1 मार्च को हथखोज से निकलेगी भोले बाबा की बारात
13 साल से भिलाई में निकल रही भोले बाबा की भव्य बारात
भिलाई। 1 मार्च 2022 को महाशिवरात्रि है और भिलाई की महाशिवरात्रि की चर्चा पूरे प्रदेश में होती है। क्योंकि भोले बाबा की बारात भिलाई में निकलती है। बारात की भव्यता इतनी होती है कि इसे देखने के लिए प्रदेशभर से लोग आते हैं। इस बार भी ये भव्यता कायम रहेगी। इस बारात को सफल बनाने के लिए आयोजक बोलबम सेवा एवं कल्याण समिति के पदाधिकारी जुट गए हैं।
समिति के अध्यक्ष व पार्षद दया सिंह इस काम में भीड़ गए हैं। आज ही सुपेला में अध्यक्ष दया सिंह ने अपने कोर मेंबर्स के साथ बैठक की। इस बैठक में कोर टीम के मेंबर मौजूद रहे। जिन्होंने अलग-अलग कार्यों के लिए रूपरेखा बनाई। हर कार्य के लिए जिम्मेदार प्रभारियों की नियुक्ति की गई।

गणेश भगवान को दिया गया पहला आमंत्रण कार्ड
हर साल की तरह इस बार भी भिलाई में भोले बाबा की भव्य बारात निकलेगी। यह बारात भिलाई में 1 मार्च को महाशिवरात्रि पर निकलेगी। प्रदेशभर में लोगों को आमंत्रण कार्ड दिया जाएगा। राजनेताओं से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों को भोले बाबा की बारात में शामिल होने के लिए आमंत्रण कार्ड दिया जाएगा। आमंत्रण कार्ड देने का श्रीगणेश आज किया गया। बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति के अध्यक्ष व भाजपा पार्षद दया सिंह ने आयोजन का पहला आमंत्रण कार्ड भगवान गणेशजी को दिया। सेक्टर-5 स्थित गणेश मंदिर में जाकर दया सिंह ने आमंत्रण कार्ड दिया। उनके साथ समर्थक भी थे। जिन्होंने आमंत्रण कार्ड देकर कार्ड वितरण का श्रीगणेश किया।

इस बार पहले से ज्यादा होगा भव्य: दया सिंह
बोल बम समिति के अध्यक्ष व पार्षद दया सिंह ने कहा कि, इस बार आयोजन ज्यादा भव्य होगा। समिति के सदस्यों ने सालभर से तैयारी शुरू कर दी थी। अब तक तैयारी चल रही है। आमंत्रण कार्ड बांटने के लिए टीम का गठन किया गया है। सभी वर्गों के लोगों को आमंत्रित किया जा रहा है। सबकी भूमिका महत्वपूर्ण होगी।