ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: वार्षिक बैठक को लेकर भूतपूर्व सैनिक संगठनों एवं राज्य सैनिक बोर्ड छत्तीसगढ़ के मध्य विशेष बैठक
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

वार्षिक बैठक को लेकर भूतपूर्व सैनिक संगठनों एवं राज्य सैनिक बोर्ड छत्तीसगढ़ के मध्य विशेष बैठक

By @dmin
Published: February 9, 2022
Share
वार्षिक बैठक को लेकर भूतपूर्व सैनिक संगठनों एवं राज्य सैनिक बोर्ड छत्तीसगढ़ के मध्य विशेष बैठक
वार्षिक बैठक को लेकर भूतपूर्व सैनिक संगठनों एवं राज्य सैनिक बोर्ड छत्तीसगढ़ के मध्य विशेष बैठक
SHARE

मुख्यमंत्री के साथ होने वाली राज्यस्तरीय बैठक के पूर्व संगठन और बोर्ड ने की तैयारी
प्रतिवर्ष मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होती है राज्य सैनिक बोर्ड की बैठक

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भूतपूर्व सैनिकों, उनके परिजनों, शहीदों के परिवारों के कल्याण और उनके पुनर्वासन को लेकर संचालनालय, सैनिक कल्याण, रायपुर में एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। संचालक सैनिक कल्याण छत्तीसगढ़ एवं जिला सैनिक कल्याण कार्यालय रायपुर के तत्वाधान में राज्य के पूर्व सैनिक संगठनों के पदाधिकारियों की बैठक सैनिक कल्याण परिषद के नवनिर्मित सभागार में 8 फरवरी को आयोजित की गई इस प्रथम बैठक की अध्यक्षता संचालक संचालनालय सैनिक कल्याण छत्तीसगढ़, ब्रिगेडियर विवेक शर्मा विशिष्ट सेवा मेडल ने की। बैठक का संचालन कैप्टन अनुराग तिवारी, भारतीय नौसेना से सेवानिवृत्त जिला सैनिक कल्याण अधिकारी रायपुर ने किया। बैठक में राज्य शासन के गृह विभाग का प्रतिनिधित्व श्री एफ केरकेट्टा,उप सचिव गृह विभाग ने किया।

प्रतिवर्ष माननीय मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित होने वाली राज्य सैनिक बोर्ड की बैठक में सैनिकों के कल्याण से संबंधित बातों और संबंधित मुद्दों को रखा जाता है। इस बैठक में रक्षा मंत्रालय और सेना के अधिकारी भी मौजूद होते हैं। इस बार की वार्षिक बैठक जल्द ही आयोजित होने वाली है और उसी की तैयारियों को लेकर ये विशेष बैठक आयोजित की गयी थी।

इस बैठक में राज्य के सभी भूतपूर्व सैनिक संगठनों को भी शामिल किया गया था। बैठक में इनसे संबंधित मुद्दे तथा उनपर निर्भर परिवारों की समस्याओं की चर्चा विस्तार से की गयी। बैठक में विभिन्न भूतपूर्व सैनिक संगठनों के 40 प्रतिनिधि शामिल हुए। बैठक में जिला सैनिक बोर्ड के 4 अधिकारी प्रत्यक्ष रूप से उपस्थित थे जबकि 6 जिला सैनिक कल्याण अधिकारी वर्चुअल मोड में बैठक में उपस्थित हुए। बैठक में रिटायर कर्नल रैंक के अधिकारी तथा सेना से संबंधित छत्तीसगढ़ एवं ओडिशा क्षेत्र के अन्य अधिकारी भी भूतपूर्व सैनिक संगठनों की तरफ से उपस्थित थे।

बैठक में भूतपूर्व सैनिक संगठनों के सामने आ रही विभिन्न प्रकार की परेशानियों की चर्चा की गयी। इसके साथ ही शहीद परिवारों को दी जाने वाली एक्सग्रेशिया एमाउंट, भूतपूर्व सैनिकों के लिए आरक्षण, वीरता पुरस्कार में दी जाने वाली राशि में बढ़ोत्तरी और राज्य में भूतपूर्व सैनिकों के लिए नौकरियों की संभावनाओं पर विचार किया गया।

ऐसा पहली बार हुआ था कि एक साथ 14 भूतपूर्व सैनिक संगठनों के पदाधिकारी एवं उनके प्रतिनिधि संगठित हुए थे और उनकी बैठक हुई। इस बैठक की कार्यसूची को विधिपूर्वक राज्य के सभी संगठनों से सुविचार करने के पश्चात तैयार किया गया था। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के सभी पूर्व सैनिकों सैनिक परिवारों वीर नारियों, वीर माताओं, विधवाओं एवं द्वितीय विश्व युद्ध की नारियों की समस्याओं पर सुचारू रूप से विचार, चर्चा और उनका समाधान निकालना था।

भूतपूर्व सैनिकों को पहले ही राज्य और केंद्र सरकार के द्वारा शहीदों के परिजनों और उन पर निर्भर परिवारों के लिए चलायी जा रही योजनाओं के बारे में जिसमें स्कालरशिप, चिकित्सा सुविधा और जरूरतमंदों के लिए वित्तीय सहायता शामिल है, की जानकारी दी गयी थी। अपनी तरह की इस पहली बैठक में जिसमें सभी जिला सैनिक कल्याण संगठन, भूतपूर्व सैनिक शामिल थे, इसको लेकर सभी ने अपनी खुशी जाहिर की और राज्य सैनिक बोर्ड के संचालक को बधाई दी।

शिक्षकों की पीढ़ा समझेगी भूपेश सरकार! जरूरत पड़ी तो आंदोलन से पीछे नही हटेगा शिक्षक महाफेडरेशन
महापौर ने किया भूमिपूजन, कच्ची नाली से मिलेगा छुटकारा, 15 लाख से होगा विकास
काबुल के बाद अब भारत पर आतंकियों की नजर, दिल्ली समेत उत्तर भारत में हमले की फिराक में यह तिकड़ी
Gustakhi Maaf: सनातन परम्पराएं और ‘दूध-भात’
नक्सल प्रभावित जिलों में केन्द्र और राज्य शासन की योजनाओं का सभी पात्र लोगों को मिलेगा लाभ
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article ग्लोइंग त्वचा के लिए आजमाएं ये आसान हैक्स…
Next Article यूपी चुनाव के लिए कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी, उन्नति विधान में अपनाया छत्तीसगढ़ मॉडल यूपी चुनाव के लिए कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी, उन्नति विधान में अपनाया छत्तीसगढ़ मॉडल

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?