ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: तेंदुआ का शिकार: शिकारियों का नहीं मिला सुराग, रेंजर, फारेस्टर और बीट गार्ड को नोटिस…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeatured

तेंदुआ का शिकार: शिकारियों का नहीं मिला सुराग, रेंजर, फारेस्टर और बीट गार्ड को नोटिस…

By @dmin
Published: February 11, 2022
Share
SHARE

बिलासपुर। सोठी सर्किल के बिटकुला बीट में तेंदुआ के शिकार के मामले में वन विभाग की टीम अब तक शिकारियों का सुराग नहीं ढूंढ पाया है। इधर वनमंडलाधिकारी द्वारा 24 घंटे का अल्टीमेटम भी पूरा हो गया। इसे देखते हुए ही उन्होंने रेंजर, फारेस्टर व बीट गार्ड को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है।

घटना को लेकर बिलासपुर से रायपुर मुख्यालय तक हड़कंप मचा हुआ है। उच्चाधिकारियों ने भी जल्द जांच कर दोषियों को पकडऩे के निर्देश दिए हैं।

हालांकि पहले ही दिन डाग स्क्वायड की मदद से तीन संदेहियों को पकड़ा गया। विभाग ने तीनों से सुबह से लेकर रात तक पूछताछ करती रही। लेकिन किसी तरह सफलता हाथ नहीं लगी। इन तीन के अलावा एक-दो और पर भी संदेह के आधार जानकारी खंगालने की कोशिश की गई। इसमें भी ठोस सुराग नहीं मिले। घटना के दूसरे दिन ही वनमंडलाधिकारी कुमार निशांत ने जांच कर शिकारियों का पता लगाने 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया था। परिणाम नहीं आने पर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी भी दी।

इसके बाद भी वन अमले के हाथ कुछ नहीं लगा। इसलिए गुरुवार को रेंजर, फारेस्टर व बीट गार्ड का नोटिस जारी कर दिया गया है। इस नोटिस के बाद अधिकारी व कर्मचारी सकते में हैं। मालूम हो कि तेंदुआ का शिकार करेंट बिछाकर किया गया है। डाग स्क्वायड की जांच में घटना स्थल के पास लकड़ी के नौ खूंटे भी बरामद किए गए हैं। नुकीले इन खूंटे को जमीन में गड़ाकर ही इसके सहारे करेंट प्रभावित तार को बांधा गया था।

विदेश से आए हुए व्यक्तियों का लिया जा रहा है सेम्पल : प्रशासन द्वारा मदद करने का अनुरोध
Bhilai Breaking : मरोदा डेम में डूबा बालक, दोस्तों के साथ पहुंचा था पिकनिक मनाने
बीजापुर से आए युवाओं से की सीएम साय ने मुलाकात, बोले- बस्तर का हर गांव बनेगा आपका अच्छा गांव
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जशपुर जिले को दी 792 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात…. 94 कार्यों का किया भूमिपूजन और 102 कार्यों का लोकार्पण
नो वर्क-नो पे और सर्विस ब्रेक की भी होगी कार्रवाई, युक्तियुक्तकरण के बाद ज्वाइनिंग न देने वाले शिक्षकों को दी चेतावनी 
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article 20 मिनट में लूटे 11 लाख रुपये और दो किलो सोना, बहू-पोती को बंधक बनाकर दिया वारदात को अंजाम 20 मिनट में लूटे 11 लाख रुपये और दो किलो सोना, बहू-पोती को बंधक बनाकर दिया वारदात को अंजाम
Next Article PM Modi launches Garib Kalyan Rozgar Abhiyan: 25 types of work to be done in 116 districts अल्मोड़ा में बोले मोदी- 14 को धूप खिले ना खिले कमल खिलना चाहिए
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?