दुर्ग। कलेक्टर जिला दुर्ग सर्वेश्वर नरेन्द्र भूरे के निर्देशानुसार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.पी. मेश्राम, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. दिव्या श्रीवास्तव के मार्ग दर्शन में आज 16 मार्च से जिला चिकित्सालय दुर्ग में 12 से 14 वर्ष को आयु के बच्चे को कोबीवेक्स वैक्सीन लगा कर शुभारंभ किया गया।
जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. दिव्या श्रीवास्तव ने बताया की कोरोना से बचाव के लिए 12 से 14 वर्ष के बच्चो को 16032022 से जिले वैक्सीन लगाया जाएगा। उन बच्चों को जिनका जन्म 2008, 2009 एवं 2010 तक जन्मे 12 वर्ष पूर्ण कर लिये हो परन्तु 14 वर्ष से अधिक न हो उन्हें कोर्बीवेक्स वेक्सीन लगाया जायेगा। जिन्हें प्रथम डोज लगेगा उन्हें सैकड दोज 28 दिन बाद लगाया जायेगा। प्रोटोकाल को ध्यान में रखते हुये आज वैक्सीनेशन केवल जिला अस्पताल में ही लगाया जायेगा।
स्वास्थ्य कर्मी फन्ट लाईन वर्कर एवं 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग को प्रिकासन निर्धारित टीकाकरण केन्द्र में लगाया जायेगा। आम जनता से अपील है कि कोविड-19 महामारी के सामान्य दिशा निर्देशों (फिजीकल डिस्टेंसिंग हेड वाशिंग एवं मास्क उपयोग) का पालन किया जायेगा।




