ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: छत्तीसगढ़ में मोटर स्पोट्र्स को बढ़ावा देने पहल, नेशनल बाईक रेसिंग चैंपियनशिप का आयोजन पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गौरव – मुख्यमंत्री बघेल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

छत्तीसगढ़ में मोटर स्पोट्र्स को बढ़ावा देने पहल, नेशनल बाईक रेसिंग चैंपियनशिप का आयोजन पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गौरव – मुख्यमंत्री बघेल

By @dmin
Published: March 7, 2022
Share
छत्तीसगढ़ में मोटर स्पोट्र्स को बढ़ावा देने पहल, नेशनल बाईक रेसिंग चैंपियनशिप का आयोजन पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गौरव - मुख्यमंत्री बघेल
छत्तीसगढ़ में मोटर स्पोट्र्स को बढ़ावा देने पहल, नेशनल बाईक रेसिंग चैंपियनशिप का आयोजन पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गौरव - मुख्यमंत्री बघेल
SHARE

प्रतियोगिता से युवाओं में होगा नई ऊर्जा का संचार
सहासिक बाईक रेसिंग के प्रदर्शन से खेल प्रेमी दर्शक हुए रोमांचित
देश में पहली बार रायपुर के आउटडोर स्टेडियम में राष्ट्रीय सुपरक्रास प्रतियोगिता तथा फ्री स्टाईल मोटोक्रास का आयोजन
राष्ट्रीय सुपरक्रास प्रतियोगिता 2022 एवं फ्री स्टाइल मोटोक्रास प्रतियोगिता में शामिल हुए मुख्यमंत्री

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजधानी रायपुर के आउटडोर स्टेडियम में 5 मार्च से आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सुपरक्रास प्रतियोगिता 2022 एवं फ्री स्टाइल मोटोक्रास प्रतियोगिता में शामिल हुए। प्रतियोगिता का आयोजन खेल एवं युवा कल्याण विभाग तथा छत्तीसगढ़ मोटर स्पोट्र्स एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में किया गया। इससे पहले उन्होंने स्टेडियम में स्वयं बाईक चलाते हुए प्रवेश कर मंच तक पहुंचे और सभी बाईकर्स तथा खेल प्रेमी दर्शकों का भरपूर उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के बाईक राईडर्स के साहसिक और हैरत अंगेज प्रदर्शन से दर्शक रोमांचित हो उठे।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री बघेल ने सम्बोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय सुपरक्रास प्रतियोगिता 2022 एवं फ्री स्टाईल मोटोक्रास का आयोजन रायपुर में किया गया, जो देश में पहली बार किसी आउटडोर स्टेडियम में फ्लड लाईट में आयोजित हो रहा है। यह हमारे प्रदेश के लिए गौरव का विषय है। राज्य गठन के पश्चात् से ही छत्तीसगढ़ मोटर स्पोर्टस् द्वारा वर्ष 2003 से अब तक विभिन्न राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर की रैली का सफल आयोजन किया गया है।

उन्होंने कहा कि यह आयोजन सबसे अलग एवं रोमांचक और महत्वपूर्ण है। इस प्रकार के आयोजन राज्य की जनता, खिलाड़ी में मोटर स्पोट्र्स को चढ़ावा देना, उन्हें प्रोत्साहित करना तथा यह बताना कि इस प्रकार की खेल प्रतियोगिता के आयोजन के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्तर के साथ-साथ भारत और छत्तीसगढ़ राज्य भी सक्षम है। प्रतियोगिता का मूल उद्देश्य युवाओं को रोड रेज एवं आम रास्तों पर स्टंट इत्यादि से रोकना एवं एक विशेष स्थल पर उनको मौका प्रदाय कर अपने प्रतिभा का प्रदर्शन करने का अवसर देना है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अत्याधिक लोकप्रिय, रोमांच, गति एवं साहस से भरपूर इस विशेष खेल को छत्तीसगढ़ में भी स्थापित करना, छत्तीसगढ़ मोटर स्पोर्टस् एसोसिएशन का यही उद्देश्य रहा है। इसमें हमारी सरकार पूर्ण सहयोग प्रदान कर रही है।

मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि राष्ट्रीय प्रतियोगिता के साथ ही अंतर्राष्ट्रीय बाईकर्स द्वारा फ्री स्टाइल मोटोक्रास का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। इस प्रतियोगिता के विभिन्न रेस में छत्तीसगढ़ के प्रतिभागियों के लिए भी विशेष श्रेणी रखी गई है, जिसमें केवल छत्तीसगढ़ के बाईकर को अवसर मिला है। इस प्रतियोगिता में कुल 08 वर्गों में रेस आयोजित है। इन रेसिंग प्रतियोगिता के मध्य फ्री स्टाइल मोटो कास का प्रदर्शन विदेशी बाईकर के द्वारा किया गया, जो आप सब में रोमांच भर दिया। उबड़-खाबड़ रास्तों पर विदेशी एवं महंगी बाईको से राईडरों द्वारा छत्तीसगढ़ में अपने जौहर का प्रदर्शन किया है, जो सराहनीय है। मैं स्वयं बाईक राईडिंग का शैकिन रहा हूँ और आज भी आवश्यकता पडऩे पर बाईक से घूमना पसंद करता हूँ। उन्होंने छत्तीसगढ़ मोटर स्पोट्र्स एसोसिएशन द्वारा छत्तीसगढ़ प्रदेश में साहसिक आयोजन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर उच्च शिक्षा तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उमेश पटेल, सांसद श्रीमती छाया वर्मा, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल कुलदीप जुनेजा, महापौर एजाज ढेबर, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग डॉ. किरणमयी नायक, रायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष सुभाष धुप्पड़, नगर निगम के सभापति प्रमोद दुबे, मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रदीप शर्मा, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू तथा अन्य जनप्रतिनिधि और खेल प्रेमी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

ऑनलाइन सट्टा का मास्टरमाइंड पकड़ाया, घर की तलाशी में मिला शराब का अवैध स्टॉक व गांजा
Breaking News : भारत-पाक तनाव के बीच IPL पर रोक, 12 लीग मैच होने बाकी… BCCI का फैसला
शिवनाथ में बाढ़ से दुर्ग शहर हुआ लबालब, प्रशासन अलर्ट
बड़ी खबर: बीएसपी ने पहली बार एक दिन में 19000 टन से अधिक हॉट मेटल का किया उत्पादन…. सेल हिस्ट्री का रिकार्ड
छत्तीसगढ़ में CBI की बड़ी कार्रवाई : डाक विभाग के दो अफसर गिरफ्तार, अपने ही विभाग के कर्मचारी से मांगी रिश्वत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article लोकवाणी: छत्तीसगढ़ में उद्योग, व्यापार और कारोबार का बना बेहतर वातावरण: सीएम बघेल मुख्यमंत्री ने किसानों के हित में की बड़ी घोषणा, झारखंड ने छत्तीसगढ़ की गोधन योजना को जस-का-तस अपनाया, बजट में किया शामिल
Next Article रूसी सैनिकों की मां देखें, वो हमारे बच्चों को मार रहे हैं, पढ़े यूक्रेन की फर्स्ट लेडी ओलेना जेलेंस्की की भावुक पोस्ट रूसी सैनिकों की मां देखें, वो हमारे बच्चों को मार रहे हैं, पढ़े यूक्रेन की फर्स्ट लेडी ओलेना जेलेंस्की की भावुक पोस्ट

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?