ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सीएम बघेल ने दी अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं और कहा महिलाओं ने अपनी क्षमता, योग्यता और हौसलों से पाया मुकाम
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

सीएम बघेल ने दी अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं और कहा महिलाओं ने अपनी क्षमता, योग्यता और हौसलों से पाया मुकाम

By @dmin
Published: March 7, 2022
Share
संतों के सम्मान में मुख्यमंत्री मंच पर आसन में नहीं बैठे, संतों ने की विनम्रता की प्रशंसा
संतों के सम्मान में मुख्यमंत्री मंच पर आसन में नहीं बैठे, संतों ने की विनम्रता की प्रशंसा
SHARE

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सभी माताओं, बहनों और बेटियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर जारी अपने शुभकामना संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा है कि महिलाओं तक उनके अधिकारों को पहुंचाने, उन्हें सशक्त बनाने और समाज में लैंगिक समानता स्थापित करने के उद्देश्य से हर साल 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि महिलाओं ने अपनी क्षमता, योग्यता और हौसलों से हर क्षेत्र में अपना मुकाम बनाया है। उनकी भागीदारी के बिना हम समग्र विकास की कल्पना नहीं कर सकते।

श्री बघेल ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में हमेशा महिलाओं का स्थान ऊंचा रहा है। लेकिन हमेशा से आर्थिक मजबूती, निर्णय और स्वतंत्रता के मामले में पुरूषों की तुलना में महिलाओं की स्थिति कमजोर रही है। इसे देखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार ने महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए स्वालम्बन से जोडऩे की रणनीति अपनाई है। गौठानों और महिला समूहों से जोड़कर उनके लिए आर्थिक समृद्धि की नई राह तैयार की गई। गौठान महिलाओं के लिए स्व-रोजगार के केन्द्र बन रहे हैं। गौठानों को रूरल इंडस्ट्रियल पार्क के रूप में विकसित किया जा रहा है, जिससे बड़ी संख्या में महिलाओं को लाभ होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में विकास के हर क्षेत्र में महिलाएं बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही हैं। बिहान के अंतर्गत 2 लाख स्व-सहायता समूहों से लगभग 21 लाख महिलाएं जुड़कर अपने परिवारों के साथ प्रदेश का आधार बनी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाएं परिवार का आधार स्तम्भ होती हैं। उनका स्वास्थ्य स्वस्थ नई पीढ़ी के लिए भी जरूरी है। छत्तीसगढ़ में महिलाओं की सेहत की देखभाल के लिए मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान और दाई-दीदी क्लीनिक योजना जैसी अभिनव पहल की गई है। इसके सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं, लगभग 85 हजार महिलाएं एनीमिया मुक्त हो गए हैं। दाई-दीदी क्लीनिक योजना से गरीब बस्तियों की 2 लाख से अधिक महिलाओं का इलाज हुआ है। श्री बघेल ने कहा है कि समाज का वास्तविक विकास तभी संभव है, जब हम आधी आबादी के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाएं और उन्हें आगे बढऩे का सुरक्षित और पूरा अवसर प्रदान करें।

तालिबान ने डीजीसीए को लिखी चिठ्ठी, भारत से विमान सेवा शुरू करने की मांग
राज्यसभा उपचुनाव: गुजरात की दो व असम की एक सीट पर मतदान एक मार्च को
एक माह के अंदर कराई जाएगी टीईटी की परीक्षा, आरोपियों के घर पर चलेगा बुलडोजर-मुख्यमंत्री
रद्द हुई वलसाड-पुरी-हुई रिस्टोर, नहीं होगी यात्रियों को दिक्कत
केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा 10 एकड़ में 200 करोड़ की लागत से जल्द ही तैयार होगा सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article यूक्रेन से छत्तीसगढ़ के 197 छात्र-छात्राओं की सकुशल वापसी यूक्रेन से छत्तीसगढ़ के 197 छात्र-छात्राओं की सकुशल वापसी
Next Article मनरेगा से बने कुएं ने दिखाई कर्ज मुक्ति की राह, कुएं ने धान की पैदावार तो बढ़ाई ही, आजीविका का नया जरिया भी दिया मनरेगा से बने कुएं ने दिखाई कर्ज मुक्ति की राह, कुएं ने धान की पैदावार तो बढ़ाई ही, आजीविका का नया जरिया भी दिया

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?