ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सीएम बघेल ने छात्रावास भवन का किया लोकार्पण, कहा-कृषि के प्रति युवाओं में बढ़ रही रूचि
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

सीएम बघेल ने छात्रावास भवन का किया लोकार्पण, कहा-कृषि के प्रति युवाओं में बढ़ रही रूचि

By @dmin
Published: March 21, 2022
Share
सीएम बघेल ने छात्रावास भवन का किया लोकार्पण, कहा-कृषि के प्रति युवाओं में बढ़ रही रूचि
सीएम बघेल ने छात्रावास भवन का किया लोकार्पण, कहा-कृषि के प्रति युवाओं में बढ़ रही रूचि
SHARE


रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि विगत तीन वर्षों में राज्य सरकार ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए अनेक योजनाएं प्रारंभ की है। जिसके फलस्वरूप युवाओं की कृषि के प्रति रुचि बढ़ी है। शहर के युवा गांव की ओर आकर्षित हो रहे हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने यह बातें आज रायपुर जिले के आरंग विकासखण्ड के ग्राम सेमरिया में छत्तीसगढ़ कबीर पंथी साहू समाज के छात्रावास भवन के लोकार्पण कार्यक्रम में कही।

सीएम बघेल ने संत कबीर दास जी की पूजा-आरती कर नवनिर्मित छात्रावास भवन का लोकार्पण किया। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने वर्ष 2019-20 मे इस छात्रावास भवन के लिए 40 लाख रुपए की घोषणा की थी। घोषणा के अनुरूप सर्वसुविधायुक्त छात्रावास तैयार किया गया है। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद श्रीमती छाया वर्मा, संसदीय सचिव सुश्री शकुंतला साहू, विधायक श्रीमती अनीता शर्मा, राज्य तेलघानी बोर्ड के अध्यक्ष संदीप साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती डोमेश्वरी वर्मा भी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि संत कबीर ने प्रेम के माध्यम से समाज को परस्पर जोडऩे का महत्वपूर्ण संदेश दिया है। उनके विचारों के प्रचार-प्रसार के लिए राज्य सरकार हरसंभव सहयोग कर रही है। इस छात्रावास भवन के बन जाने से दूर-दराज के विद्यार्थियों को यहां रहकर अध्ययन करने में काफी सहूलियत होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोनाकाल में भी राज्य के किसानों को किसी भी प्रकार की आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ा है। राजीव गांधी किसान न्याय योजना के माध्यम से किसानों को समय पर राशि उपलब्ध करायी गई। साथ ही मनरेगा के माध्यम से भी गांव में ही रोजगार उपलब्ध कराया गया। उन्होंने कहा कि पिछले 3 साल में छत्तीसगढ़ राज्य पूरे देश में किसान हितैषी सरकार के रूप में अपनी पहचान बनाई है। किसानों का आत्मविश्वास बढ़ा है। राज्य के किसानों और श्रमिकों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए हरसंभव प्रयास किया जा रहा है।

नगरीय प्रशासन और विकास मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने कहा कि मुख्यमंत्री बघेल के नेतृत्व में राज्य सरकार ने किसानों और श्रमिकों के उत्थान के लिए उल्लेखनीय कार्य किया है। साथ ही छत्तीसगढ़ की संस्कृति और परंपरा को पुनर्जीवित करने के लिए भी लगातार प्रयास किया जा रहा है। जिसकी प्रशंसा पूरे देश में हो रही है। कार्यक्रम को तेलघानी बोर्ड के अध्यक्ष संदीप साहू, ग्राम पंचायत सरपंच मनीष सारंग, समाज के पदाधिकारी हनुमंत साहू, कन्हैया लाल साहू ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में त्रि-स्तरीय पंचायत प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में समाज के पदाधिकारी उपस्थित थे।

CG Crime: प्रेमिका की हत्या कर फांसी पर झूला प्रेमी!… सोशल मीडिया में डाला पोस्ट आज मेरी मौत होगी
विधानसभा चुनाव परिणाम (रूझान): चार राज्यों में भाजपा बहुमत की ओर, पंजाब में आप, कांग्रेस साफ
नेशनल लोक अदालत में 50 हजार से अधिक मामलों का हुआ निराकरण… मोटर दुर्घटना के 63 प्रकरणों में 1.89 करोड़ रूपए का अवार्ड पारित
पेशाब के लिए इतना लगाया जोर कि थैली से बाहर निकल आई आंत
गुस्ताखी माफ: कला संकाय के प्रति बढ़ता रूझान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article उम्मीद फाउंडेशन और ऑल इंडिया यूनानी तिब्बी कांग्रेस के तत्वावधान में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन उम्मीद फाउंडेशन और ऑल इंडिया यूनानी तिब्बी कांग्रेस के तत्वावधान में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन
Next Article योगी सरकार में होंगे 48 मंत्री: इन 14 पुराने मंत्रियों ने नई कैबिनेट बनाने का काम किया आसान, मौर्य की वापसी तय योगी सरकार में होंगे 48 मंत्री: इन 14 पुराने मंत्रियों ने नई कैबिनेट बनाने का काम किया आसान, मौर्य की वापसी तय

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?