ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: नए तहसील कार्यालय के खुलने से जनसुविधा में होगी बढ़ोत्तरी
Share
Notification Show More
Latest News
पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास की दिशा में ऐतिहासिक कदम
शोधग्रंथ पर्यावरण संरक्षण और अकादमिक उत्कृष्टता का उत्कृष्ट संगम – उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा
October 13, 2026
खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं शुद्धता की जांच पर विशेष जोर
त्योहारी सीजन में मिलावटी खाद्य पदार्थों पर रोकथाम के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग का सघन निरीक्षण अभियान जारी
October 13, 2026
दिवाली तक नहीं लगेगा यूपीआई पेमेंट पर एमडीआर, त्योहारी सीजन में दुकानदारों को सरकार ने दी राहत
October 13, 2026
गारंटी अवधि में शामिल सड़कों का निरीक्षण कर शीघ्र मरम्मत कराने के निर्देश
पीएमजीएसवाई की बदहाल सड़कों पर मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े सख्त
October 13, 2026
छत्तीसगढ़ पहुंचे रवि किशन विपक्ष के प्रदर्शन पर बोले- मोदी को हरा नहीं पा रहे तो लोगों को कर रहे गुमराह
October 13, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

नए तहसील कार्यालय के खुलने से जनसुविधा में होगी बढ़ोत्तरी

By @dmin Published April 1, 2022
Share
नए तहसील कार्यालय के खुलने से जनसुविधा में होगी बढ़ोत्तरी
नए तहसील कार्यालय के खुलने से जनसुविधा में होगी बढ़ोत्तरी
SHARE

दुर्ग। अहिवारा में नव निर्मित तहसील कार्यालय का शुभारंभ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा वर्चुअल उपस्थिति दर्ज कराकर किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने वर्चुअल कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को अहिवारा में नए तहसील कार्यालय खुलने पर बधाई दी और कहा कि नए तहसील का निर्माण जनसंख्या जैसे मापदंडों को मानक रखकर खोला गया है। इससे राजस्व मामलों के निपटारे में तेजी आएगी और नागरिकों को इससे विशेष लाभ पहुंचेगा। ग्रामीण लोगों को भी जमीन संबंधी कागजात और प्रमाण पत्र बनाने के लिए अब दुर नहीं जाना पड़ेगा।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बताया कि राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना द्वारा दूसरी किस्त के रूप में 03 लाख 55 हजार हितग्राहियों को 71 करोड़ 08 लाख रूपए का भुगतान किया जा चुका है। इसके अलावा तेंदूपत्ता संग्राहक परिवारों को 10 करोड़ 91 लाख रूपए का भुगतान किया गया है। राजीव गांधी किसान न्याय योजना शुरू होने के बाद फसल विविधता के फलस्वरूप फसलों के उत्पादन में वृद्धि हुई है और लोगों का विश्वास खेती की ओर लौटा है। इसका अनुमान आप इसी बात से लगा सकते हैं कि पंजीकृत किसानों की संख्या तुलानात्मक रूप से बढ़ी है। उन्होंने आगे कहा गौधन न्याय योजना की सराहना आज पुरा देश कर रहा है। खुशहाली का नया रास्ता दिखलाने वाली इस योजना को आज कई राज्य अपना रहे हैं। इस योजना से छत्तीसगढ़ में लाखों लोगों को रोजगार मिला है और उद्यमता, उत्पादकता और महिला सशक्तिकरण की दिशा में हमारा प्रदेश मजबूती के साथ आगे बढ़ रहा है।

आज राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना गांव के ऐसे हिस्से को आर्थिक संबलता प्रदान करती है, जो समाज का हिस्सा होने के बावजूद सदियों से उपेक्षित रहा है। ये योजना हमारे ग्रामीण संरचना को मजबूत करने के साथ-साथ मानवीय संरचना को मजबूत करने में भी कारगार साबित हो रही है। बिते कुछ सालों में मशीनों का प्रयोग लगातार बढ़ा है जिससे मजदूरों के सामने रोजगार का संकट लगातार बढ़ा है। रोजगारों की तलाश में लाखों कृषि मजदूरों को अपने घर से पलायन कर काम की तलाश में बाहर जाना पड़ता था। परंतु शासन की योजना ग्रामीणों के लिए हितकर साबित हुई। जिससे आज उन्हें अपने घर के द्वार पर ही रोजगार प्राप्त हो रहा है। उन्होंने महात्मा गांधी जी को इन न्याय करने वाले सभी योजनाओं के पीछे का प्रेरणास्त्रोत और पथप्रदर्शक बताया।

उन्होंने आगे कहा तेंदुपत्ता और लघु वनोपज संग्राहकों को उनके मेहनत और उपज की सही कीमत दिलाकर वन क्षेत्रों के लोगों का आर्थिक सशक्तीकरण किया जा रहा है। आज तेंदूपत्ता के संग्रहकों को बोनस और बीमा का लाभ दिया जा रहा है। समर्थन मूल्य पर खरीदे जाने वाली खाद्यानों की संख्या 60 से बढ़ाकर 65 कर दी गई है। कोदो, कुटकी और रागी का समर्थन मूल्य तय करके इनकी भी खरीदी की जा रही है।

आज इसके साथ-साथ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के आम आदमी के लिए फैसले लेते हुए प्रदेश में 4 नए एस.डी.एम. कार्यालय और 23 नए तहसील खोलने की घोषणा की। इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष सरस्वती रात्रे, नगर पालिका अध्यक्ष नटवर ताम्रकर, सहायक कलेक्टर हेमंत नंदनवार, एसडीएम धमधा बृजेश सिंह क्षत्रिय, तहसीलदार अजित चौबे एवं अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारी उपस्थित थे।

You Might Also Like

शोधग्रंथ पर्यावरण संरक्षण और अकादमिक उत्कृष्टता का उत्कृष्ट संगम – उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा

त्योहारी सीजन में मिलावटी खाद्य पदार्थों पर रोकथाम के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग का सघन निरीक्षण अभियान जारी

दिवाली तक नहीं लगेगा यूपीआई पेमेंट पर एमडीआर, त्योहारी सीजन में दुकानदारों को सरकार ने दी राहत

पीएमजीएसवाई की बदहाल सड़कों पर मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े सख्त

छत्तीसगढ़ पहुंचे रवि किशन विपक्ष के प्रदर्शन पर बोले- मोदी को हरा नहीं पा रहे तो लोगों को कर रहे गुमराह

@dmin April 1, 2022
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article जनदर्शन में फरियादियों ने रखी मांग, कलेक्टर सर्वेश्वर नरेन्द्र भूरे दिया समाधान का आश्वासन छावनी में पट्टा वितरण के लिए सर्वे का कार्य पंद्रह दिनों के भीतर कार्य पूरा करने दिये निर्देश, कलेक्टर ने किया निरीक्षण
Next Article न्यायालयीन आदेश के बाद भी आरामिल में चल रहा कार्य, औचक निरीक्षण कर की गई कार्रवाई न्यायालयीन आदेश के बाद भी आरामिल में चल रहा कार्य, औचक निरीक्षण कर की गई कार्रवाई

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?