ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: जन्म से कटे होंठ और तालू वाले बच्चों की नि:शुल्क सर्जरी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

जन्म से कटे होंठ और तालू वाले बच्चों की नि:शुल्क सर्जरी

By @dmin
Published: February 24, 2022
Share
जन्म से कटे होंठ और तालू वाले बच्चों की नि:शुल्क सर्जरी
जन्म से कटे होंठ और तालू वाले बच्चों की नि:शुल्क सर्जरी
SHARE

चिरायु योजना से अब तक 2054 बच्चों की सफल सर्जरी, मां-बाप की चिंता हुई दूर
रायपुर। बच्चे का जन्म परिवार में ढेरों खुशियां लेकर आता है। लेकिन कभी-कभी नवजात का आगमन मां-बाप को खुशी का मौका देने के साथ ही उनके माथे पर चिंता की लकीर भी खींच देता है। कटे होंठ और कटे तालू की जन्मजात विकृति के साथ पैदा हुए बच्चों के परिजनों को भविष्य की चिंता सताने लगती है। प्रदेश में चिरायु योजना के माध्यम से ऐसे बच्चों की होने वाली नि:शुल्क सर्जरी ने कई परिवारों की चिंता दूर कर दी है। इस योजना के माध्यम से अब तक 2054 बच्चों की सफल सर्जरी की जा चुकी है। इस योजना ने अनेक परिवारों की परेशानी दूर करने के साथ ही पीडि़त बच्चों का आत्मविश्वास भी लौटाया है।

बलौदाबाजार के श्री दाऊ राम यादव की बेटी के जन्म से ही तालू और होंठ कटे हुए थे। स्वास्थ्य विभाग द्वारा ‘स्माइल ट्रेन संस्थाÓ के सहयोग से अनुबंधित अस्पताल में उनकी बेटी का सफल ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन के बाद बेटी के चेहरे को देखकर दाऊ राम की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। वे कहते हैं कि मानो बेटी को एक तरह से नया चेहरा ही मिल गया है। सूरजपुर के श्री राजेश के लिए भी बेटे के जन्मजात कटे होंठ और तालू परेशानी का कारण थे। उन्हें हर दम बेटे के भविष्य की चिंता सताती थी। स्वास्थ्य विभाग के चिरायु दल द्वारा बच्चे का चिन्हांकन कर सफल ऑपरेशन कराया गया। बेटे की सफल सर्जरी, मुस्कुराते चेहरे और आत्मविश्वास ने माता-पिता के भी सपनों को अब नए पर दे दिए हैं।

पूर्ण रूप से स्वस्थ बच्चे की मुस्कान उसका आत्मविश्वास होती है। बच्चे की मासूम हंसी परिवार में खुशियां बिखेरती है। कई बच्चों के होंठ व तालू जन्मजात कटे होते हैं। जन्मजात कटे होंठ व तालू की समस्या 5000 बच्चों में से किसी-किसी को होती है। यह होंठ के दोनों तरफ या एक ही तरफ भी हो सकता है। सामान्यत: तालू के साथ होंठ भी कटा होता है, पर कभी-कभी अकेले तालू के कटे होने की सम्भावना भी रहती है। स्वास्थ्य विभाग के चिरायु दल द्वारा जन्मजात कटे होंठ और तालू वाले बच्चों की नि:शुल्क सर्जरी के लिए पंजीयन किया जाता है। मितानिन व एएनएम के माध्यम से भी इन बच्चों का चिन्हांकन कर चिरायु योजना के अंतर्गत पंजीयन किया जाता है। चिरायु दल द्वारा इन बच्चों की उच्च स्तरीय जांच कर अनुबंधित अस्पतालों में ऑपरेशन करवाया जाता है। राज्य में अब तक 2054 बच्चों का सफल ऑपरेशन कराया जा चुका है। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के अंतर्गत जन्मजात कटे होंठ व तालू वाले बच्चों का नि:शुल्क ऑपरेशन स्माइल ट्रेन संस्था के सहयोग से किया जा रहा है।

फायरिंग में 11 नागरिकों की मौत से बवाल, जवानों की गाडिय़ां फूंकी, एसआईटी करेगी जांच
सीएम साय ने कहा- श्रमिक कल्याण और ऊर्जा के क्षेत्र में विकास को लेकर राज्य सरकार प्रतिबद्ध
एक करोड़ के इनामी की मौत, नक्सलियों ने वीडियो जारी कर दी जानकारी…. छत्तीसगढ़ से लेकर आंध्रप्रदेश तक था सक्रिय
सैनिक स्कूल अंबिकापुर में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
नवरात्रि स्पेशल: मां स्कंदमाता पूजी जाती है पंचमी को, संतान प्राप्ति के लिए की जाती है मां की आराधना
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article ग्रामीण विकास का मजबूत आधार बन रही है शासन की योजनाएं- मंत्री उमेश पटेल
Next Article छत्तीसगढ़ शराब व्यसन मुक्ति अभियान … नशे से समाज को बचाने सामूहिक प्रयत्न की जरूरत : मंत्री श्रीमती भेंड़िया

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?