ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कार्यालयों में अधिकारियों-कर्मचारियों की सुबह 10 से शाम 5:30 बजे तक उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

कार्यालयों में अधिकारियों-कर्मचारियों की सुबह 10 से शाम 5:30 बजे तक उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश

By @dmin
Published: February 8, 2022
Share
कार्यालयों में अधिकारियों-कर्मचारियों की सुबह 10 से शाम 5:30 बजे तक उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश
कार्यालयों में अधिकारियों-कर्मचारियों की सुबह 10 से शाम 5:30 बजे तक उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश
SHARE

सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किए निर्देश
निर्देशों का उल्लंघन करने पर की जाएगी नियमानुसार कार्यवाही

रायपुर। सामान्य प्रशासन विभाग ने राज्य के मंत्रालय एवं विभागाध्यक्ष कार्यालयों तथा समस्त मैदानी कार्यालयों में अधिकारियों-कर्मचारियों की सुबह 10:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आज मंत्रालय महानदी भवन से समस्त संभागायुक्त तथा समस्त कलेक्टर एवं दंडाधिकारी को इस संबंध में जारी निर्देश में कहा गया है कि शासकीय कार्यालयों हेतु माह के द्वितीय एवं तृतीय शनिवार की भांति सभी शनिवार को अवकाश घोषित करते हुए सप्ताह में 5 कार्य दिवस निर्धारित किए गए हैं। साथ ही राज्य के मंत्रालय एवं विभागाध्यक्ष कार्यालयों तथा समस्त मैदानी कार्यालयों हेतु समय को परिवर्तित करते हुए कार्यावधि सुबह 10:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक निर्धारित की गई है।

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी निर्देश में कहा गया है कि शासन के ध्यान में यह बात लाई गई है कि अनेक शासकीय कार्यालयों-मैदानी कार्यालयों में अधिकारी-कर्मचारी नियत समय पर उपस्थित नहीं हो रहे हैं, जो शासन द्वारा जारी निर्देशों के विपरीत है। अत: सभी कार्यालय प्रमुखों की जिम्मेदारी निर्धारित की जाए कि सभी अधिकारी-कर्मचारी कार्यालय में पूर्वान्ह 10:00 बजे उपस्थित होकर शाम 5:30 बजे तक कार्य संपादित करें। उक्त निर्देशों का उल्लंघन किए जाने पर संबंधित अधिकारी-कर्मचारी पर सिविल सेवा आचरण नियमों के तहत कार्यवाही की जा सकेगी। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा इन निर्देशों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने को कहा गया है।

शिक्षा के क्षेत्र में अलग और विशेष पहचान बनाने के लिए इस इंटरनेशनल स्कूल को सर्वश्रेष्ठ बोर्डिंग स्कूल का पुरस्कार
नगरीय निकाय चुनाव: भाजपा को मिली बड़ी जीत… कांग्रेस को तीन तो आप को मिली केवल एक सीट
अविश एडुकाम की “अविश एडुफेस्ट 2023” प्रदर्शनी 20 मई को, स्टूडेंट्स को मिलेगी बेस्ट नॉलेज
डिप्टी सीएम शर्मा ने की बीजापुर में नक्सल उन्मूलन एवं अंदरूनी क्षेत्रों में विकास कार्यों की समीक्षा
कोरबा में खुला प्रदेश का 11वां वायरोलॉजी लैब… स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने किया वर्चुअल लोकार्पण…. कोरबा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही और जांजगीर-चांपा के सैम्पलों की होगी जांच
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article श्रीकंचनपथ 304 # 17 august 2021 श्रीकंचनपथ 114 # 08 february 2022
Next Article कुशल नेतृत्व से किसी देश या संस्था को मिलती है दिशा : सुश्री उइके : राज्यपाल एसोचैम द्वारा आयोजित वेबीनार में हुई शामिल राज्यपाल सुश्री उइके मुख्यमंत्री के सुपुत्र के आशीर्वाद समारोह में हुईं शामिल

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?