ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: आप पहुंची हाईकोर्ट : केजरीवाल के घर पर बवाल मामले में आठ लोग गिरफ्तार, छह टीमें कर रहीं छापेमारी
Share
Notification Show More
Latest News
भविष्य की जरूरतों और आर्थिक विकास की प्राथमिकताओं के अनुरूप हो अधोसंरचना का निर्माण : मुख्यमंत्री साय
October 13, 2026
उप मुख्यमंत्री शर्मा ने कवर्धा में 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का किया भव्य शुभारंभ
October 13, 2026
खेल प्रतिभाओं को गांव के मैदान से अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य : मुख्यमंत्री साय
October 13, 2026
छत्तीसगढ़ में लागू हुआ नया किराया नियंत्रण कानून, राज्यपाल ने दी मंजूरी
October 13, 2026
नए शाला भवन निर्माण से अब गांव में ही मिलेगी बेहतर शिक्षा
सेवा की कहानी : नए शाला भवन निर्माण से अब गांव में ही मिलेगी बेहतर शिक्षा
October 13, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

आप पहुंची हाईकोर्ट : केजरीवाल के घर पर बवाल मामले में आठ लोग गिरफ्तार, छह टीमें कर रहीं छापेमारी

By @dmin Published March 31, 2022
Share
Arvind Kejriwal's big announcement for Punjab
Arvind Kejriwal's big announcement for Punjab
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास के बाहर कल हुए विरोध प्रदर्शन के सिलसिले में दिल्ली पुलिस अब तक कुल 8 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस कुछ और लोगों की तलाश कर रही है। पुलिस की छह टीमें छापेमारी में लगी हैं।

उधर, आम आदमी पार्टी ने मामले में दिल्ली हाईकोर्ट का रुख किया है। विधायक सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के आवास के बाहर तोडफ़ोड़ के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है। याचिका में घटना की स्वतंत्र आपराधिक जांच करने के लिए एक विशेष जांच दल के गठन की मांग की गई है।

आपको बता दें कि कश्मीर फाइल्स फिल्म को लेकर दिल्ली विधानसभा में दिए गए बयान के मामले में भाजना युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने बुधवार सुबह मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर प्रदर्शन किया था। धरने और नारेबाजी के बीच अचानक कार्यकर्ता बैरिकेडिंग तोड़ते हुए बूम बेरियर तक पहुंच गए। आरोप है कि इन लोगों ने बूम बेरियर को तोड़ डाला।

प्रदर्शनकारियों ने तोड़ दिए सीसीटीवी कैमरे
बाद में सीएम के घर के गेट पर लगे सीसीटीवी कैमरों को तोड़ दिया। कुछ लोगों ने सीएम आवास के गेट पर केसरिया रंग का पेंट भी फेंक दिया। किसी तरह पुलिस ने कार्यकर्ताओं को वहां से खदेड़ा। बाद में करीब 70 लोगों को हिरासत में लिया गया। औपचारिकताएं पूरी करने के बाद इन सभी को रिहा कर दिया गया।

पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे लोगों के खिलाफ किया मामला दर्ज
पुलिस पर जानबूझकर भाजपा कार्यकर्ताओं को ढील देने के आरोप लगे तो पुलिस ने सरकारी काम में बाधा, ड्यूटी के दौरान हमला करने, सरकारी आदेश के उल्लंघन और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का मामला दर्ज कर लिया। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी और वीडियो फुटेज के आधार पर इनकी पहचान करने का प्रयास कर रही है।

मुख्यमंत्री की हत्या करवाना चाहती है भाजपा: सिसोदिया
दिल्ली के सिविल लाइंस स्थित मुख्यमंत्री आवास पर युवा भाजपा कार्यकर्ताओं के हंगामे के बाद आम आदमी पार्टी (आप) भाजपा पर हमलावर रही। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री, पंजाब के मुख्यमंत्री समेत आप कार्यकर्ताओं ने भाजपा व दिल्ली पुलिस पर तीखा हमला बोला। उपमुख्यमंत्री का आरोप है कि मुख्यमंत्री अरिवंद केजरीवाल की हत्या करवाने की भाजपा साजिश रच रही है। सिसोदिया ने प्रदर्शनकारियों को भाजपा का गुंडा तक करार दे दिया। वहीं, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का कहना है कि आज भाजपा सिर्फ आप व अरविंद केजरीवाल से डरती है। दिल्ली के मुख्यमंत्री आवास पर हमला इसी बौखलाहट का नतीजा है।

केजरीवाल का विरोध जारी रहेगा: सूर्या
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निवास पर प्रदर्शन एवं तोडफ़ोड़ करने के बाद भी भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या हमलावर रहे। उन्होंने ट्वीट करके कहा कि देश के हिंदुओं के अपमान पर अरविंद केजरीवाल को माफी मांगनी होगी और जब तक वो माफी नही मांगेंगे युवा मोर्चा उनका विरोध करता रहेगा। देश के हिंदुओं का अपमान करने वाले अरविंद केजरीवाल को आज हम असमाजिक तत्व लगते है और कश्मीरी हिंदुओं के नरसंहार करने वाले आतंकवादी प्यारे लगते है।

You Might Also Like

भविष्य की जरूरतों और आर्थिक विकास की प्राथमिकताओं के अनुरूप हो अधोसंरचना का निर्माण : मुख्यमंत्री साय

उप मुख्यमंत्री शर्मा ने कवर्धा में 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का किया भव्य शुभारंभ

खेल प्रतिभाओं को गांव के मैदान से अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य : मुख्यमंत्री साय

छत्तीसगढ़ में लागू हुआ नया किराया नियंत्रण कानून, राज्यपाल ने दी मंजूरी

सेवा की कहानी : नए शाला भवन निर्माण से अब गांव में ही मिलेगी बेहतर शिक्षा

@dmin March 31, 2022
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article राज्य के कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, सरकार ने तीन फीसदी बढ़ाया डीए राज्य के कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, सरकार ने तीन फीसदी बढ़ाया डीए
Next Article श्रीकंचनपथ 304 # 17 august 2021 श्रीकंचनपथ 162 # 31 March 2022

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?