिलाफ आईपीसी की धारा 420,467,468,471,406,120 बी के तहत अपराध दर्ज किया। अपराध दर्ज होने के बाद कोलकाता पुलिस ने पिछले साल 11 मार्च 2021 को इन तीनों आरोपियों को पकडऩे दुर्ग आई थी लेकिन एफआईआर दर्ज होने की जानकारी मिलते ही ये तीनो आरोपी फरार हो हो गये जिसके कारण से कोलकाता पुलिस खाली हाथ लौट गई थी। उसके बाद इन आरोपियों ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से कोलकाता सेशन कोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए आवेदन लगाया था लेकिन सेशन कोर्ट से अग्रिम जमानत खारिज होने के बाद सिद्धार्थ कोठारी ने कोलकाता हाईकोर्ट मे अग्रिम जमानत के लिए अर्जी दी जिसे गत 14 मार्च को हाईकोर्ट ने इनकी जमानत याचिका खारिज कर दी।

ज्ञातव्य हो कि इसी प्रकार का एक और मामले को इन तीनो व्यक्ति सुरेश कोठारी, सिद्धार्थ कोठारी और सीए श्रीपाल कोठारी ने अंजाम दिया है, जिसमें इन्होंने महावीर आवास योजना प्राईवेट लिमिटेड के शेयर 85 करोड़ रूपये कीमती (62125 शेयर्स) को धोखाखड़ी कर अपने नाम कर लिये थे। इस मामले का एफआईआर दर्ज करानेे महावीर आवास के डायरेक्टर रजत सुराणा गत 14 जुलाई 2020 में दुर्ग कोतवाली गये थे, लेकिन पुलिस ने एफआईआर दर्ज न कर पीडि़तों से शिकायती पत्र लिये और कहा कि पहले जांच करेंगे, उसके बाद मामला दर्ज किया जायेगा लेकिन आज लगभग 2 साल हो गये पुलिस आज तक जांच ही कर रही है, जब से शिकायत की जा रही है, तबसे जिले में तीन पुलिस अधीक्षक एवं तीन तीथ थानेदार बदल गये लेकिन आज तक पुलिस की जांच खत्म नही हुई। इस मामले की शिकायत महावीर आवास के डायरेक्टर रजत सुराणा ने मुख्यमंत्री,गृहमंत्री जिले के एसपी, आईजी, छग डीजी के पास उसी दौरान कर चुके है,इसके बाद भी इन आरोपियों पर कोई कार्यवाही नही है।

You Might Also Like

दृष्टिबाधित नहीं, दिव्य दृष्टि से संपन्न हैं बेटियां : संजय अग्रवाल

’आज के बच्चे, कल का भविष्य : सेवा संकल्प से साकार हो रहा सुपोषित छत्तीसगढ़’

रायपुर में संपत्तियों का होगा हाई-टेक ड्रोन सर्वे और GIS मैपिंग

पारस पोर्टल से योजनाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग, अंतर्विभागीय समन्वय से विकास कार्यों को मिलेगी गति : मुख्यमंत्री साय

वैशाली नगर विधानसभा के वार्डों के लिए 20 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

@dmin April 3, 2022
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article श्रीकंचनपथ 304 # 17 august 2021 श्रीकंचनपथ 165 # 03 April 2022
Next Article 116 accounts opened in banks for 77 crore amount of Municipal Corporation नागरिकों की समस्याएं सुलझाने आयुक्त रोज करें वार्ड का दौरा, तत्काल समाधान जरुरी, महापौर अभियान की करें मॉनिटरिंग : वोरा

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?