ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस: इन पांच भारतीय महिलाओं ने बढ़ाया देश की सेना का मान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalWorld

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस: इन पांच भारतीय महिलाओं ने बढ़ाया देश की सेना का मान

By @dmin
Published: March 8, 2022
Share
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस: इन पांच भारतीय महिलाओं ने बढ़ाया देश की सेना का मान
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस: इन पांच भारतीय महिलाओं ने बढ़ाया देश की सेना का मान
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। वो दौर गए, जब महिलाओं को कमजोर कहा जाता था। आज की महिलाएं भावनात्मक, शारीरिक और मानसिक तौर पर काफी मजबूत हो चुकी हैं। वह केवल परिवार की देखभाल करने वाली मां, पत्नी या बहु नहीं रहीं बल्कि देश और समाज की रक्षक बन गई हैं। भारतीय सेना में शामिल होकर देश की रक्षा के लिए युद्ध करने को भी तैयार रहती हैं। लेकिन आज की महिलाओं में ये जोश भरने, उनके लिए घर की चारदीवारी से निकल सीमा सुरक्षा के लिए वर्दी पहनने का रास्ता साफ करने में कुछ महिलाओं का ही बड़ा योगदान है। देश की सेना में आज कई महिलाएं शामिल हैं। कई महिलाएं भारतीय वायुसेना के दमदार लड़ाकु विमान उड़ाने तक की जिम्मेदारी निभा रही हैं। कई महिलाएं नौसेना की वर्दी में भारत का गौरव बन गई है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर भारत की उन साहसी महिलाओं के बारे में जान लीजिए, जिन्होंने देश की सेना में शामिल होकर न केवल देश की मान बढ़ाया, बल्कि हर एक लड़की के लिए आदर्श बन गईं।

भारतीय सेना में महिलाएं-पुनीता अरोड़ा
पुनीता अरोड़ा

पुनीता अरोड़ा- पहली महिला लेफ्टिनेंट जनरल
आज भले ही भारतीय सेना में कई महिला अधिकारी हों लेकिन भारतीय नौसेना की पहली महिला लेफ्टिनेंट जनरल पुनीता अरोड़ा थीं। उनका जन्म 13 अक्तूबर 1932 को पाकिस्तान के लाहौर प्रांत में हुआ था। साल 2004 में भारतीय नौसेना में लेफ्टिनेंट जनरल के पद पर पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला होने की उपलब्धि पुनीता अरोड़ा था। उन्होंने 36 साल नौसेना में सेवा दी और इस दौरान कुल 15 पदक प्राप्त किए।

भारतीय सेना में महिलाएं- शहीद किरण शेखावत
शहीद किरण शेखावत

किरण शेखावत -पहली महिला शहीद
भारतीय सेना की महिलाओं का जिक्र होगा तो 1 मई 1988 को राजस्थान के सेफरागुवार में जन्मी किरण शेखावत का नाम जरूर लिया जाता रहेगा। शादी के बाद हरियाणा की बहू लेफ्टिनेंट किरण शेखावत देश के लिए ऑन ड्यूटी शहीद होने वाली पहली महिला अधिकारी थीं। गोवा में साल 2015 को 24 मार्च की रात डॉर्नियर निगरानी विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस हादसे में लेफ्टिनेंट किरण शेखावत शहीद हो गई थीं। उनकी साल 2010 में भारतीय नौसेना में भर्ती हुई थी और सेना में पांच साल की सेवा के बाद वह शहीद हो गईं।

भारतीय सेना में महिलाएं- पद्मावती बंदोपाध्याय
पद्मावती बंधोपाध्याय

पद्मावती बंदोपाध्याय- पहली महिला एयर मार्शल
भारतीय वायुसेना की पहली महिला एयर मार्शल होने का गौरव पद्मावती बंधोपाध्याय को मिला। पद्मावती 1968 में भारतीय वायुसेना में शामिल हुईं। 34 साल कार्यरत रहने के बाद उन्हें साल 2002 में एयर वाइस मार्शल के पद पर तैनाती हुई।

भारतीय सेना में महिलाएं-दिव्या अजित कुमार
दिव्या अजित कुमार

दिव्या अजित कुमार- स्वॉर्ड ऑफ ऑनर प्राप्त पहली महिला कैडेट
मात्र 21 साल की उम्र में सेना की स्वॉर्ड ऑफ ऑनर हासिल करने वाली पहली महिला कैडेट का नाम दिव्या अजित कुमार है। कप्तान दिव्या अजित कुमार को सितंबर 2010 में सेना के वायु रक्षा कोर में नियुक्त किया गया था।

भारतीय सेना में महिलाएं-गुंजन सक्सेना
गुंजन सक्सेना

गुंजन सक्सेना- कारगिल गर्ल
कारगिल गर्ल के नाम से मशहूर फ्लाइट लेफ्टिनेंट गुंजन सक्सेना ने कारगिल युद्ध के दौरान दुश्मनों के छक्के छुड़ाए थे। गुंजन सक्सेना पहली महिला पायलट थीं, जिन्होंने कारगिल युद्ध के दौरान लड़ाई में भारत की तरफ से पाकिस्तान को टक्कर दी थी। उन्हें शौर्य वीर अवॉर्ड भी दिया गया था।

Big news : नक्सल प्रवक्ता रूपेश सहित 100 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार!
32 हज़ार टन प्याज सड़ गया, लोग 120 रुपये किलो खरीद रहे: रागेश
Gustakhi Maaf: प्री वेडिंग शूट बन गया जी का जंजाल
महिला टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम का एलान, हरमनप्रीत की अगुवाई में खेलेगी टीम… स्मृति मंदना होंगी उपकप्तान
हिमाचल प्रदेश के सीएम होंगे सुखविंदर सिंह सुक्खू, भारी विरोध के बाद तय हुआ नाम… कल लेंगे शपथ
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article विधानसभा में गूंजा हसदेव अरण्य मामला: विधायक ने कहा एनओसी रद्द कर दीजिए, केन्द्र से टकराना है तो टकराइए छत्तीसगढ़ में बजट सत्र, राज्यपाल बोलीं- सरकार ने खेती और ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर ध्यान दिया
Next Article अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर पिंक मार्च: हमें गर्व है महिला होने पर श्लोगन के साथ पिंक मार्च, दुर्ग पुलिस ने किया नारी शक्ति का सम्मान अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर पिंक मार्च: हमें गर्व है महिला होने पर श्लोगन के साथ पिंक मार्च, दुर्ग पुलिस ने किया नारी शक्ति का सम्मान

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?