ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ऐतिहासिक भोरमदेव मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना कर चढ़ाए गए 24 किलो चांदी आभूषण का शिवलिंग और जलहरी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

ऐतिहासिक भोरमदेव मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना कर चढ़ाए गए 24 किलो चांदी आभूषण का शिवलिंग और जलहरी

By @dmin
Published: February 6, 2022
Share
SHARE

जनआस्था के केन्द्र और ऐतिहासिक भोरमदेव मंदिर की ख्याति बढ़ाने सरकार कर रही हर संभव प्रयास- अकबर

रायपुर। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले के पुरातात्विक, धार्मिक, जनआस्था के केन्द्र व पर्यटन के रूप में ऐतिहासिक महत्व के स्थल भोरमदेव मंदिर में आज बसंत पंचमी के पावन अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना के साथ शिवलिंग में 24 किलोग्राम चांदी के आभूषण के निर्मित शिवलिंग व जलहरी चढ़ाई गई है। चांदी के आभूषण के निर्मित इस आकर्षक कवच को राजस्थान के विशेष कारीगर द्वारा तैयार किया गया है। 24 किलोग्राम वजन चांदी का यह विशेष कवच, भक्तों द्वारा मंदिर में दिए गए रत्न आभूषण के गुप्तदान व दान से एकत्र की गई राशि से तैयार की गई है। इस अवसर पर मंदिर परिसर के पास भंडार एवं पूजा गृह निर्माण का भूमिपूजन किया गया। इसके लिए 6 लाख रूपए स्वीकृत किए गए है। उन्होने कहा कि छत्तीसगढ़ का भोरमेदव मंदिर पूरे प्रदेश के लिए पुरातत्व, धार्मिक, जनआस्था के केन्द्र व पर्यटन के रूप में ऐतिहासिक महत्व का स्थल है। इसकी ख्याति बढ़ाने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। जिले में पर्यटन सुविधाओं को आने बढ़ाया जा रहा है। इसी दृष्टि से कवर्धा के नजदीक सरोधा से भोरमदेव मार्ग रामचुवा के आसपास करोडों़ रूपए की लागत से जंगल सफारी प्रस्तावित है। जंगल सफारी बनने से कबीरधाम जिले में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए-नए अवसर तैयार होंगे। कवर्धा से भोरमेदव पहुंच मार्ग निर्माण करने के लिए 9 करोड़ रूपए स्वीकृत किए गए हैं। कबीरधााम जिले के चिल्फी घाटी स्थित सरोधादादर में लगभग 12 करोड़ रूपए के नए कॉटेज तैयार किए गए। यहां के स्थानीय बैगा युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर तैयार किए जा रहे है। उन्होने कहा कि मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जो भी मांग रहेगी, उसे प्राथमिकता के साथ पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।

Contents
  • जनआस्था के केन्द्र और ऐतिहासिक भोरमदेव मंदिर की ख्याति बढ़ाने सरकार कर रही हर संभव प्रयास- अकबर
  • मंत्री अकबर ने ऑनलाईन दर्शन कर सुविधा का किया शुभारंभ

इस विशेष पूजा-अर्चना के कार्यक्रम में पंडरिया विधायक ममता चन्द्राकर, नगरपालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा, कलेक्टर रमेश कुमार शर्मा, पार्षद मोहित महेश्वरी, अशोक सिंह, सुनिल साहू, एल्डरमेन कौशल कौशिक, देवराज पाली, किर्तन शुक्ला, राजकुमार तिवारी, राजेश माखिजानी, कवर्धा तहसीलदार मनीष वर्मा, मौसम वर्मा शामिल हुए। भोरमदेव मंदिर के पुजारी आशीष पाठक, संतोष पंडित ने विधिविधान से इस अनुष्ठान को संपन्न कराया।

मंत्री अकबर ने ऑनलाईन दर्शन कर सुविधा का किया शुभारंभ

भोरमदेव मंदिर की ख्याति को देश-दूनिया तक पहुंचाने के लिए आज ऑनलाईन दर्शन की सुविधा का भी शुभारंभ किया गया। वन मंत्री व कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर ने अपने रायपुर स्थित शासकीय आवास से ऑनलाईन दर्शन कर इस सुविधा का विधिवत शुभांरभ किया। आज से भोरमदेव मंदिर का घर बैठे यूट्यूब के माध्यम से शिव जी के विशेष श्रृंगार व महाआरती का दर्शन कर सकेंगे। जिला प्रशासन व भोरमदेव प्रंबंधन तीर्थ कारिणी समिति द्वारा यह विशेष व्यवस्था की गई है। उन्होने अपने संक्षिप्त उद्बोधन में बसंत पंचमी की बधाई देते इस कार्य को धार्मिक एवं जनआस्था के लिए विशेष महत्व का बताया।

National Herald Case: राहुल से पूछताछ जारी, सीएम गहलोत-बघेल समेत कई सांसद पुलिस हिरासत में
4 घंटे तक मंथन में नाराज नेताओं का मन नहीं बदल पाईं सोनिया? अब शिविर लगा चिंतन करेगी कांग्रेस
लोगों को शासन की फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ दिलाने सूचना प्रौद्योगिकी का करें इस्तेमाल : मुख्य सचिव विकासशील
दो करोड़ के बेस प्राइस में रैना और उथप्पा, जानें एक करोड़ से ऊपर में कितने भारतीय खिलाड़ी
छत्तीसगढ़ में दो नए जिले, राज्य शासन ने जारी की अधिसूचना, CM भूपेश करेंगे शुभारंभ
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article अब निजी संस्थानों में 50 फीसदी सीटों की फीस सरकारी मेडिकल कॉलेज के बराबर होगी, एनएमसी का निर्देश अब निजी संस्थानों में 50 फीसदी सीटों की फीस सरकारी मेडिकल कॉलेज के बराबर होगी, एनएमसी का निर्देश
Next Article सर्दियों की इन परेशानियों का इलाज है आंवला…

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?