ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ममता ने धनखड़ को ट्विटर पर ब्लॉक किया, कहा- वे मुख्य सचिव-डीजीपी को परेशान कर रहे
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

ममता ने धनखड़ को ट्विटर पर ब्लॉक किया, कहा- वे मुख्य सचिव-डीजीपी को परेशान कर रहे

By @dmin
Published: January 31, 2022
Share
केंद्र से विवाद के बीच बंगाल के मुख्य सचिव हुए रिटायर, बनाए गए ममता बनर्जी के मुख्य सलाहकार
केंद्र से विवाद के बीच बंगाल के मुख्य सचिव हुए रिटायर, बनाए गए ममता बनर्जी के मुख्य सलाहकार
SHARE

कोलकाता (एजेंसी)। पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री बनाम राज्यपाल के बीच का टकराव कम होने का नाम नहीं ले रहा। इस बीच राज्य की सीएम ममता बनर्जी ने तनाव को नया मोड़ देते हुए गवर्नर जगदीप धनखड़ को ट्विटर पर ब्लॉक कर दिया। ममता ने कहा कि वे धनखड़ के ट्वीट्स से परेशान थीं, इसलिए उन्होंने यह कदम उठाया। बनर्जी ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा, मैंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कई बार चिठ्ठी लिखकर धनखड़ को हटाने की मांग की है। लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

क्या हैं ममता के आरोप?
ममता ने राज्यपाल धनखड़ पर आरोप लगाते हुए कहा कि वे राज्य के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को धमकाने का काम कर रहे थे। बंगाल सीएम ने आरोप लगाया कि राज्यपाल धनखड़ ट्वीट्स के जरिए सरकारी अफसरों को इस तरह से धमका रहे थे, जैसे वे उनके बंधुआ मजदूर हों।

ममता सरकार पर हमलावर रहे हैं राज्यपाल धनखड़
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ पिछले कई दिनों से सीएम ममता बनर्जी की सरकार पर निशाना साध रहे हैं। हाल ही में उन्होंने राज्य सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने मां कैंटीन और कोरोना महामारी के दौरान किए गए इंतजामों में घोटाले का आरोप लगाया।

इतना ही नहीं महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर भी धनखड़ ने ममता सरकार को नहीं बख्शा। उन्होंने कहा कि बंगाल लोकतंत्र का गैस चैंबर बनता जा रहा है। इस राज्य में लोकतंत्र का दम घुट रहा है। यहां कानून का राज नहीं है बल्कि शासक का कानून है। मैंने यहां खून का घूंट पिया है। क्या-क्या गालियां नहीं सुनी है। राज्य की सीएम राज्य में और राज्य के बाहर एक राजनीतिक मिशन पर हैं। यहां की राजनीति रक्त रंजित हो गई है और संविधान की रक्षा करना मेरा कर्तव्य है।

विधानसभा में राज्यपाल के खिलाफ निंदा प्रस्ताव करने की अटकलें
राज्यपाल जगदीप धनखड़ और ममता बनर्जी के बीच कई दिनों से टकराव की स्थिति है। राज्य की सीएम और राज्यपाल के ऐसे बयान पहले भी सामने आते रहे हैं। इस बीच खबर है कि टीएमसी बंगाल विधानसभा के आगामी बजट सत्र में राज्यपाल जगदीप धनखड़ के खिलाफ निंदा प्रस्ताव ला सकती है। एक फरवरी से शुरू होने जा रहे संसद के बजट सत्र में भी टीएमसी राज्यपाल को हटाने की मांग पर प्रस्ताव लाने की तैयारी कर रही है।

ममता का एलान- बंगाल में तीन फरवरी से खुलेंगे स्कूल
सीएम ने एलान किया कि बंगाल में तीन फरवरी से स्कूल-कॉलेज खुलेंगे। उन्होंने कहा कि तीन फरवरी से कक्षा आठवीं से 12वीं के लिए स्कूल खोले जाएंगे। इसके अलावा कॉलेज और विश्वविद्यालय में भी कक्षाएं शुरू होंगी।

दुर्ग में राजमिस्त्री के घर पर लाखों की चोरी, बेटी का इलाज कराने परिवार के साथ रायपुर गया था शख्स
मनरेगा के तहत श्रमिकों को रोजगार देने में राजनांदगांव जिला प्रदेश में अव्वल नंबर
फिंगर प्रिंट स्कैन नहीं होने से परेशान थीं 83 साल की बुजुर्ग, कलेक्टर बोले आप निश्चिंत होकर घर जाएं, 24 घंटे में दूर हो जाएगी दिक्कत
रखें ‘लक्ष्मण रेखा का खयाल’ : कोर्ट के फैसलों के प्रति बेरुखी अच्छी नहीं, सीजेआई बोले- पीआईएल बनीं, पर्सनल इंट्रेस्ट लिटिगेशन
कांग्रेस का आरोप-देश के लिए हानिकारक है मोदी सरकार, शिवसेना ने भी साधा निशाना
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बाजार में बढ़त, 55555 पर बंद हुआ सेंसेक्स, निफ्टी में भी उछाल आर्थिक सर्वेक्षण के बाद शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 800 अंक से ज्यादा उछला, निफ्टी 17300 के पार
Next Article शासकीय स्कूल का नामकरण गौटिया स्व. श्री अंजोर दास पाटले के नाम पर करने की घोषणा अब भूमिहीन कृषि मजदूरों के लिए ‘न्याय’: छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य है जिसने मजदूरों के लिए न्याय योजना की शुरूआत की

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?