ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: इस नई रेल सुरंग में ऑस्ट्रेलियाई तकनीक का हुआ है इस्तेमाल, 45 करोड़ खर्च, दो साल में निर्माण
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

इस नई रेल सुरंग में ऑस्ट्रेलियाई तकनीक का हुआ है इस्तेमाल, 45 करोड़ खर्च, दो साल में निर्माण

By @dmin
Published: January 31, 2022
Share
इस नई रेल सुरंग में ऑस्ट्रेलियाई तकनीक का हुआ है इस्तेमाल, 45 करोड़ खर्च, दो साल में निर्माण
इस नई रेल सुरंग में ऑस्ट्रेलियाई तकनीक का हुआ है इस्तेमाल, 45 करोड़ खर्च, दो साल में निर्माण
SHARE

मुंगेर (एजेंसी)। रतनपुर-जमालपुर के बीच नयी रेल सुरंग होकर बिछाई गई डबल लाइन का एनआई वर्क पूरा होने के बाद 29 जनवरी से ट्रेनों का परिचालन शुरू हो गया। नई सुरंग पर कुल 45 करोड़ खर्च हुए हैं। नयी सुरंग के निर्माण का काम अक्टूबर 2019 से शुरू हुआ था। निर्माण में लगभग दो साल का समय लगा।

गौरतलब है कि राज्य की पहली सुरंग भी जमालपुर में है, जिसका निर्माण 1861 में ईस्ट इंडियन रेलवे कंपनी ने कराया था। पुरानी सुरंग से 25 मीटर की दूरी पर नयी सुरंग का निर्माण कराया गया है। नयी रेल सुरंग में आस्ट्रेलिया की तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। इसका डिजाइन भी अलग है। सुरंग की लंबाई 903 फीट है। चौड़ाई 7 मीटर और ऊंचाई 6.10 मीटर है।

पुरानी सुरंग से 25 मीटर की दूरी पर नयी सुरंग का निर्माण कराया गया है। नयी रेल सुरंग में आस्ट्रेलिया की तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। इसका डिजाइन भी अलग है। सुरंग की लंबाई 903 फीट है। चौड़ाई 7 मीटर और ऊंचाई 6.10 मीटर है।

बता दें कि शुक्रवार को पूर्वी सर्किल के मुख्य संरक्षा आयुक्त एएम चौधरी ने राज्य की दूसरी रेल सुरंग की जांच पूरी कर ली थी। रतनपुर-जमालपुर के बीच बनी नई रेल सुरंग और दोहरीकरण का सीआरएस ने पहले ट्रॉली से जांच की, फिर पैदल चलकर सुरंग का निरीक्षण किया। लगभग चार घंटे तक निरीक्षण के बाद इलेक्ट्रिक इंजन के साथ आठ कोच लगी ट्रेन से 125 किमी की रफ्तार से रेलवे ट्रैक और सुरंग में स्पीड ट्रायल किया गया। जांच में कहीं कोई त्रुटि नहीं पायी गई।

जमालपुर के रास्ते अगरतला से आनंद विहार टर्मिनल के बीच चलने जा रही तेजस राजधानी एक्सप्रेस भी चलेगी। मुख्य सुरक्षा आयुक्त सुबह में अधिकारियों के साथ ट्रॉली से जमालपुर से रतनपुर तक गए। सुरंग के अंदर और बाहरी हिस्से की बनावट को बारीकी से देखा। स्पीड ट्रायल के लिए सीआरएस स्पेशल ट्रेल 3.08 बजे रतनपुर से खुली और 3.14 बजे जमालपुर पहुंच गई।

रतनपुर-जमालपुर के बीच नयी रेल सुरंग से होकर बनायी गई डबल लाइन में एनआई वर्क पूरा होने के बाद शनिवार 29 (जनवरी) से ट्रेन परिचालन सामान्य हो गया। शनिवार से सभी रद्द ट्रेनों का परिचालन भागलपुर-जमालपुर रेलखंड पर शुरू हो गया। इसमें बांका-राजेन्द्रनगर इंटरसिटी, साहिबगंज-दानापुर इंटरसिटी, मालदा-किऊल इंटरसिटी, गरीब रथ एक्सप्रेस, विक्रमशिला एक्सप्रेस सहित सभी पैसेंजर ट्रेनें शामिल थी।

भारत में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 43 लाख के पार, पिछले 24 घंटे में फिर बड़ा उछाल, मिले 89706 नए मामले
छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस पर बोले सीएम साय, चित्रोत्पला फिल्म सिटी से छत्तीसगढ़ी फिल्मों के साथ पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
एक और कीर्तिमान: ‘समावेशी विकास’ में देश के 5 बड़े राज्यों में छत्तीसगढ़ भी
मुख्यमंत्री भूपेश की मौजूदगी में नव निर्वाचित महापौरों ने संभाला पदभार
shreekanchanpath 337 # 20 Sep 2024
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article नई शराब नीति के खिलाफ अब भूख हड़ताल नहीं करेंगे अन्ना हजारे, बताई ये वजह किराना दुकानों पर वाइन बिक्री: सरकार के फैसले पर भड़के अन्ना हजारे, बोले- शराबखोरी बढ़ेगी
Next Article PM Modi launches Garib Kalyan Rozgar Abhiyan: 25 types of work to be done in 116 districts पीएम मोदी बोले- भारत की ताकत छोटे उद्योग, मुद्रा योजना ने महिलाओं को बनाया सशक्त
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?