ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दो करोड़ के बेस प्राइस में रैना और उथप्पा, जानें एक करोड़ से ऊपर में कितने भारतीय खिलाड़ी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalSports

दो करोड़ के बेस प्राइस में रैना और उथप्पा, जानें एक करोड़ से ऊपर में कितने भारतीय खिलाड़ी

By @dmin
Published: February 2, 2022
Share
आईपीएल-2022: दो नई टीमों के लिए 11 बजे शुरू हुई बोली प्रक्रिया, अडाणी और गोयनका समेत 20 कंपनियों ने डाला टेंडर
आईपीएल-2022: दो नई टीमों के लिए 11 बजे शुरू हुई बोली प्रक्रिया, अडाणी और गोयनका समेत 20 कंपनियों ने डाला टेंडर
SHARE

स्पोर्ट्स डेस्क/नई दिल्ली (एजेंसी)। आईपीएल के 15वें सीजन के लिए 12 और 13 फरवरी को खिलाडिय़ों की नीलामी होगी। इसके लिए दुनिया भर के 590 खिलाडिय़ों को शॉर्ट लिस्ट किया गया है। खिलाडिय़ों ने अलग-अलग बेस प्राइस में अपना रजिस्ट्रेशन कराया है। इनमें से 28 कैप्ड, 355 अनकैप्ड और 7 एसोसिएट देश के हैं। दो करोड़ रुपये के शीर्ष बेस प्राइस में 48 खिलाड़ी हैं। इसके बाद 1.5 करोड़ रुपये के बेस प्राइस में 20 और एक करोड़ रुपये वाले में 34 खिलाडिय़ों ने अपना नाम दर्ज करवाया है।

दो करोड़ के बेस प्राइस में से बीसीसीआई ने 10 क्रिकेटर को मार्की खिलाडिय़ों की सूची में रखा है। मार्की खिलाडिय़ों की बोली सबसे पहले लगेगी। इनमें श्रेयस अय्यर, डेविड वॉर्नर, शिखर धवन, मोहम्मद शमी, फाफ डुप्लेसिस, पैट कमिंस, रविचंद्रन अश्विन, क्विंटन डीकॉक, कगिसो रबाडा और ट्रेंट बोल्ट हैं।

चेन्नई के तीन पूर्व अनुभवी खिलाड़ी 2 करोड़ की बेस प्राइस में
दो करोड़ की टॉप बेस प्राइस में चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए लंबे समय तक खेलने वाले सुरेश रैना का नाम है। रैना आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाडिय़ों में चौथे स्थान पर हैं। उन्होंने 205 मैच की 200 पारियों में 5528 रन बनाए हैं। रैना के अलावा इस लिस्ट में रॉबिन उथप्पा और अंबाती रायुडू का भी नाम है। उथप्पा और रायुडू भी पिछले सीजन में चेन्नई की टीम में शामिल थे।

1.5 करोड़ की बेस प्राइस में सिर्फ तीन भारतीय
दो करोड़ के बाद डेढ़ करोड़ रुपये के बेस प्राइस का नंबर आता है। इसमें कुल 20 खिलाडिय़ों ने अपना नाम दर्ज कराया है। हैरानी की बात है कि उनमें से सिर्फ तीन ही भारतीय हैं। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए पिछले सीजन में खेलने वाले वॉशिंगटन सुंदर के अलावा दिल्ली कैपिटल्स के दो पूर्व दिग्गज अमित मिश्रा और ईशांत शर्मा का नाम इसमें हैं।

एक करोड़ की बेस प्राइस में अजिंक्य रहाणे और कुलदीप यादव
दो और डेढ़ करोड़ के बाद एक करोड़ की बेस प्राइस वाले खिलाडिय़ों का नंबर आता है। इस लिस्ट में कुल 33 खिलाड़ी हैं और सभी कैप्ड हैं। अजिंक्य रहाणे, पीयूष चावला, मनीष पांडे, मोहम्मद नबी, डेविड मिलर, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, टी नटराजन, एडेन मार्कराम और लियाम लिविंगस्टोन इस सूची में हैं। ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट स्टार मार्नश लाबुशेन भी इसी लिस्ट में हैं। न्यूजीलैंड के नए स्टार डेवोन कॉनवे, श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा के अलावा दक्षिण अफ्रीका के तबरेज शम्सी और रसी वान डर डुसेन ने भी डेढ़ करोड़ बेस प्राइस में अपना नाम दर्ज कराया है।

श्रीसंत और पुजारा भी नीलामी में दिखेंगे
नीलामी में इस बार भारत के पूर्व तेज गेंदबाज एस. श्रीसंत भी दिखेंगे। श्रीसंत ने अपना बेस प्राइस 50 लाख रुपये रखा है। 2013 में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए कथित रूप से स्पॉट फिक्सिंग में शामिल होने के कारण उन पर प्रतिबंध लगा था। उन्होंने पिछले साल घरेलू क्रिकेट में वापसी की थी। श्रीसंत के अलावा चेतेश्वर पुजारा 50 ने भी अपना नाम 50 लाख रुपये के बेस प्राइस में दर्ज कराया है। वे पिछले साल चैंपियन बनने वाली चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम के सदस्य थे।

सास-बहू के झगड़े में कूदा पोता, दादी को क्रिकेट के बैट और चप्पलों से पीटा… रायपुर की घटना
भारत की ताकत: भारतीय को निकलने के लिए खारकीव में छह घंटे तक रोके हमले, रूस ने जंग रोककर दिया मौका
रजिस्ट्री प्रक्रिया अब होगी और अधिक सरल, पंजीयन विभाग ने खत्म की ऋण पुस्तिका की अनिवार्यता
Gustakhi Maaf: रुख से हट रहा नकाब आहिस्ता-आहिस्ता
नौनिहालों के पोषण के साथ ही सुरक्षित और सुनहरा भविष्य देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : सीएम साय
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article 24 नवंबर को कैबिनेट में पेश होगा कानून वापसी का प्रस्ताव, मिल सकती है मंजूरी केंद्रीय कर्मचारियों के रुके हुए डीए एरियर पर फैसला संभव, दो लाख तक का होगा फायदा
Next Article योजना: जल्द ही लेजर वॉल तैयार कर लेगा ये देश, परिंदा भी पर नहीं मार पाएगा योजना: जल्द ही लेजर वॉल तैयार कर लेगा ये देश, परिंदा भी पर नहीं मार पाएगा

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?