ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: उपग्रह तस्वीरों में दिखी जंग की आहट, बेलारूस व क्रीमिया में रूसी लड़ाकू विमान तैनात
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalWorld

उपग्रह तस्वीरों में दिखी जंग की आहट, बेलारूस व क्रीमिया में रूसी लड़ाकू विमान तैनात

By @dmin
Published: February 15, 2022
Share
उपग्रह तस्वीरों में दिखी जंग की आहट, बेलारूस व क्रीमिया में रूसी लड़ाकू विमान तैनात
उपग्रह तस्वीरों में दिखी जंग की आहट, बेलारूस व क्रीमिया में रूसी लड़ाकू विमान तैनात
SHARE

वर्ल्ड डेस्क/वॉशिंगटन (एजेंसी)। अमेरिकी कंपनी द्वारा उपग्रह से ली गई ताजा तस्वीरों से पता चला है कि रूस-यूक्रेन जंग की तैयारी पूरी हो गई है। बीते 48 घंटों में रूस ने बेलारूस, क्रीमिया व अपनी पश्चिमी सीमा पर बड़े पैमाने पर लड़ाकू विमान तैनात कर दिए हैं।

जंग टालने के इरादे से अमेरिका रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन के साथ लगातार संपर्क में है। राष्ट्रपति बाइडन खुद पुतिन से लंबी चर्चा कर चुके हैं। बाइडन प्रशासन की मानें तो यदि पुतिन का रुख सकारात्मक रहा तो इस सप्ताहांत तक राजनयिक प्रयासों की कामयाबी की खबर मिल सकती है। बहरहाल अभी तो हालात चिंताजनक हैं। यूक्रेन सीमा पर भारी रूसी सैन्य जमावड़े से इस बात की आशंका भी गहराती जा रही है कि रूस किसी भी वक्त हमला बोल सकता है। यूक्रेन के राष्ट्रपति ने तो स्वयं 16 फरवरी को रूस द्वारा हमले की आशंका प्रकट की है।

मेक्सार टेक्नालॉजी ने 48 घंटे पहले की सैटेलाइट तस्वीरें साझा की हैं। इनसे संकेत मिल रहा है कि रूस ने अपने लड़ाकू विमान को चाक-चौबंद कर लिया है। ये तस्वीरें बीते 48 घंटे में ली गई हैं। इनमें बेलारूस, क्रीमिया व पश्चिमी रूस में सेना की व्यूह रचना साफ नजर आ रही है। तस्वीरों में सैनिकों की कई और बटालियनों, हेलीकॉप्टरों व बमवर्षक विमानों को साफ देखा जा सकता है। इन्हें अग्रिम मोर्चों पर तैनात किया गया है।

जिन इलाकों में रूस ने अपनी सैन्य तैनाती बढ़ाई है, वे ज्यादातर यूक्रेन के उत्तर और उत्तर-पूर्व में स्थित हैं। इसमें यूक्रेन के दक्षिणपूर्व और क्रीमिया में एक बड़ा एयरबेस भी शामिल है। इस पर 2014 में रूस ने कब्जा कर लिया था।

बस के नीचे आकर भी बाल-बाल बच गया यह शख्स, देखे सोशल मीडिया पर वायरल विडियो
पीएम मोदी ने लड़ाकू विमान तेजस में भरी उड़ान, मैन्यूफैक्चिरिंग हब का किया निरीक्षण
नरवा विकास: ‘अर्दन डेम काकडग़ांव से सिंचाई के साथ मत्स्य पालन का हो रहा लाभ’
स्कूलों के आसपास तंबाकू बिक्री पर प्रशासन सख्त, 8 दुकानों पर जुर्माना
फाइट द बाइट मुहिम : कॉलोनी एसोसिएशन मच्छर उन्मूलन के लिए चला रहे अभियान, प्रतियोगिता में हो रहे शामिल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, ट्रक से टकराई कार, पांच लोगों की दर्दनाक मौत सड़क हादसा: प्रयागराज से आ रही लग्जरी बस पलटी, एक की मौत, 15 घायल
Next Article प्रदेश में अब तक 38.88 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी, 8.55 लाख किसानों ने बेचा धान कस्टम मिलिंग के लिए धान के उठाव में तेजी: केन्द्रीय पुल में 19.64 लाख मीटरिक टन चावल जमा

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?