ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भव्य होगी भोले की बारात: प्रदेश के साथ अन्य राज्यों की झांकी करेगी शिरकत, लेजर शो रहेगा आकर्षण का केन्द्र
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

भव्य होगी भोले की बारात: प्रदेश के साथ अन्य राज्यों की झांकी करेगी शिरकत, लेजर शो रहेगा आकर्षण का केन्द्र

By @dmin
Published: February 26, 2022
Share
भव्य होगी भोले की बारात: प्रदेश के साथ अन्य राज्यों की झांकी करेगी शिरकत, लेजर शो रहेगा आकर्षण का केन्द्र
भव्य होगी भोले की बारात: प्रदेश के साथ अन्य राज्यों की झांकी करेगी शिरकत, लेजर शो रहेगा आकर्षण का केन्द्र
SHARE

भिलाई। बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति भिलाई द्वारा एक मार्च को महाशिवरात्रि के मौके पर भगवान शिव की बारात निकाली जाएगी। इस बार बारात के लिए समिति द्वारा 21 हजार लोगों को न्योता देने का दावा किया गया है। वहीं कुछ अलग प्रयास के तहत इस बार लेजर शो कराया जाएगा। बोलबम सेवा एवं कल्याण समिति के अध्यक्ष दया सिंह ने प्रेसवार्ता में यह जानकारी दी।

दया सिंह ने बताया कि बाबा की बारात इंदिरा नगर हथखोज से निकाली जाएगी। ट्रांसपोर्ट नगर होते हुए, केनाल रोड, बोल बम चौक, नंदी तिराहा, जोन-1 शिव मंदिर, जोन-2 श्रीराम चौक होते हुए दुर्गा मैदान खुर्सीपार स्थित विवाह स्थल पर समाप्त होगी। यहां भोलेनाथ का विवाह संपन्न कराया जाएगा। इसके बाद भोग भंडारा भी होगा। महाशिवरात्रि पर शिव की बारात का भिलाई में यह 13 वां साल है।

लेजर शो के माध्यम से दिखाए जाएंगे भोलेनाथ व जय श्रीराम के जयकारे
बोलबम सेवा एवं कल्याण समिति द्वारा इस साल बारात में कुछ अलग करने का प्रयास किया गया है। इसी के तहत झांकियों के साथ लेजर शो का भी प्रमुख आकर्षण होगा। यह लेजर शो मुंबई के तकनीशियनों द्वारा किया जाएगा। जिसमें आसमान पर भगवान भोलेनाथ व जय श्रीराम के साथ विभिन्न जयकारे दिखाई देंगे।

छत्तीसगढ़ की 121 झाकियों के साथ अन्य राज्यों की झांकी भी होगी शामिल
बारात के साथ केरल की 6 झांकिया होंगी। जिसमें शिव पार्वती, गणेश, हनुमान सहित अन्य देवी-देवताओं के स्वरूप में कलाकार शामिल होंगे। विजयवाडा आंध्रप्रदेश से भी इस बार 6 अलग-अलग झांकियां शामिल की गई हैं। इन झांकियों में भी भगवान के विभिन्न रूप दर्शाए जाएंगे। इसके अलावा छत्तीसगढ़ की 121 झांकियां शामिल की जाएंगी। दुर्ग-भिलाई, रायपुर, राजनांदगांव, बालोद-बेमेतरा, सिमगा सहित प्रदेश के अन्य क्षेत्रों से यह झांकियां शामिल होंगी।

इसके अलावा झांकियों में रामदरबार, श्रीकृष्ण लीला, हनुमान, शिव तांडव स्वरूप, शिव -पार्वती विवाह, शेषनाग, नरसिंह अवतार, मां काली का स्वरूप, राधाकृष्ण की प्रेमलीला प्रमुख आकर्षण होंगे। इसके अलावा झांकियों में विभिन्न कलाकार देवी-देवताओं के स्वरूप में शामिल होंगे। बारात में राउत नाचा, अखाड़ा, पंथी नृत्य, डीजे, घुमाल व बैंड की धुन भी साथ होगी।

महात्मा गांधी नरेगा की राज्य स्तरीय सशक्त समिति की बैठक सम्पन्न
सुप्रीम फैसला: सीमित दायरे में पुरी जगन्नाथ मंदिर से रथ यात्रा निकालने की अनुमति, पूरे ओडिशा में मंजूरी से इनकार
ऑनलाइन सामान बेचने वाली कंपनी का सर्वर हैक, 100 करोड़ की ठगी
मूसलाधार बारिश में भी कम नही हुआ ताजियादारों का हौसला, अलाव पर भी चले अकीदतमंद
एनआईटी रायपुर में वार्षिक खेल महोत्सव ‘समर 2025’ का हुआ शानदार आग़ाज़, चार दिनों तक चलेगा खेल महाकुम्भ
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article श्रीकंचनपथ 304 # 17 august 2021 श्रीकंचनपथ 131 # 26 february 2022
Next Article Chief Minister Baghel appeals to industrialists: make more jobs available to local people कृषि के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ राज्य की ऊँची छलांग, ग्रामीण महिलाएं अब गोबर से बनाएंगी बिजली : भूपेश बघेल

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?