ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर पिंक मार्च: हमें गर्व है महिला होने पर श्लोगन के साथ पिंक मार्च, दुर्ग पुलिस ने किया नारी शक्ति का सम्मान
Share
Notification Show More
Latest News
नवजात की खबर मिलते ही सीएचएमओ से फोन पर की चर्चा, स्वास्थ्य की ली जानकारी
खेत में मिली मासूम के लिए आगे आए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल, सुरक्षा के दिए निर्देश
October 1, 2026
मरीजों के बीच मनाया जन्मदिन, अस्पताल में भर्ती मरीजों से मिलकर जाना हालचाल
जन्मदिन पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने चिरमिरी जिला अस्पताल को दी सीटी स्कैन की सौगात
October 1, 2026
गोदाम से निर्माण सामग्री चोरी करने वाले 6 आरोपियों के साथ सामान खरीदने वाला कबाड़ी गिरफ्तार
October 1, 2026
वर्षों की जिम्मेदारी को सम्मान, पौधे के साथ मिली नई शुरुआत
सेवानिवृत्त 7 शासकीय सेवकों को पेंशन प्राधिकार पत्र और देय स्वत्वों के आदेश सौंपे गए
October 1, 2026
वन मंत्री केदार कश्यप के मार्गदर्शन में संकट के समय तेन्दूपत्ता संग्राहकों को मिला बड़ा आर्थिक संबल
तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत : राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ जारी
October 1, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर पिंक मार्च: हमें गर्व है महिला होने पर श्लोगन के साथ पिंक मार्च, दुर्ग पुलिस ने किया नारी शक्ति का सम्मान

By @dmin Published March 8, 2022
Share
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर पिंक मार्च: हमें गर्व है महिला होने पर श्लोगन के साथ पिंक मार्च, दुर्ग पुलिस ने किया नारी शक्ति का सम्मान
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर पिंक मार्च: हमें गर्व है महिला होने पर श्लोगन के साथ पिंक मार्च, दुर्ग पुलिस ने किया नारी शक्ति का सम्मान
SHARE

भिलाई। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर दुर्ग पुलिस ने महिला शक्ति का सम्मान किया। इस मौके पर दुर्ग पुलिस ने अलग अलग क्षेत्रों की महिलाओं को उनके कार्यों के लिए सम्मानित किया। महिला पुलिस कर्मियों के साथ ही महिला पत्रकारों व सामाजिक क्षेत्र की महिलाओं का सम्मान किया गया। इस दौरान महिला पुलिस कर्मियों ने पिंक पैदल मार्च भी निकाला जिसमें सैकड़ों महिलाओं ने शामिल होकर जागरुकता का संदेश दिया।

इससे पहले कार्य का शुभारंभ जिले के एसपी बद्रीनारायण मीणा ने किया। पुलिस कंट्रोल रूम परिसर सेक्टर-6 में आयोजित इस कार्यक्रम में एसपी मीणा ने कहा कि महिला सशक्तिकरण के संबंध में यह दिवस केवल 1 दिन के रूप में नहीं होना चाहिए बल्कि हर दिन महिलाओं का सम्मान कर सुरक्षित माहौल बनाया जाना चाहिए। छत्तीसगढ़ पुलिस लगातार इस दिशा में काम कर रही है।

कार्यक्रम के दौरान एएसपी शहर संजय कुमार ध्रुव ने महिलाओं से समानता का व्यवहार करने की आवश्यकता पर ज़ोर दिया। एएसपी ग्रामीण अनंत कुमार ने बालिकाओं को शिक्षित करने और उनके सर्वांगीण विकास को बल देने की बात कही। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आईयूसीएडब्ल्यू श्रीमती मीता पवार ने कहा कि महिला पुरुष की प्रतिद्वंदी नहीं बल्कि पूरक है।

महिला पत्रकारों सहित कई महिलाओं का सम्मान
कार्यक्रम के दौरान महिला पत्रकारों को सम्मान कर उनका हौसला बढ़ाया गया। इस दौरान महिला पत्रकारों को प्रशस्ति पत्र दिया गया। भावना पांडे, कोमल धनेश्वर, संगीता मिश्रा, अनुभूति भाखरे, बीना दुबे, संध्या सिंह, विजयलक्ष्मी चौहान, शाहीन खान, पूर्णिमा शुक्ला व मनजीत कौर को सम्मानित किया गया। अपराधियों को पकडऩे में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए मन्नापुरम गोल्ड की स्टाफ ज्योति साहू एवं ममता साहू का सम्मान किया गया। इन दोनों ने अपनी सूझबूझ से दो हथियारबंद अपराधिकयों से बैंक लुटने से बचाया। इसी प्रकार केनरा बैंक सेक्टर 6 की कर्मी नेहा चक्रवती ने एक महिला को साइबर ठगी से बचाया। महिला साइबर ठगों के झांसे में आकर अपने 10 लाख रुपए लुटाने जा रही थी।

इसी कड़ी में मोहन नगर थाना स्टाफ नीलू चंद्राकर ने चौकीदार की हत्या के मामले में महत्वपूर्ण योगदान देकर आरोपियों को गिरफ्तार कराया गया। वैशाली नगर थाने की कर्मी प्रेम शिला साहू ने वैशाली नगर क्षेत्र के यूको बैंक में चोरी करने घुसे आरोपियों को गिरफ्तार करवाया था। इनका भी सम्मान कार्यक्रम के दौरान किया गया।

कार्यक्रम के दौरान महिला अधिकारी कर्मचारियों का भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया गया। जिसमें उपनिरीक्षक कमला यादव, महिला रक्षा टीम की सहायक उपनिरीक्षक संगीता मिश्रा एवं उनकी टीम को स्कूल कॉलेजों मोहल्लों में बालिकाओं की सुरक्षा हेतु लगातार कार्यशाला आयोजित करने तथा महिला पुलिस कर्मी ग्लोरिया तिर्की, सानू सिंह एवं हेमलता को सम्मानित किया गया।

पिंक पैदल मार्च में शामिल हुई सैकड़ों महिलाएं
सम्मान समारोह के बाद पिंक पैदल मार्च निकाला गया। जिसमें सैकड़ों महिलाओं के द्वारा पिंक पैदल मार्च में महिलाओं को सशक्तिकरण एवं सुरक्षित माहौल का एहसास दिलाने 3 किलोमीटर का मार्च किया गया। यह मार्च कंट्रोल रूम से निकलकर ग्लोब चौक, भिलाई निवास होते हुए, टीए बिल्डिंग के सामने, स्टेट बैंक सिविक सेंटर, नेहरू आर्ट गैलरी के पास, कला मंदिर होते हुए वापस कंट्रोल रूम पहुंचकर समाप्त हुआ। पैदल मार्च के दौरान मिलने वाली समस्त महिलाओं को पिंक फ्रेंड का रिस्ट बैंड व बैच लगाकर हेल्पलाइन नंबर का टैग दिया गया।

वही ही एसपी बद्रीनारायण मीणा का कहना है कि दुर्ग पुलिस के द्वारा पिंक पैदल मार्च निकाल कर महिलाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया, अपने क्षेत्र में महिलाओं द्वारा अच्छे कार्य किए हैं उनको दुर्ग पुलिस द्वारा उन्हें सर्टिफिकेट दिए हैं।
बद्रीनारायण मीणा, एसपी दुर्ग

You Might Also Like

खेत में मिली मासूम के लिए आगे आए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल, सुरक्षा के दिए निर्देश

जन्मदिन पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने चिरमिरी जिला अस्पताल को दी सीटी स्कैन की सौगात

गोदाम से निर्माण सामग्री चोरी करने वाले 6 आरोपियों के साथ सामान खरीदने वाला कबाड़ी गिरफ्तार

सेवानिवृत्त 7 शासकीय सेवकों को पेंशन प्राधिकार पत्र और देय स्वत्वों के आदेश सौंपे गए

तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत : राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ जारी

@dmin March 8, 2022
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस: इन पांच भारतीय महिलाओं ने बढ़ाया देश की सेना का मान अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस: इन पांच भारतीय महिलाओं ने बढ़ाया देश की सेना का मान
Next Article श्रीकंचनपथ 304 # 17 august 2021 श्रीकंचनपथ 141 # 08 March 2022

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?