ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मयंक अग्रवाल बने पंजाब किंग्स के कप्तान, आईपीएल में पहली बार किसी टीम की कप्तानी करेंगे
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalSports

मयंक अग्रवाल बने पंजाब किंग्स के कप्तान, आईपीएल में पहली बार किसी टीम की कप्तानी करेंगे

By @dmin
Published: February 28, 2022
Share
मयंक अग्रवाल बने पंजाब किंग्स के कप्तान, आईपीएल में पहली बार किसी टीम की कप्तानी करेंगे
मयंक अग्रवाल बने पंजाब किंग्स के कप्तान, आईपीएल में पहली बार किसी टीम की कप्तानी करेंगे
SHARE

स्पोर्ट्स डेस्क/नई दिल्ली (एजेंसी)। आईपीएल टीम पंजाब किंग्स ने मयंक अग्रवाल को अपना नया कप्तान नियुक्त किया है। पंजाब की टीम आईपीएल 2022 में मयंक की अगुवाई में ही खेलेगी। मयंक अग्रवाल से पहले लोकेश राहुल इस टीम के कप्तान थे। अग्रवाल ने इससे पहले किसी आईपीएल टीम की कप्तानी नहीं की है। हालांकि, इस सीजन में पहले से ही उनका कप्तान बनना तय माना जा रहा था। मेगा ऑक्शन से पहले पंजाब की टीम ने सिर्फ दो खिलाडिय़ों को रीटेन किया था। मयंक अग्रवाल पहले खिलाड़ी थे, जिन्हें फ्रेंचाइजी ने जाने से रोका था। उनके अलावा अनकैप्ड तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को रीटेन किया गया था। इसके बाद मयंक का कप्तान बनना तय माना जा रहा था।

पंजाब किंग्स की टीम ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर नए कप्तान का एलान किया है। टीम का कप्तान बनाए जाने पर अग्रवाल ने कहा कि वो आईपीएल 2022 में पंजाब किंग्स की कप्तानी मिलने पर बहुत ही खुश हैं। इस बार वो पंजाब के लिए खिताब जीतने की कोशिश करेंगे। पंजाब की टीम अब तक कोई आईपीएल ट्रॉफी नहीं जीत पाई है।

ग्रुप बी में है पंजाब की टीम
आईपीएल 2022 में पंजाब को ग्रुप बी में रखा गया है। इसमें उसे चेन्नई, हैदराबाद, दिल्ली, बैंगलोर और गुजरात के साथ, दो-दो मैच खेलने होंगे। वहीं मुंबई, कोलकाता, राजस्थान और लखनऊ के खिलाफ एक मैच खेलना होगा।

मयंक से पहले राहुल थे कप्तान
मयंक से अग्रवाल से पहले लोकेश राहुल पंजाब किंग्स के कप्तान थे। उनकी अगुआई में पंजाब ने दो सीजन में अच्छा प्रदर्शन किया था। हालांकि, मेगा ऑक्शन से पहले राहुल ने खुद को टीम से अलग करने का फैसला किया। इसके बाद लखनऊ की टीम ने उन्हें ड्रॉफ्ट में 17 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा। इसके बाद मयंक ही कप्तानी के प्रबल दावेदार थे और अब उन्हें ही टीम की कमान सौंप दी गई है। राहुल की कप्तानी में टीम का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था और पिछले सीजन में उनकी टीम ने कई करीबी मैच गंवाए थे। टीम अंकतालिका में छठवें स्थान पर थी। पंजाब ने 14 में छह मैच जीते थे, जबकि आठ में उसे हार का सामना करना पड़ा था।

2022 मेगा ऑक्शन से पहले सबसे कम खिलाड़ी पंजाब ने ही रिटेन किए थे। पंजाब ने सिर्फ दो खिलाड़ी रीटेन किए थे और नीलामी में सबसे ज्यादा पैसे के साथ उतरी थी। अब इस टीम के पास शिखर धवन, कगिसो रबाडा, लियम लिविगस्टोन और जानी बेयरस्टो जैसे बेहतरीन खिलाड़ी हैं।

दिल्ली-पानीपत रैपिड रेल कॉरिडोर को कैबिनेट की मंजूरी, 4699 करोड़ की राशि स्वीकृत
अस्पतालों में इलाज की पूरी व्यवस्था: लक्षण नजर आएं तो तुरंत कराएं टेस्ट…. कोविड से लडऩे सभी संसाधन मौजूद
Railway News : आरपीएफ ने मिशन जीवन रक्षा के तहत एक साल में 25 लोगों की बचाई जान
नए तरह के आतंकवाद का खतरा झेल रहा है भारत, नाम है नारको टेरर: गृहमंत्री
अग्निवीर में चयनित युवाओं का सम्मान, गृहमंत्री शर्मा बोले – अग्निवीर के प्रति समाज में होगा सम्मान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article पीएम मोदी की आपात बैठक: यूक्रेन के पड़ोसी देशों में भेजे जाएंगे सिंधिया-रिजिजू समेत चार केंद्रीय मंत्री, छात्रों की निकासी में करेंगे मदद पीएम मोदी की आपात बैठक: यूक्रेन के पड़ोसी देशों में भेजे जाएंगे सिंधिया-रिजिजू समेत चार केंद्रीय मंत्री, छात्रों की निकासी में करेंगे मदद
Next Article अनुसूचित जाति, जनजाति के हितों के संरक्षण के लिए सरकार प्रतिबद्ध: डॉ. शिवकुमार डहरिया

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?