ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: केन्द्र सरकार के संयुक्त सचिव ने की स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल की तारीफ
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

केन्द्र सरकार के संयुक्त सचिव ने की स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल की तारीफ

By @dmin
Published: February 17, 2022
Share
केन्द्र सरकार के संयुक्त सचिव ने की स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल की तारीफ
केन्द्र सरकार के संयुक्त सचिव ने की स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल की तारीफ
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा शुरू किए गए स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों की केन्द्र सरकार के अधिकारियों ने प्रशंसा की है। केंद्रीय स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग के संयुक्त सचिव मनीष गर्ग राजधानी रायपुर के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों का अवलोकन कर राज्य सरकार द्वारा शुरू किए गए इन स्कूलों की तारीफ की। इस अवसर पर संचालक लोक शिक्षण श्री सुनील जैन सहित स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारी भी उपस्थित थे।

केन्द्र सरकार के संयुक्त सचिव गर्ग ने स्वामी आत्मानंद स्कूलों के अवलोकन के दौरान स्कूल में बच्चों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने स्कूल के स्मार्ट क्लास, लायब्रेरी और लैब का भी अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने अध्ययनरत बच्चों से पढ़ाई और शिक्षकों से भी इन स्कूलों की व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली। श्री गर्ग ने बच्चों के टेस्ट के आयोजन के लिए शिक्षा विभाग द्वारा तैयार किए गए एनआईसीएलएआर एप्प की भी सराहना की। उन्होंने कोविड संकटकाल के दौरान बच्चों की शिक्षा के लिए किए जा रहे नवाचारी कार्यों की भी प्रशंसा की।

केन्द्र सरकार के संयुक्त सचिव शंकर नगर स्थित बी.एड कॉलेज में चल रहे शाला सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन के प्रशिक्षण कार्यक्रम में भी पहुंचे। उन्होंने शाला सुरक्षा और व्यक्तिगत् सुरक्षा तथा आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम में विभिन्न जिलों से आए प्रशिक्षणार्थियों से बात की। श्री गर्ग ने इस प्रशिक्षण को विद्यालयों की सुरक्षाके साथ-साथ छात्रों और शिक्षकों को व्यक्तिगत् सुरक्षा के लिए भी जागरूक करने में महत्तवपूर्ण बताया। श्री गर्ग ने हेंड वाशिंग के तरीकों के साथ-साथ कोरोना से बचने के लिए अपनायी जाने वाली सावधानियों को बताने के लिए भी उपस्थित शिक्षकों को कहा। उन्होंने कोरोना के प्रति जागरूकता के लिए जारी निर्देशों तथा उपायों को स्कूलों के दीवारों पर चित्रों तथा पोस्टरों के माध्यम से डिस्पले करने की भी सलाह दी।

उल्लेखनीय है कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद तथा राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा अभियान के द्वारा दिया जा रहा है। 150 विकासखंड स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण कार्यक्रम 14 फरवरी से 18 फरवरी तक चल रहा है। इस प्रशिक्षण में दो दिन व्यक्तिगत् सुरक्षा और तीन दिन शाला सुरक्षा पर चर्चा होगी। प्रशिक्षण में विभिन्न विकासखंडों से सहायक खण्ड शिक्षा अधिकारी प्राथमिक और माध्यमिक शालाबओं के शिक्षक भाग ले रहे हैं।

‘गौठान’ से नारी उत्थान: छत्तीसगढ़ में महिलाएं कर रहीं कारोबार, 100 करोड़ से ज्यादा के कर्ज वितरित
शिविर में निपटे पेंशन आवेदन, बुजुर्गों ने ली राहत की सांस, शिविर में पहुंचे विधायक, महापौर,आयुक्त व एसडीएम
प्रदेश में पहली और दूसरी डोज को मिलाकर अब तक 71.51 लाख टीके लगाए गए… 45 वर्ष से अधिक के 45.33 लाख नागरिकों और 18-44 आयु वर्ग में 8.64 लाख युवाओं का टीकाकरण
अरविंद केजरीवाल के ट्वीट पर सिंगापुर ने दिया जवाब- नया वेरिएंट नहीं, भारत में पहले से मौजूद
फिल्म मर्डर मुबारक में सारा अली खान ने ली जान्हवी कपूर की जगह…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मातम में बदली शादी की खुशियां, हल्दी रस्म के दौरान कुएं में गिरने से बच्चों सहित 13 की मौत, पीएम-सीएम ने जताया शोक मातम में बदली शादी की खुशियां, हल्दी रस्म के दौरान कुएं में गिरने से बच्चों सहित 13 की मौत, पीएम-सीएम ने जताया शोक
Next Article छत्तीसगढ़ के महुआ की महक अब देश-विदेश तक, सात समुंदर पार यूके में 750 क्विंटल महुआ का निर्यात छत्तीसगढ़ के महुआ की महक अब देश-विदेश तक, सात समुंदर पार यूके में 750 क्विंटल महुआ का निर्यात
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?