रायपुर।भारतीय जनता पार्टी ने खैरागढ़ उपचुनाव के लिए बीजेपी प्रत्यासी के रूप में कोमल जंघेल के नाम का पर मुहर लगा दी है।
भारतीय जनता पार्टी के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने केंद्रीय चुनाव समिति द्वारा खैरागढ़ उपचुनाव के लिए कोमल जंघेल के नाम पर स्वीकृति दिए जाने का स्वागत करते हुए कहा कि कोमल जंघेल खैरागढ़ में कमल खिलायेंगे। भाजपा का हर एक कार्यकर्ता कोमल जंघेल के रूप में यह उपचुनाव लड़ेगा ।
