ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: लद्दाख में खत्म होगा गतिरोध? : चीन के विदेश मंत्री वांग यी कल भारत आएंगे, गलवान संघर्ष के बाद चीनी नेता की पहली यात्रा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalWorld

लद्दाख में खत्म होगा गतिरोध? : चीन के विदेश मंत्री वांग यी कल भारत आएंगे, गलवान संघर्ष के बाद चीनी नेता की पहली यात्रा

By @dmin
Published: March 23, 2022
Share
लद्दाख में खत्म होगा गतिरोध? : चीन के विदेश मंत्री वांग यी कल भारत आएंगे, गलवान संघर्ष के बाद चीनी नेता की पहली यात्रा
लद्दाख में खत्म होगा गतिरोध? : चीन के विदेश मंत्री वांग यी कल भारत आएंगे, गलवान संघर्ष के बाद चीनी नेता की पहली यात्रा
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। क्या पूर्वी लद्दाख में भारत-चीन के बीच एलएसी पर जारी सैन्य गतिरोध खत्म होने वाला है? खबरों में दावा किया जा रहा है कि चीनी विदेश मंत्री वांग यी 24 मार्च को दो दिनी भारत यात्रा पर आ रहे हैं। संभावना है कि दोनों देश इस दौरान लद्दाख गतिरोध का सौहार्दपूर्ण हल निकाल लेंगे।

कोरोना महामारी व गलवान घाटी में दोनों देशों के बीच हिंसक संघर्ष के बाद किसी चीनी नेता की यह पहली भारत यात्रा होगी। यी पाकिस्तान होते हुए नई दिल्ली पहुंचेंगे। वहां वे आर्गनाइजेशन आफ इस्लामिक कंट्रीज (ओआईसी) की बैठक व पाकिस्तान के राष्ट्रीय दिवस समारोह में शरीक होंगे। पाकिस्तान में चीनी विदेश मंत्री यी ने दोनों देशों के बीच रणनीतिक व व्यावहारिक सहयोग बढ़ाने के लिए चार सूत्रीय फॉर्मूला पेश किया है। उन्होंने पाकिस्तान के विदेश मंत्री के साथ साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस बारे में विस्तार से बताया।

वांग यी दिल्ली से नेपाल जा सकते हैं। दिल्ली में उनकी विदेश मंत्री एस. जयशंकर से मुलाकात का कार्यक्रम है। वह अन्य नेताओं से भी मिल सकते हैं। विदेश मंत्री जयशंकर व यी के बीच 2020 के बाद रूस, ताजिकिस्तान समेत कई देशों में कई बार मुलाकातें हो चुकी हैं, लेकिन दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंध नरम-गरम चल रहे हैं।

यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद बदली वैश्विक भूराजनीतिक परिस्थिति में चीनी विदेश मंत्री की भारत यात्रा का खास महत्व है। मार्च 2020 के बाद दोनों देशों के किसी नेता की एक दूसरे देश की यह पहली यात्रा होगी। चीन रूस-इंडिया चायना (आरआईसी) और ब्रिक्स का वर्तमान में अध्यक्ष है।

लद्दाख गतिरोध का हल निकालने के लिए दोनों देशों के सैन्य कमांडरों के बीच अब तक 15 दौर की वार्ता हो चुकी है, लेकिन अभी भी ठोस हल नहीं निकाला है। हालांकि तनाव वाले कुछ इलाकों से दोनों देशों के सेना हटा ली गई है, लेकिन अब भी 50-50 हजार से ज्यादा जवान वहां तैनात हैं।

भारत को कब सौंपा जाएगा विजय माल्या? ब्रिटेन ने दिया यह जवाब
विश्व स्वास्थ्य संगठन की सलाह, सावधानी से लॉकडाउन हटाए भारत
कक्षा की गतिविधियों में बच्चों की सक्रिय भागीदारी और साथ-साथ सीखने पर जोर
अयोध्या में रामलला के विराजने से पहले शुरू होगी उड़ान, 15 दिसंबर तक बनकर तैयार हो जाएगा श्रीराम एयरपोर्ट
बडिंग शेफ कॉम्पिटिशन‘‘ में आईएचएम रायपुर को लगातार तीसरी बार प्रथम स्थान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article विधानसभा में गूंजा हसदेव अरण्य मामला: विधायक ने कहा एनओसी रद्द कर दीजिए, केन्द्र से टकराना है तो टकराइए आवास, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों सहित विभिन्न निर्माण कार्यों का नियमितिकरण होगा आसान
Next Article दर्दनाक हादसा: कबाड़ गोदाम में लगी भीषण आग, 11 मजदूर जिंदा जले, एक ही गांव के थे सभी दर्दनाक हादसा: कबाड़ गोदाम में लगी भीषण आग, 11 मजदूर जिंदा जले, एक ही गांव के थे सभी

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?