ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मन की बात: 200 से अधिक कीमती मूर्तियों को सफलतापूर्वक वापस लाया गया, पीएम मोदी ने कहा- दुनिया समझने लगी भारत की अहमियत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

मन की बात: 200 से अधिक कीमती मूर्तियों को सफलतापूर्वक वापस लाया गया, पीएम मोदी ने कहा- दुनिया समझने लगी भारत की अहमियत

By @dmin
Published: February 27, 2022
Share
जी-20 के रोम घोषणापत्र में भारत के सतत विकास के मंत्र को मिली जगह, मोदी ने विकसित देशों को दीं ये बड़ी नसीहतें
जी-20 के रोम घोषणापत्र में भारत के सतत विकास के मंत्र को मिली जगह, मोदी ने विकसित देशों को दीं ये बड़ी नसीहतें
SHARE

पीएम ने देशवासियों को दी होली की शुभकामना, कहा- स्वदेशी उत्पादों का इस्तेमाल कर मनाएं पर्व
नई दिल्ली (एजेंसी)। रूस-यूक्रेन युद्ध और पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने मासिक कार्यक्रम ‘मन की बात’ को संबोधित कर रहे हैं। अपने संबोधन के दौरान सबसे पहले उन्होंने भारत से चोरी हुईं मूर्तियों को देश में वापस लाने पर बात की। पीएम मोदी ने कहा कि पिछले सात वर्षों में, भारत ने 200 से अधिक कीमती मूर्तियों को सफलतापूर्वक वापस लाया है और यह सफलता भारत के प्रति बदल रहे वैश्विक नजरिए का एक उदाहरण है। पीएम मोदी ने कहा कि कुछ वर्ष पहले तमिलनाडु के वेल्लूर से भगवान आंजनेय्यर, हनुमान जी की प्रतिमा चोरी हो गई थी। हनुमान जी की ये मूर्ति भी 600-700 साल पुरानी थी। इस महीने की शुरुआत में, ऑस्ट्रेलिया में हमें ये प्राप्त हो गई। इसके अलावा इस महीने की शुरुआत में भारत इटली से अपनी एक बहुमूल्य धरोहर को लाने में सफल हुआ है। ये धरोहर अवलोकितेश्वर पद्मपाणि की हज़ार साल से भी ज़्यादा पुरानी प्रतिमा है। ये मूर्ति कुछ वर्ष पहले बिहार में गया के देवी स्थान कुंडलपुर मंदिर से चोरी हो गई थी। पीएम मोदी ने कहा कि हमारे इतिहास में, देश के कोने-कोने में एक-से-बढ़कर एक मूर्तियां हमेशा बनती रहीं, इसमें श्रद्धा भी थी, सामथ्र्य भी था, कौशल्य भी था और विवधताओं से भरा हुआ था एवं हमारे हर मूर्तियों के इतिहास में तत्कालीन समय का प्रभाव भी नजर आता है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मन की बात कार्यक्रम में देश और दुनिया के सामने आ रही चुनौतियों का जिक्र किया है। मन की बात के पहले उन्होंने देशवासियों से उनके विचार भी मांगे थे। अपने एक ट्वीट में उन्होंने लोगों से कहा था कि वो 27 फरवरी को प्रसारित होने वाले इस कार्यक्रम के लिए अपना रिकार्ड मैसेज या विचार नमो एप पर भेजें। पीएम मोदी ने कहा कि आने वाले समय में देशवासी होली के पर्व के लिए जुट जाएंगे। पीएम ने इसकी शुभकामनाओं के साथ इसको सतर्कता से भी मनाने की अपील की। साथ ही ये भी कहा कि इस मौके पर लोग अधिक से अधिक स्वदेशी चीजों को खरीदें और उनका इस्तेमाल करें।

चोरी हुई मूर्तियों को वापस लाना, भारत मां के प्रति हमारा दायित्व: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि अतीत में बहुत सारी मूर्तियां चोरी होकर भारत से बाहर जाती रहीं। कभी इस देश में, तो कभी उस देश में ये मूर्तियां बेचीं जाती रहीं। न उनको उसके इतिहास से लेना देना था, श्रद्धा से लेना देना था। इन मूर्तियों को वापस लाना, भारत मां के प्रति हमारा दायित्व है।

पीएम ने तंजानिया के भाई-बहन द्वारा भारतीय संगीत गाने की प्रशंसा की
तंजानिया के भाई-बहन किलि पॉल और उनकी बहन नीमा ये बहुत चर्चा में हैं और मुझे पक्का भरोसा है आपने भी उनके बारे में जरूर सुना होगा। उनके अंदर भारतीय संगीत को लेकर एक जुनून है, एक दीवानगी है और इसी वजह से वे काफी लोकप्रिय भी हैं। पीएम मोदी ने कहा कि हाल ही में गणतंत्र दिवस के अवसर पर हमारा राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ गाते हुए उनका वीडियो खूब वायरल हुआ था। कुछ दिन पहले उन्होंने लता दीदी का गाना गाकर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी थी। मैं दोनों भाई-बहन की क्रिएटिविटी की सराहना करता हूं।

मां की तरह मातृभाषा भी हमारे जीवन को गढ़ती है
जो विद्वान लोग हैं, वो मातृभाषा शब्द कहां से आया इसकी उत्पत्ति कैसे हुई, इसे लेकर बहुत अकादमिक इनपुट दे सकते हैं। जैसे हमारे जीवन को हमारी मां गढ़ती है, वैसे ही मातृभाषा भी हमारे जीवन को गढ़ती है। जैसे हम अपनी मां को नहीं छोड़ सकते वैसे ही अपनी मातृभाषा को भी नहीं छोड़ सकते। पीएम मोदी ने कहा कि आजादी के 75 साल बाद भी कुछ लोग ऐसे मानसिक द्वन्द में जी रहे हैं जिसके कारण उन्हें अपनी भाषा, अपने पहनावे, अपने खान-पान को लेकर एक संकोच होता है, जबकि, विश्व में कहीं और ऐसा नहीं है।

साल 2019 में, हिन्दी, दुनिया की सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषाओं में तीसरे क्रमांक पर
भारत में विश्व की सबसे पुरानी भाषा तमिल है। साल 2019 में, हिन्दी, दुनिया की सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषाओं में तीसरे क्रमांक पर थी। आज के दिन, यानी, 27 फरवरी को मराठी भाषा गौरव दिवस भी है 7 ‘सर्व मराठी बंधु भगिनिना मराठी भाषा दिनाच्या हार्दिक शुभेच्छा।

देश में आयुर्वेद के प्रचार-प्रसार पर बहुत ध्यान दिया गया
पीएम मोदी ने कहा कि पिछले सात वर्षों में देश में आयुर्वेद के प्रचार-प्रसार पर बहुत ध्यान दिया गया है। इसी महीने की शुरुआत में Ayush Start-up चैलेंज शुरू हुआ है। इस चैलेंज का लक्ष्य इस क्षेत्र में काम करने वाले Start-ups को पहचान करके उन्हें बढ़ावा देना है।

कश्मीर के श्रीनगर में ‘मिशन जल थल’ नाम का एक जन आंदोलन
पीएम मोदी ने कहा कि एक बार जब लोग मिलकर के कुछ करने की ठान लें, तो वो अद्भुत चीजें कर जाते हैं। ‘मिशन जल थल’ नाम का एक जन आंदोलन कश्मीर के श्रीनगर में चल रहा है। यह श्रीनगर की झीलों और तालाबों की साफ-सफाई और उनकी पुरानी रौनक लौटाने का एक अनोखा प्रायास है।

Breaking News : भिलाई के दो शातिरों ने शेयर ट्रेडिंग के नाम पर की करोड़ों की ठगी, 80 थानों में दर्ज हैं मामले… रायपुर पुलिस ने पकड़ा
सिम कार्ड के लिए फिजिकल फॉर्म का झंझट खत्म, डिजिटल KYC से मिलेगा नया कनेक्शन
रायपुर में अम्बेडकर अस्पताल के डॉक्टरों ने किया कमाल, फेफड़े और हार्ट से चिपका पांच किलो का ट्यूमर निकाला
विवाद: पुलिस पुछताछ के बाद ट्विटर बोला- हमें भारत में अपने कर्मचारियों की चिंता है
Corona in India : पिछले 24 घंटे में सामने आए 37148 नए मामले, संक्रमितों का आंकड़ा पहुंचा साढ़े 11 लाख के पार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article तूफान में कराई थी लैंडिंग: अब यूक्रेन से निकाल लाए फंसे छात्र, कैप्टन अंचित बोले- पाकिस्तान ने भी दिया सीधा रास्ता तूफान में कराई थी लैंडिंग: अब यूक्रेन से निकाल लाए फंसे छात्र, कैप्टन अंचित बोले- पाकिस्तान ने भी दिया सीधा रास्ता
Next Article पुलिस-नक्सली मुठभेड़: नक्सलियों ने घात लगाकर किया जवानों पर हमला, एक जवान शहीद सीआरपीएफ को मिली सफलता, मुठभेड़ में दो महिला नक्सली ढेर

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?