ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: राजिम माघी पुन्नी मेला: भगवान श्रीराजीव लोचन के प्राकट्य उत्सव पर भक्तों ने किया भगवान के दिव्यरूप में दर्शन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

राजिम माघी पुन्नी मेला: भगवान श्रीराजीव लोचन के प्राकट्य उत्सव पर भक्तों ने किया भगवान के दिव्यरूप में दर्शन

By @dmin
Published: February 16, 2022
Share
राजिम माघी पुन्नी मेला: भगवान श्रीराजीव लोचन के प्राकट्य उत्सव पर भक्तों ने किया भगवान के दिव्यरूप में दर्शन
राजिम माघी पुन्नी मेला: भगवान श्रीराजीव लोचन के प्राकट्य उत्सव पर भक्तों ने किया भगवान के दिव्यरूप में दर्शन
SHARE

राजिम। छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध तीर्थ नगरी राजिम में माघी पुन्नी मेला के प्रथम दिन भगवान श्री राजीव लोचन के प्राकट्य उत्सव पर मंदिर परिसर को विशेष रूप से सजाया गया है। जिसकी भव्यता देखते ही बनती है। भगवान के दर्शन करने सुबह से भक्तों की भीड बनी हुई है। भगवान श्री राजीव लोचन का विशेष श्रृंगार किया गया है। जिसका दर्शन पाने के लिए दूर-दराज से दर्शनार्थी सुबह से पंक्ति लगा कर खड़े थे और अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे कि हमें भी भगवान के आलौकिक रूप का दर्शन हो।

मंदिर के सर्वाकार चन्द्रभान सिंह ठाकुर (राजू ठाकुर) ने जानकारी देते हुए बताया कि वैसे तो बारहो महीना ही भगवान का पूजन प्रातः स्नान ध्यान कर किया जाता है लेकिन आज के दिन ब्रम्हमुहूर्त में पूरोहितों के द्वारा मंत्रउच्चारण कर प्रातः 3ः30 बजे दर्शनार्थियों के लिए पट खुल जाता है। इसी समय भगवान श्री राजीव लोचन की बालरूप में आरती की जाती है। महाभिषेक कर पीताम्बरी धारण कर स्वर्ण आभूषण से भगवान को सुसज्जित किया जाता है जिसमें सोने के कमर पट्टा, कण्ठमाला, कर्णफूल और बाजूबंद प्रमुख होते है। दोपहर 12 बजे ध्वज पूजन किया जाता है फिर मुकूट के स्थान पर भगवान राजीव लोचन को पगडी पहनाया गया। उसके बाद बाल भोग के रूप में मावन, मिश्रि, मिठाई, अनर्षा, फल-फूल का भोग लगा। रात्रि 8 बजे दाल, चाॅंवल, सब्जी का महाप्रसाद के रूप मे भोग किये। रात में दूध, अनर्षा, मिठाई का भोग चढ़ाया जाता है।

भगवान श्री राजीव लोचन मंदिर के गर्भगृह को कलकŸाा से मंगाए गेंदे और सेवंती के झालर लगाकर आकर्षित बनाया गया है। मंदिर परिषर में दूर-दराज से आये दर्शनार्थियों को प्रसाद के रूप में पीड़िया दिया, जो कि यहां निवासरत ठाकुरों के परिवारजनों के द्वारा बनाया जाता है। यह बहुत ही स्वादिष्ट होता है और भगवान श्री राजीव लोचन का प्रिय भोग है। श्री राजीव लोचन ही भगवान विष्णु के अवतार है जो चतुर्भुज रूप में है। ऐसी मान्यता है की माघी पुन्नी मेला में पुन्य स्नान कर श्री राजीव लोचन के दर्शन से कई जन्मों के पापों से मुक्ति मिलती है। पैरी, सोढू और महानदी के संगम स्थल होने के कारण यहां पिण्ड़दान, तर्पण और श्राद्ध का कार्य किया जाता है। पिण्ड़दान के पश्चात श्री राजीव लोचन के बाद ही लोग अपने घर जाते है।

रेत एवं गिट्टी खनिज के अवैध परिवहन करते 9 वाहन जब्त, खनिज विभाग की कार्रवाई
सुप्रीम कोर्ट: गरीबी और मजबूरी में भीख मांगता है आदमी, इस पर प्रतिबंध लगाना सही नहीं
कांग्रेस की पहली लिस्ट : 6 विधायकों की टिकट कटी, पहले चरण की 20 सीटों में 19 नाम ही फाइनल… जानिए किसकी कटी टिकट
लोकसभा निर्वाचन-2024 : अधिकारी व कर्मचारियों के अवकाश एवं मुख्यालय छोड़ने पर प्रतिबंध, अवकाश के दिन में भी खुलेंगे कार्यालय
विधायक की पहल से शिक्षित बेरोजगारों को मिलेगा बड़ी कंपनी में जॉब, 8 जुलाई को रोजगार मेला
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ को केन्द्र ने की मात्र 2.12 लाख मेट्रिक टन उर्वरकों की आपूर्ति सप्लाई प्लान के अनुरूप राज्य को नहीं मिल रही खाद, मिलना था 2.32 लाख टन उर्वरक, मिला मात्र 1.71 लाख मेट्रिक टन
Next Article राजिम माघी पुन्नी मेला: बेलटूकरी के कलाकारों की मयूर नृत्य ने छोड़ी छाप राजिम माघी पुन्नी मेला: बेलटूकरी के कलाकारों की मयूर नृत्य ने छोड़ी छाप

Ro.No.-13954/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?