ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: हिजाब विवाद: हिदायत देते हुए सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल सुनवाई से किया इनकार, कहा-सनसनी न फैलाएं
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

हिजाब विवाद: हिदायत देते हुए सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल सुनवाई से किया इनकार, कहा-सनसनी न फैलाएं

By @dmin
Published: March 24, 2022
Share
हिजाब विवाद: हिदायत देते हुए सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल सुनवाई से किया इनकार, कहा-सनसनी न फैलाएं
हिजाब विवाद: हिदायत देते हुए सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल सुनवाई से किया इनकार, कहा-सनसनी न फैलाएं
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। कर्नाटक के स्कूलों एवं कॉलेजों में हिजाब पहनने की मांग करने वालों को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है। शीर्ष अदालत ने इस मामले की तत्काल सुनवाई करने से इनकार कर दिया है। यही नहीं कोर्ट ने हिजाब समर्थक छात्राओं के वकील से कहा कि इस मामले में सनसनी फैलाने से बचें। दरअसल देवदत्त कामत ने कहा कि था कि एग्जाम शुरू होने वाले हैं, ऐसे में किसी की पढ़ाई को नुकसान से बचाने के लिए तत्काल सुनवाई की जरूरत है। इस पर अदालत ने कहा कि आप इस मामले को सनसनीखेज बनाने से बचें। अदालत ने साफ तौर पर कहा कि हिजाब विवाद का परीक्षाओं से कोई लेना-देना नहीं है।

देवदत्त कामत की दलील पर चीफ जस्टिस एनवी रमन्ना ने कहा, ‘परीक्षाओं का इस मुद्दे से कोई लेना-देना नहीं है। इसका जिक्र कर सनसनी न फैलाएं।Ó इससे पहले भी अदालत ने हिजाब विवाद पर तत्काल सुनवाई से इनकार करते हुए कहा था कि होली की छुट्टियों के बाद इस पर विचार किया जाएगा। गुरुवार को चीफ जस्टिस के समक्ष इस मामले को तत्काल सुनवाई के लिए रखा गया था। इस दौरान एडवोकेट कामत ने कहा कि 28 मार्च से छात्रों की परीक्षाएं होने वाली हैं। ऐसे में यदि उन्हें हिजाब के साथ एंट्री नहीं दी गई तो फिर उनका एक साल बर्बाद हो जाएगा।

हाई कोर्ट ने कहा था, इस्लाम का अनिवार्य हिस्सा नहीं है हिजाब
बता दें कि कर्नाटक हाई कोर्ट की ओर से स्कूलों एवं कॉलेजों में हिजाब पर लगे बैन को बरकरार रखा गया है। अदालत ने अपने फैसले में कहा था कि हिजाब इस्लाम का अहम हिस्सा नहीं है। इसके अलावा अदालत ने साफ कहा था कि संस्थान की ओर से यूनिफॉर्म को लेकर तय किए गए नियम को छात्र चैलेंज नहीं कर सकते। इस फैसले के बाद ही हिजाब समर्थकों के वकील का कहना था कि वह इसे सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देंगे। गौरतलब है कि हिजाब विवाद पर फैसला देने वाले हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस रितु राज अवस्थी समेत तीन न्यायाधीशों को वाई कैटिगरी सुरक्षा प्रदान की गई है।

डोंगरगढ़ का नाम देश के पर्यटन नक्शे में शामिल…. पर्यटन मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा प्रदेश के लिए बड़ी उपलब्धि
कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने अयोध्या धाम में किया प्रभु रामलला के दर्शन… प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि का मांगा आशीर्वाद
IPL 2021: मुंबई में बढ़ी पाबंदियां, BCCI ने छह शहरों का नाम शॉर्टलिस्ट किया
विधायक देवेंद्र ने बीएसपी टाउनशिप सीजीएम संग की बैठक, जनता की समस्याओं पर जताई चिंता
भारत में कोरोना: पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 75760 नए मामले सामने आए…. मृतकों का आंकड़ा 60 हजार के पार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सीएम बघेल अचानक पहुंचे धान खरीदी केन्द्रों में: व्यवस्था का लिया जायजा यूपीएससी की मुख्य परीक्षा में छत्तीसगढ़ के 8 छात्र इंटरव्यू के लिये चयनित
Next Article एक ही परिवार के चार लोगों की धारदार हथियार से हत्या, एक की हालत नाजुक केवल पानी के लिए कर दी बचपन के दोस्त की हत्या, फिर शव के साथ भी दिखाई क्रुरता

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?