ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भिलाई निगम बजट: महापौर ने पेश किया 5 अरब 23 करोड़ का विकास का बजट
Share
Notification Show More
Latest News
आमजन की समस्याओं और सुझावों को गंभीरता से सुना, निराकरण के लिए अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने नवा रायपुर स्थित निवास कार्यालय में नागरिकों से की आत्मीय भेंट-मुलाकात
October 14, 2026
सड़क बनने से क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन में मिलेगी सुविधा
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की पहल से भैयाथान में 5.50 किलोमीटर सड़क निर्माण को मिली स्वीकृति
October 14, 2026
खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय के 70वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुए राज्यपाल
डिजिटल माध्यमों से छत्तीसगढ़ की लोककलाओं को दुनिया तक पहुंचाएं- राज्यपाल रमेन डेका
October 14, 2026
लगभग 3 एकड़ में विकसित होगा आधुनिक बस टर्मिनल, एक साथ 35 से 40 बसों के ठहराव की होगी व्यवस्था
सीएम साय की बड़ी सौगात, जशपुरनगर में 11.83 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा हाईटेक बस स्टैंड
October 14, 2026
पूर्व मंत्री प्रेमप्रकाश पांडे ने की संस्था के सामाजिक कार्यों की सराहना
पार्वती स्व सहायता समूह के शिविर में स्वास्थ्य जांच, रक्तदान और महिला सशक्तिकरण पर जोर
October 14, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

भिलाई निगम बजट: महापौर ने पेश किया 5 अरब 23 करोड़ का विकास का बजट

By @dmin Published March 30, 2022
Share
भिलाई निगम बजट: महापौर ने पेश किया 5 अरब 23 करोड़ का विकास का बजट
भिलाई निगम बजट: महापौर ने पेश किया 5 अरब 23 करोड़ का विकास का बजट
SHARE

विकास के साथ जनहित के कार्यों के लिए बना प्रावधान
भिलाई। नगर निगम महापौर नीरज पाल ने आज अपने कार्यकाल का पहला बजट पेश किया। बजट में उन्होंने शहर के विकास और जनहित में 5 अरब 23 करोड़ 6 लाख 48 हजार रुपए व्यय का प्रावधान आगामी वित्तीय वर्ष के लिए रखा है। वहीं इस दौरान 4 अरब 10 करोड़ 51 लाख 78 हजार रुपए आय होने का अनुमान लगाया है। प्रारंभिक शिलक 1 अरब 22 करोड़ 49 लाख 58 हजार रहने से वर्ष 2022-23 के अंत तक निगम के खजाने में 5 अरब 33 करोड़ 1 लाख 36 हजार रुपए आ जाएगा। जिससे बजट में 9 करोड़ 94 लाख 88 हजार रुपए लाभ होने का अनुमान रखा गया है।

नगर निगम भिलाई की सामान्य सभा में आज सभापति गिरवर बंटी साहू के आदेश पर महापौर नीरज पाल ने अपने कार्यकाल का पहला बजट प्रस्तुत किया। इस बजट में उन्होंने पूरे 70 वार्ड के लिए विकास कार्यों को आगामी वित्तीय वर्ष के दौरान अंजाम देने का इरादा प्रदर्शित किया है। महापौर ने अपने बजट में वित्त वर्ष 2022-23 में लोक कर्म विभाग के अंतर्गत भवन निर्माण हेतु 7 करोड़ 75 लाख रुपए खर्च किए जाने का प्रावधान रखा है। इसमें नवीन कार्यालय भवन निर्माण सहित अन्य समस्त तरह के भवनों का निर्माण शामिल है। दूषित जल निकासी के लिए 2 करोड़, सड़क निर्माण एवं संधारण के लिए 4 करोड़ 50 लाख, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के अंतर्गत स्वच्छता एवं जन स्वास्थ्य मद में 42 करोड़ 70 लाख, पर्यावरण संरक्षण के तहत वृक्षारोपण, कुंओ और जलाशयों के संवर्धन हेतु 1 करोड़ 80 लाख एवं नगर के उद्यानों के सौंदर्यीकरण व रखरखाव के लिए 11 करोड़ 15 लाख रुपए खर्च किए जाने का प्रावधान किया गया है।

बजट में कार्यालयीन व्यय के लिए 4 करोड़ 39 लाख, नए वाहन, संधारण, मशीनरी आदि क्रय करने 14 करोड़ 85 लाख, मार्ग प्रकाश व्यवस्था के लिए 14 करोड़ 70 लाख, लोक स्वास्थ्य एवं सुविधाओं के अंतर्गत नलकूप खनन, पाइपलाइन विस्तार, स्टैंड पोस्ट,जल शोधन संयंत्र का संचालन आदि के लिए 31 करोड़ 35 लाख 68 हजार रुपए व्यय का प्रावधान है। इसके अलावा अन्य विविध व्यय मद में वृद्धा वस्था पेंशन, मार्ग पट्टिका, सियान सदन निर्माण, टाउनहॉल निर्माण, मुक्ति धाम में लकड़ी की व्यवस्था, तालाब सौंदर्यीकरण, सड़क किनारे यूरिनल, गौधन संवर्धन, सीवर ट्रीटमेंट स्पोट्र्स काम्प्लेक्स सोलर सिस्टम त्योहार में पंडाल व्यवस्था कब्रिस्तान विकास आदि कार्यों के लिए 3 अरब 5 करोड़ 17 लाख 15 हजार रुपए व्यय किया जाएगा।

भिलाई नगर स्टेशन के पास बनेगा नया कार्यालय
महापौर नीरज पाल ने नगर निगम के मौजूदा कार्यालय को भिलाई नगर रेलवे स्टेशन के पास स्थानांतरित करने का प्रावधान बजट में रखा है। बजट अभिभाषण में श्री पाल ने बताया कि भिलाई शहर तेजी के साथ बिजनेस हब बनता जा रहा है। इस लिहाज से निगम के वर्तमान कार्यालय की जमीन का व्यवसायिक उपयोग किया जाना उचित प्रतीत होता है। पावरहाउस के रविशंकर शुक्ल मार्केट से सुपेला के आकाश गंगा चौक तक पूरी की पूरी व्यवसायिक जमीन है। इसलिए निगम का नया कार्यालय भिलाई नगर रेलवे स्टेशन के पास स्थानांतरित करने की दिशा में काम किया जाएगा। आकाश गंगा के थोक सब्जी मंडी को भी सुपेला क्षेत्र के प्रियदर्शिनी परिसर के पास स्थानांतरित करने का प्रावधान बजट में रखा गया है। उन्होंने बताया कि जन सुरक्षा की दृष्टि से निगम द्वारा शहर के विभिन्न हिस्सों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। पीने के शुद्ध पानी के लिए सार्वजनिक प्याऊ खोलने के लिए भी बजट में प्रावधान किया गया है।

You Might Also Like

पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने नवा रायपुर स्थित निवास कार्यालय में नागरिकों से की आत्मीय भेंट-मुलाकात

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की पहल से भैयाथान में 5.50 किलोमीटर सड़क निर्माण को मिली स्वीकृति

डिजिटल माध्यमों से छत्तीसगढ़ की लोककलाओं को दुनिया तक पहुंचाएं- राज्यपाल रमेन डेका

सीएम साय की बड़ी सौगात, जशपुरनगर में 11.83 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा हाईटेक बस स्टैंड

पार्वती स्व सहायता समूह के शिविर में स्वास्थ्य जांच, रक्तदान और महिला सशक्तिकरण पर जोर

@dmin March 30, 2022
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article 'छिपकली वाली दाल' मिड-डे मील खाने का बाद 54 बच्चे बीमार, सभी अस्पताल में भर्ती ‘छिपकली वाली दाल’ मिड-डे मील खाने का बाद 54 बच्चे बीमार, सभी अस्पताल में भर्ती
Next Article श्रीकंचनपथ 304 # 17 august 2021 श्रीकंचनपथ 161 # 30 March 2022

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?