ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बिग ब्रेकिंग: हत्या का खुलासा : पहले की दारू पार्टी फिर शारीरिक कमजोरी का कराया अहसास और कर दी हत्या
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

बिग ब्रेकिंग: हत्या का खुलासा : पहले की दारू पार्टी फिर शारीरिक कमजोरी का कराया अहसास और कर दी हत्या

By @dmin
Published: February 10, 2022
Share
बिग ब्रेकिंग: हत्या का खुलासा : पहले की दारू पार्टी फिर शारीरिक कमजोरी का कराया अहसास और कर दी हत्या
बिग ब्रेकिंग: हत्या का खुलासा : पहले की दारू पार्टी फिर शारीरिक कमजोरी का कराया अहसास और कर दी हत्या
SHARE

भिलाई। भिलाई के आईटीआई ग्राउंड में सात फरवरी को हुई हत्या का मामला खुर्सीपार पुलिस ने सुलझा लिया है। हत्या करने वाला मृतक का ही दोस्त निकला। हत्या की वजह बस इतनी थी कि मृतक ने आरोपी को शारीरिक कमजोरी का अहसास कराया। इससे गुस्साए आरोपी ने पत्थर से कुचल कर उसकी हत्या कर दी। यही नहीं उसके प्राइवेट पार्ट को भी नुकसान पहुंचाया। खुर्सीपार पुलिस ने इस मामले में उडिय़ा बस्ती खुर्सीपार निवासी बलराम क्षत्रिय, झूमन साहू व यशवंत कुमार यादव को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं घटना में प्रयुक्त बलराम का मोटर सायकल पैशन प्रो हरा काला रंग को भी जप्त कर लिया गया है। मामले का खुलासा करते हुए एसपी बद्री नारायण मीणा ने बताया कि बलराम क्षत्रिय की बहन रेखा सोना ने पुत्र को जन्म दिया। इसी खुशी में बलराम ने 6 फरवरी को अपने दोस्त झूमन साहू व मोनू उर्फ श्याम कुमार को शराब पार्टी दी। तीनों दोस्त रात करीब 10:30 बजे आईटीआई ग्राउंड पहुंचे और जमकर शराब पी। इस दौरान श्याम कुमार ने बलराम क्षत्रिय के साथ गलत टिप्पणी कर दी।

पुलिस के अनुसार आरोपियों ने बताया श्याम कुमार ने बलराम को टारगेट करते हुए कहा कि उसकी बहन को बेटा हुआ लेकिन शादी के 2 साल भी वह बाप नहीं बन पाया। इसे लेकर श्याम कुमार ने कुछ गलत बातें कह दी। इस दौरान तीनों शराब के नशे में थे। बलराम क्षत्रिय को शारीरिक कमजोरी का एहसास दिलाना श्याम कुमार के लिए भारी पड़ गया। बलराम छतरी ने पास में रखे पत्थर से उसके सिर पर वार कर दिया। साथ में शराब पी रहे झूमन साहू ने भी बलराम क्षत्रिय का साथ दिया। दोनों ने उस पर पत्थर से कई वार किए। यही नहीं श्याम कुमार के प्राइवेट पार्ट को भी दौरान नुकसान पहुंचाया। पुलिस को गुमराह करने के लिए मृतक श्याम कुमार की लोवर और टीशर्ट उतार कर एक ओर रख दिया ताकि पुलिस मामले को अवैध संबंध जोड़ते हुए मुख्य आरोपियों तक न पहुंच पाए। घटना को अंजाम देने के बाद बलराम क्षत्रिय व झूमन साहू अपने मित्र यशवंत यादव के पास पहुंचे और पूरी घटना की जानकारी दी। यशवंत यादव ने आरोपियों को बचाने के इरादे से उनके खून से सने कपड़े व बेल्ट आदि जला दिए। इसके बाद तीनों अपने अपने घर में निश्चिंत हो गए।

ट्रांसपोर्ट कार्यालय के चौकीदार के कारण पकड़ाए आरोपी
घटना के बाद खुर्सीपर पुलिस लगातार आरोपियों की पतासाजी कर रही थी। पुलिस घटना की जांच अवैध संबंध के आधार मानकर भी कर रही थी। इस दौरान पुलिस को सुराग मिला। आईटीआई के पास स्थित ट्रांसपोर्ट ऑफिस के चौकीदार ने घटना वाली रात को मोटरसाइकिल पर दो युवकों को देखा था। इसके बाद पुलिस चौकीदार से मिली और सीसीटीवी फुटेज जांच करने पर दो युवक नजर आए। पुलिस को सूराग तो मिला लेकिन आरोपियों की पहचान नहीं हो पा रही थी। इसके बाद चौकीदार ने बताया कि उनमें से एक ने उसके साथ बात की थी। वहीं जब रात को वे दोनों जा रहे थे तो उनकी मोटरसइकिल गिर गई थी। इसके बाद पुलिस मोटर साइकिल का पता लगाने में लगी। इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली के उडिय़ा बस्ती में ऐसी ही एक मोटरसाइकिल देखी गई जिसमें ताजा स्क्रेच के निशान थे। इस आधार पर पुलिस बलराम क्षत्रिय तक पहुंची। बलराम क्षत्रिय पहले तो ना नुकर करता रहा। लेकिन जब पुलिस ने कड़ाई की तो उसने अपना अपराध कबूल किया। उसने यह भी बताया कि वारदात में उसके साथ झुमन साहू शामिल था। वहीं घटना के बाद यशवंत यादव ने उनकी मदद की थी। पुलिस ने बलाराम की निशानदेही पर झूमन साहू व यशवंत यादव को भी गिरफ्तार किया।

उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी खुर्सीपार दुर्गेश शर्मा के नेतृत्व में उप निरीक्षक सतीश साहू, सहायक उप निरीक्षक लखन लाल साहू आरक्षक डी. प्रकाश, राकेश चौधरी, राकेश अन्ना, सिविल टीम सत्येन्द्र मढरिया, अरविन्द मिश्रा की विशेष भूमिका रही ।

भारतीय महिलाओं में अक्सर देखी जाती है इस विटामिन की कमी, ऐसे कर सकते हैं आसानी से पूर्ति
चीन सीमा विवाद के बीच वायुसेना अधिकारियों की बैठक, बॉर्डर पर राफेल तैनाती पर होगी चर्चा
जेल लोक अदालत : जस्टिस गौतम भादुड़ी बोले – बंदी ये न समझे कि जेल में रहना ही उनका भविष्य.. व्यवहार में लाएं बदलाव
महिला मड़ई को लोगों का मिल रहा अच्छा प्रतिसाद, अब तक 5 लाख रुपए से अधिक के सामग्रियों का हुआ विक्रय
कर्नाटक विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे का विवादित बयान, कहा- जहरीले सांप की तरह हैं PM मोदी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article 116 accounts opened in banks for 77 crore amount of Municipal Corporation विधायक ने कलेक्टर से चर्चा की, शहर विकास की सभी योजनाओं की कलेक्टर खुद करें समीक्षा
Next Article हिजाब विवाद पर कर्नाटक हाईकोर्ट में सुनवाई जारी, अंतरिम फैसला दे सकती है पीठ हिजाब विवाद पर कर्नाटक हाईकोर्ट में सुनवाई जारी, अंतरिम फैसला दे सकती है पीठ
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?