ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: राज्यसभा से 72 सांसद रिटायर पर बोले पीएम मोदी, कहा-अनुभवी साथियों के जाने की कमी हमेशा खलेगी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

राज्यसभा से 72 सांसद रिटायर पर बोले पीएम मोदी, कहा-अनुभवी साथियों के जाने की कमी हमेशा खलेगी

By @dmin
Published: March 31, 2022
Share
विश्व युवा कौशल दिवस: कौशल आपको दूसरों से अलग बनाता है-पीएम मोदी
विश्व युवा कौशल दिवस: कौशल आपको दूसरों से अलग बनाता है-पीएम मोदी
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। संसद के उच्च सदन राज्यसभा से आज 72 सांसद रिटायर हो गए। इन नेताओं में कपिल सिब्बल, पी. चिदंबरम, जयराम रमेश और एके एंटनी जैसे कई दिग्गज नेता शामिल हैं। इसके अलावा भाजपा के नेता सुब्रमण्यन स्वामी भी रिटायर हो गए हैं। इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने राज्यसभा में विदाई भाषण के दौरान कहा कि मेरी कामना है कि आप सभी लोग वापस लौट कर सदन में आएं। पीएम मोदी ने कहा, ‘हमारे राज्यसभा सांसदों का लंबा अनुभव रहा है। कई बार अनुभव अकादमिक ज्ञान से भी ज्यादा अहम होता है। मैं रिटायर हो रहे सदस्यों से कहूंगा कि लौट कर आना।

पीएम मोदी ने कहा कि हमने संसद में लंबा वक्त साथ गुजारा है। इस सदन ने हमारी जिंदगी में अहम योगदान दिया है, जितना हमने उसके लिए किया है, उससे कहीं ज्यादा है। उन्होंने कहा कि इस सदन के सदस्य के तौर पर सांसदों को देश की चारों दिशाओं का अनुभव हासिल होता है। इस दौरान मल्लिकार्जुन खडग़े ने कहा कि मैं और कांग्रेस पार्टी बहुत कुछ खो रहे हैं। उन्होंने कहा कि सदन में आनंद शर्मा से विदेश मामलों में मैंने हमेशा सीखा था। खडग़े ने कहा कि एके एंटनी ज्यादा बोलते नहीं थे, लेकिन उनकी सलाह हमेशा अहम रही है। उन्होंने कहा कि एके एंटनी ने बहुत से काम किए, लेकिन कभी उन चीजों के लिए क्रेडिट नहीं लिया।

Delhi | Retiring members of Rajya Sabha had a photo-op session with Prime Minister Narendra Modi, Rajya Sabha Chairman M Venkaiah Naidu, Dy Chairman Harivansh and Lok Sabha Speaker Om Birla, today pic.twitter.com/d32InEthtj

— ANI (@ANI) March 31, 2022

विदाई तो है दस्तूर पुराना, खडग़े ने सुनाया तराना
कांग्रेस नेता ने पी. चिदंबरम के रिटायरमेंट पर खडग़े ने कहा कि वह आर्थिक मामलों और कानूनी मसलों के बड़े ज्ञाता रहे हैं। राज्य सभा में उन्होंने हमेशा बेहद संजीदगी के साथ अपनी बात रखी थी। शायराना अंदाज में खडग़े ने कहा, ‘आपके साथ कुछ लम्हे और कई यादें बतौर इनाम मिले, आपके साथ सफर पर निकले और अनुभव तमाम मिले। एक और शेर सुनाते हुए कांग्रेस के लीडर ने कहा, ‘विदाई तो है एक दस्तूर पुराना, पर ऐसी छाप छोड़ जाओ कि हर कोई गाओ आपका तराना। कांग्रेस के नेता ने कहा कि राजनीतिक शख्स कभी लोग रिटायर नहीं होते। आप मजबूती से रहिए, हम सदैव आपके साथ रहेंगे।

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर छत्तीसगढ़ में 7 दिन का राजकीय शोक, आधा झुका रहेगा ध्वज… सीएम ने रद्द किए सभी कार्यक्रम
लाहौर किले में मिली 400 साल पुरानी सुरंग, गुप्तमार्ग के तौर पर होता था इस्तेमाल
कोरोना उपचार प्रोटोकॉल की दोबारा समीक्षा करेगा भारत, अभी इन दवाओं से होता है इलाज
कार्रवाई: निगम ने फिर दी व्यापारियों को चेतावनी, जब्त किए बिना अनुमति लगाए गए बैनर पोस्टर
52 लाख की लागत से हुडको के पूरानी सिवरेज लाइन व बेक लाइन का होगा पूरा संधारण… हुडकोवासियों को जल्द मिलेगी सिवरेज जाम व बदबू से राहत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article महंगाई पर कांग्रेस का हल्लाबोल: 'चुनाव खत्म लूट चालू' के नारे के साथ प्रदर्शन, राहुल समेत कई बड़े नेता सड़क पर उतरे महंगाई पर कांग्रेस का हल्लाबोल: ‘चुनाव खत्म लूट चालू’ के नारे के साथ प्रदर्शन, राहुल समेत कई बड़े नेता सड़क पर उतरे
Next Article राज्य के कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, सरकार ने तीन फीसदी बढ़ाया डीए राज्य के कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, सरकार ने तीन फीसदी बढ़ाया डीए

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?