ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: यूरोपीय देशों जैसी तबाही फिर मचा सकता है कोरोना, चौथी डोज की भी पड़ेगी जरूरत: एक्सपर्ट की चेतावनी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalWorld

यूरोपीय देशों जैसी तबाही फिर मचा सकता है कोरोना, चौथी डोज की भी पड़ेगी जरूरत: एक्सपर्ट की चेतावनी

By @dmin
Published: March 21, 2022
Share
कब थमेगी कोविड-19 की रफ्तार? देश में कोरोना के मामले डेढ़ लाख पार, 24 घंटे में 6387 नए केस, 170 मौतें, जानें अन्य राज्यों का हाल
कब थमेगी कोविड-19 की रफ्तार? देश में कोरोना के मामले डेढ़ लाख पार, 24 घंटे में 6387 नए केस, 170 मौतें, जानें अन्य राज्यों का हाल
SHARE

वॉशिंगटन (एजेंसी). दुनिया भर में फैली कोरोना वायरस महामारी का यह तीसरा साल है। कई देशों में एक बार फिर कोविड-19 का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। कोरोना के ओमिक्रॉन BA.2 वेरिएंट से इंफेक्शन के ज्यादातर मामले सामने आ रहे हैं। ऐसे हालात में कोरोना ने फिर से चिंता बढ़ा दी है। अमेरिका के टॉप मेडिकल एक्सपर्ट डॉ. एंथनी फौसी ने चेतावनी दी है कि यूएस में आने वाले हफ्तों में कोरोना मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हो सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि कोविड की सेकंड बूस्टर शॉट या चौथी डोज की जरूरत भी पड़ सकती है।

दवा निर्माता कंपनियां फाइजर और मॉडर्ना कोरोना-रोधी चौथी डोज लेकर तैयार है। इन कंपनियों ने अमेरिकी प्रशासन से चौथी डोज के इस्तेमाल की मंजूरी मांगी है। व्हाइट हाउस के मुख्य चिकित्सा सलाहकार फौसी ने यूरोप में मामलों में वृद्धि का हवाला दिया। उन्होंने कहा, “बीए.2 वेरिएंट ओमिक्रॉन की तुलना में लगभग 50 से 60 प्रतिशत या उससे अधिक संक्रामक है। इसका मतलब है कि आने वाले दिनों में यह डोमिनेंट वेरिएंट हो सकता है। डर इस बात का है कि यूरोप में जिस तेजी से कोरोना केस बढ़ थे, उसी तेजी से इस वेरिएंट के चलते फिर से मामले सामने आ सकते हैं।”

BA.2 की गंभीरता में कोई बदलाव नजर नहीं: WHO
वहीं, WHO की कोविड-19 तकनीकी प्रमुख मारिया वेन केरकोव ने कहा कि महामारी खत्म हो गई है, ओमिक्रॉन हल्का है और यह कोविड का आखिरी वेरिएंट है, जैसी कई गलत जानकारियां दुविधा पैदा कर रही हैं। केरकोव ने कहा कि BA.2 अब तक का सबसे तेजी से फैलने वाला वेरिएंट नजर आ रहा है। उन्होंने जानकारी दी, ‘हमें आबादी के स्तर पर BA.1 से तुलना में BA.2 की गंभीरता में कोई बदलाव नजर नहीं आया। हालांकि, ज्यादा मामलों के साथ आप अस्पतालों में भर्ती होने की संख्या में इजाफा देखेंगे और यह बढ़ी हुई मौतों में बदल जाता है।’

इटली-ब्रिटेन-चीन में तेजी से बढ़े कोरोना केस
अगर यूरोप की बात करें तो इन दिनों इटली में कोरोना केस तेज से बढ़ रहे हैं। यहां रविवार को 60,415 कोविड केस मिले। एक दिन पहले ही इटली में 74,024 मामले सामने आए थे। यूनाइटेड किंगडम में भी डेली केसों में वृद्धि देखी जा रही है। रिपोर्ट के अनुसार, यूके में 14 मार्च को 170,000 मामले दर्ज किए गए थे। दरअसल, देश ने ईस्टर समारोह के लिए कोविड प्रतिबंध हटा लिया था। वहीं, चीन ने दो साल में सबसे बड़े प्रकोप को नियंत्रित करने के लिए कड़े प्रतिबंध लगाए हैं। शंघाई शहर में डिज्नी थीम पार्क को बंद कर दिया गया है। यह शहर 2020 के बाद से अपने सबसे खराब प्रकोप से जूझ रहा है।

IPL 2020 पर बड़ा फैसला, 19 सितंबर को होगा आगाज, फाइनल मैच 8 नवंबर को
छत्तीसगढ़ में रिकार्ड वेक्सीनेशन: एक दिन में दिए गए दो लाख दस हजार से अधिक डोज… 4191 सेशन साइट में हुआ वैक्सीनेशन
ट्रैफिक विभाग के वाट्सएप पर आया स्टंटबाज का वीडियो, 3000 हजार का जुर्माना काटकर दिलाई शपथ
दुर्ग पुलिस की गिरफ्त में शातिर चोर गिरोह, चंद मिनटों में पार कर जाते थे बाइक… ऐसे पकड़ाए
समावेशी शिक्षा: दृष्टिबाधित स्कूली बच्चों को स्मार्टफोन के जरिए मिलेगी अध्ययन सामग्री
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article विकास के लिए समाज में एकता और संगठन जरूरी : मंत्री गुरु रूद्रकुमार
Next Article वोट डालते समय टूथपिक्स और दस्ताने का होगा इस्तेमाल, जानें कोरोना काल में कैसे बदल जाएगा बिहार चुनाव भाजपा को वोट देने पर महिला को घर से निकाला, तीन तलाक की धमकी भी दी
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?