ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: आगामी शैक्षणिक सत्र में शुरू होंगे 32 उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय, स्वामी आत्मानंद विद्यालयों की तर्ज पर शुरू करने की योजना
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

आगामी शैक्षणिक सत्र में शुरू होंगे 32 उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय, स्वामी आत्मानंद विद्यालयों की तर्ज पर शुरू करने की योजना

By @dmin
Published: February 16, 2022
Share
SHARE

171 अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में 74 हजार अंग्रेजी माध्यम के साथ-साथ 60 हजार हिन्दी माध्यम के विद्यार्थियों को दी जा रही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा शुरू किए गए स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों की लोकप्रियता दिनों-दिन बढ़ती जा रही है। पालकों और जनप्रतिनिधियों की लगातार मांग अबतक 171 अंग्रेजी माध्यम स्कूल प्रारंभ किए जा चुके हैं। ये स्कूल जिला मुख्यालयों के अलावा विकासखण्ड स्तर पर प्रारंभ किए गए हैं। वर्तमान में इन विद्यालयों में 74,000 अंग्रेजी माध्यम तथा 60,000 हिन्दी माध्यम के विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। इन विद्यालयों में दोनों ही माध्यम के विद्यार्थियों को गुणवत्तायुक्त शिक्षा दी जा रही है।

हिन्दी माध्यम के छात्रों, पालकों और जनप्रतिनिधियों से आ रही लगातार मांग को देखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा यह भी निर्णय लिया गया है कि स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों की तर्ज पर ही प्रत्येक जिले में कम से कम एक स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय खोला जाये जहां केवल हिन्दी माध्यम के ही विद्यार्थियों के लिए सर्वसुविधायुक्त शिक्षा प्रदान करने की व्यवस्था होगी। शैक्षणिक सत्र 2022-23 में 32 स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय प्रारंभ किए जाने की योजना है।

स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय योजना के तहत जिन हिन्दी माध्यम के स्कूलों को अपग्रेड किया गया, उनमें अध्ययनरत हिन्दी माध्यम के विद्यार्थियों के लिए भी उत्कृष्ट शिक्षा की व्यवस्था की गई है। रायपुर जिले के अरुन्धति देवी शास. उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय आरंग में हिन्दी माध्यम के 439 बच्चे अध्ययनरत हैं। इसी प्रकार रायगढ़ जिले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय घरघोड़ा में 558 हिन्दी माध्यम के विद्यार्थी अध्ययनरत है तथा सूरजपुर जिले के अंग्रेजी माध्यम विद्यालय भैयाथान में 428 हिन्दी माध्यम के विद्यार्थी अध्ययनरत है। जिन स्कूलों को हिन्दी माध्यम से अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में अपग्रेड किया गया है, वहां के विद्यालयों में आवश्यकतानुरूप हिन्दी एवं अंग्रेजी दोनों माध्यमों हेतु शिक्षकों के पद स्वीकृत किये गये हैं। यदि किसी स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में हिन्दी माध्यम के विद्यार्थियों की संख्या काफी ज्यादा है एवं उसके अनुरूप जिला प्रशासन को अतिरिक्त शिक्षकों की व्यवस्था के लिए भी पहल की जा रही है।

गौरतलब है कि स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में गरीब तबकों के प्रतिभावान बच्चों के लिए नि:शुल्क शिक्षा की व्यवस्था की गई है। बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए न केवल स्कूलों में उत्कृष्ट लैब, लाईब्रेरी अच्छे फर्नीचर, खेल सुविधाओं सहित विभिन्न इंतजाम किए गए हैं, बल्कि यहां अंग्रेजी माध्यम की पढ़ाई के लिए उत्कृष्ट शिक्षकों की व्यवस्था की गई है। योजना में शैक्षणिक सत्र 2020-21 में 52 अंग्रेजी माध्यम स्कूल प्रारंभ किए गए, जहां अंग्रेजी और हिन्दी दोनों माध्यमों के बच्चों को शिक्षा प्रदान करने की व्यवस्था की गई। इसे देखते हुए पूरे प्रदेश में पालकों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा और अधिक संख्या में विद्यालय प्रारंभ किये जाने की मांग को देखते हुए सत्र 2021-22 में प्रत्येक विकासखण्ड में एक-एक उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय प्रारंभ किए गए।

धर्मांतरण के खिलाफ श्रीराम जन्मोत्सव समिति का हल्लाबोल… सर्व हिन्दू समाज को जागरुक करने 15 से धर्म जागरण पखवाड़ा का आयोजन…. जाने क्या है इस आयोजन की खास बातें
झटका: एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में बढ़ोतरी, 266 रुपये हुआ महंगा
हत्या के बाद पत्नी की गुमशुदगी की दर्ज कराई थी रिपोर्ट, चार साल बाद खुला राज… इस एक गलती से पकड़ाया आरोपी
प्रदेश में कोरोना का सबसे बड़ा ब्लास्ट: पहली बार एक दिन में आए 2269 नए केस….. अकेल राजधानी रायपुर में 975 मरीज… दुर्ग में लगातार दूसरे दिन 200 से अधिक मरीज
अनाज व्यापारी के मुंशी से कट्टे की नोक पर लूट, आखों में मिर्च पाउडर डालकर बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मुख्यमंत्री के निर्देश पर त्वरित अमल: सड़क दुर्घटना में मृत 6 महिलाओं के परिजनों को 25-25 हजार रूपये की सहायता मुख्यमंत्री के निर्देश पर त्वरित अमल: सड़क दुर्घटना में मृत 6 महिलाओं के परिजनों को 25-25 हजार रूपये की सहायता
Next Article छत्तीसगढ़ को केन्द्र ने की मात्र 2.12 लाख मेट्रिक टन उर्वरकों की आपूर्ति सप्लाई प्लान के अनुरूप राज्य को नहीं मिल रही खाद, मिलना था 2.32 लाख टन उर्वरक, मिला मात्र 1.71 लाख मेट्रिक टन

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?