ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पंजाब में आप सरकार बच्चा पार्टी है, इन्हें मुद्दों की समझ नहीं: अनिल विज
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

पंजाब में आप सरकार बच्चा पार्टी है, इन्हें मुद्दों की समझ नहीं: अनिल विज

By @dmin
Published: April 2, 2022
Share
पंजाब में आप सरकार बच्चा पार्टी है, इन्हें मुद्दों की समझ नहीं: अनिल विज
पंजाब में आप सरकार बच्चा पार्टी है, इन्हें मुद्दों की समझ नहीं: अनिल विज
SHARE

चंडीगढ़ (एजेंसी)। हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने शनिवार को पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधा। विज ने कहा कि पंजाब में जो सरकार आई है… ये ‘बच्चा पार्टी’ है। इन्हें मुद्दों की पूरी जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा, अभी पंजाब सरकार के दूध के दांत भी नहीं टूटे हैं। इस पार्टी का जन्म धोखे से हुआ है। अन्ना हजारे के आंदोलन में कहीं भी ये एजेंडा नहीं था कि राजनीतिक पार्टी बनाई जाएगी।

दरअसल, पंजाब विधानसभा में चंडीगढ़ को तत्काल राज्य को हस्तांतरित करने की मांग करने वाला प्रस्ताव शुक्रवार को पारित हुआ था। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए अनिल विज ने कहा कि चंडीगढ़ का मुद्दा है, लेकिन यह अकेला मुद्दा नहीं है। इसके साथ स्ङ्घरु के जल का मुद्दा भी है, हिंदी भाषी क्षेत्र के मुद्दे हैं तो इन सबका फैसला होगा… किसी एक का नहीं।

चंडीगढ़ पर पंजाब सरकार ने ठोंका अपना दावा
प्रस्ताव में कहा गया है, पंजाब पुनर्गठन कानून, 1966 के जरिए पंजाब का पुनर्गठन किया गया, जिसमें पंजाब राज्य का, हरियाणा राज्य, केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में पुनर्गठन किया गया और पंजाब के कुछ हिस्से तत्कालीन केंद्र शासित प्रदेश हिमाचल प्रदेश को दे दिए गए। तब से पंजाब और हरियाणा राज्य के उम्मीदवारों को कुछ अनुपात में प्रबंधन पदों को देकर साझा संपत्तियों जैसे कि भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) के प्रशासन, में संतुलन रखा गया। हाल के अपने कई कदमों से केंद्र सरकार इस संतुलन को बिगाडऩे की कोशिश कर रही है।

इसमें कहा गया है, हाल में केंद्र सरकार ने बाहर के अधिकारियों को चंडीगढ़ में तैनात किया और चंडीगढ़ प्रशासन के कर्मचारियों के लिए केंद्रीय सिविल सेवा नियम लागू किए, जो पूर्व में बनी सहमति के बिल्कुल खिलाफ है। चंडीगढ़ शहर को पंजाब की राजधानी के तौर पर बनाया गया। पूर्व में जब भी किसी राज्य को विभाजित किया गया तो राजधानी मूल राज्य के पास रही है। इसलिए पंजाब चंडीगढ़ को पूरी तरह पंजाब को हस्तांतरित करने के लिए अपना दावा पेश कर रहा है।

नासा का ‘मार्स 2020’ लॉन्च, अब तक का सबसे बड़ा रोवर लाल ग्रह के लिए रवाना
सुप्रीम फैसला: सीमित दायरे में पुरी जगन्नाथ मंदिर से रथ यात्रा निकालने की अनुमति, पूरे ओडिशा में मंजूरी से इनकार
दुर्ग में दर्दनाक हादसा : सड़क क्रास कर रही महिला को ट्रक ने कुचला, मौके पर मौत
विशेष शिविर में 401 दिव्यांगजन हुए लाभान्वित, संवेदनशील पहल से लौटी मुस्कान
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बोले: जनजातीय वर्ग के प्रति सम्मान का प्रतीक है राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव… छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री का काम मील का पत्थर साबित होगा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article दोस्ताना : नेपाल के पीएम देउबा की पीएम मोदी से अहम मुलाकात, हैदराबाद हाउस में वार्ता, द्विपक्षीय रिश्तों को मिलेगा नया आयाम दोस्ताना : नेपाल के पीएम देउबा की पीएम मोदी से अहम मुलाकात, हैदराबाद हाउस में वार्ता, द्विपक्षीय रिश्तों को मिलेगा नया आयाम
Next Article पड़ोसी देश के दर्द पर भारत का मरहम: श्रीलंका के लिए रवाना किया 40000 टन चावल, खाने का संकट जल्द होगा दूर पड़ोसी देश के दर्द पर भारत का मरहम: श्रीलंका के लिए रवाना किया 40000 टन चावल, खाने का संकट जल्द होगा दूर

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?