भिलाई। छत्तीसगढ़ राज्य के दुर्ग जिले के भिलाई के कार्यकर्ताओं में देश के पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों के नतीजे आने के बाद भारतीय जनता पार्टी के चार राज्यों में जीत परचम लहराने से भिलाई भाजपा के कार्यकर्ताओं में भारी खुशी का माहौल देखा गया। जिसमें महिला भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। जेसीबी मशीन में चढ़कर पार्टी के झंडे को लहराया व एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर मुहं मीठा कराया गया व जमकर ढोल-बाजे के साथ कार्यकर्ता जमकर सुपेला चौक पर थिरके।

यूपी चुनाव में छत्तीसगढ़ के कार्यकर्ताओं नें यूपी जाकर जमकर प्रचार-प्रसार किया और पार्टी की रिती-नीति को जनता को बताया। आज जीत के इस खुशी के अवसर पर कार्यकर्ताओं में पूनम शुक्ला, प्रीति जाधव, रामप्यारी वर्मा, अनिता वर्मा, कंचन ंिसंह, ज्योति शर्मा, संध्या साहू, निर्मला नायडू, आरती गडग़े, ज्योति सोनी, रूखमणी साहू, राजेश्वरी सोनी, भारती, रीता सिंह के अलावा पुरूष कार्यकर्ताओं में भाजपा जिलाध्यक्ष विरेन्द्र साहू, शंकरलाल देवांगन, मारकण्डे तिवारी, अमित पाहुजा, निश्चय बाजपेयी, निर्भय जैन, विजय गुप्ता, विकास अग्रवाल, अनिल सोनकर, गोपाल बिष्ट, रामगोपाल शर्मा, दुर्गा सिंगर, रंजित सिंह, अनिल सोनी, गुरजीत सिंह, विजय शुक्ला, रवि गणवीर सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
