ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: जिला अदालत ने पूर्व विधायक को सुनाई उम्रकैद की सजा, प्रेमिका और बेटी की थी बेरहमी से हत्या
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedNationalRaipur

जिला अदालत ने पूर्व विधायक को सुनाई उम्रकैद की सजा, प्रेमिका और बेटी की थी बेरहमी से हत्या

By @dmin
Published: April 2, 2022
Share
राजीव गांधी हत्याकांड के दोषी पेरारिवलन की रिहाई का आदेश, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
राजीव गांधी हत्याकांड के दोषी पेरारिवलन की रिहाई का आदेश, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
SHARE

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में जिला कोर्ट ने बीजू जनता दल के पूर्व विधायक अनूप कुमार साय को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। कोर्ट ने पूर्व विधायक को ये सजा प्रेमिका और उसकी बेटी की हत्या करने के मामले में दी है। दरअसल, ओडिशा के पूर्व विधायक अनूप कुमार साय ने 6 साल पहले अपनी प्रेमिका ओर उसकी बेटी की बड़ी बेरहमी से हत्या कर दी थी। इतना ही नहीं उन्होंने हत्या के सबूत मिटाने की कोशिश भी की थी। हत्या के आरोप में पुलिस ने आरोपी पूर्व विधायक और उसके ड्राइवर को घटना के 4 साल बाद गिरफ्तार किया था।

क्या था मामला
जानकारी के मुताबिक, ये घटना मई 2016 में सामने आई थी। तब पुलिस से चक्रधरनगर थाना के संबलपुरी गांव में मां शाकंम्बरी प्लांट के रास्ते पर एक महिला और एक बच्ची की लाश मिलने की शिकायत की गई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की थी। जांच के दौरान पुलिस ने खुलासा किया था कि मृतक महिला की पहचान ओडिशा के बृजराजनगर की रहने वाली कल्पना दास श्रीवास्तव और बच्ची की पहचान 14 वर्षीय बबली श्रीवास्तव के रूप में हुई है। रिश्ते में दोनों मां-बेटी हैं।

जांच में बीजू जनता दल के पूर्व विधायक अनूप कुमार साय का नाम आया सामने
इसके बाद पुलिस ने घटना को लेकर जांच तेज की तो बीजू जनता दल के पूर्व विधायक अनूप कुमार साय का नाम सामने आया। इसके बाद जब पूर्व विधायक से पूछताछ की गई तो पहले तो उन्होंने टालमटोल की, लेकिन पुलिस की सख्ती के बाद अपना अपराध कबूल कर लिया। उन्होंने बताया कि उनकी प्रेमिका उन पर शादी करने और पैसे देने का दबाव बना रही थी। जब वह ज्यादा ब्लैकमेल करने लगी तो तंग आकर शादी का झांसा लाकर रायगढ़ लाते समय रास्ते में उसकी हत्या कर दी। इसके बाद सबूत मिटाने के लिए अपने ड्राइवर से दोनों के ऊपर गाड़ी चढ़वा दी ताकि यह लगे कि दोनों की मौत एक्सीडेंट में हुई है। इस बयान के बाद पुलिस ने उनके ड्राइवर बर्मन टोप्पो को भी गिरफ्तार किया था। पुलिस ने दोनों की गिरफ्तारी फरवरी 2020 में बताई थी।

अदालत ने अब सुनाया फैसला
इस मामले में रायगढ़ जिला अदालत में मामला चल रहा था, जिसमें अब जिला अदालत ने अंतिम फैसला सुनाया है। अदालत ने इस मामले में पूर्व विधायक को उम्रकैद की सजा सुनाई है। साथ ही सबूत के अभावों में कोर्ट ने अनूप कुमार साय के ड्राइवर को बरी कर दिया है।

स्वतंत्रता दिवस पर नई दिल्ली में सम्मानित हुई जशपुर की एएनएम व मितानिन…. सीएम साय ने दी बधाई
आधार ऑपरेटरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल! नहीं हो रहा इनकी समस्याओं का समाधान, गृहमंत्री को लिखा पत्र
खनन माफिया के गुर्गों ने सिपाही पर ट्रैक्टर चढ़ाकर की हत्या… पुलिस से बचने फायरिंग कर भागे
CG Politics: दो चरणों का मतदान किसके पक्ष में? हिसाब-किताब लगाने में जुटे भाजपा व कांग्रेस ने किया अपनी जीत का दावा, अब निगाहें तीसरे चरण पर
रायपुर में पकड़ाए चेन स्नेचर : खुद को पत्रकार और वकील बताता है मुख्य आरोपी, बुजुर्ग महिलाओं को करते थे टारगेट
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article श्रीलंका में आपातकाल की घोषणा के बाद आज से 36 घंटे के लॉकडाउन का ऐलान श्रीलंका में आपातकाल की घोषणा के बाद आज से 36 घंटे के लॉकडाउन का ऐलान
Next Article खैरागढ़ उपचुनाव : कांग्रेस की जीत के लिए जुटे भिलाई के कांग्रेसी, विधायक देवेन्द्र, नीरज पाल व लक्ष्मीपति राजू सहित इन्होंने संभाली कमान खैरागढ़ उपचुनाव : कांग्रेस की जीत के लिए जुटे भिलाई के कांग्रेसी, विधायक देवेन्द्र, नीरज पाल व लक्ष्मीपति राजू सहित इन्होंने संभाली कमान

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?