नई दिल्ली/रायपुर। छत्तीसगढ़ की सरकार की योजना गोधन न्याय योजना को दर्शाती छत्तीसगढ़ की झांकी आज राजपथ पर गणतंत्र दिवस परेड की फुल ड्रेस रिहर्सल में लेती हुई। गणतंत्र दिवस से पहले राजपथ पर आयोजित आज फुल ड्रेस रिहर्सल में ‘गोधन न्याय योजना’ पर आधारित छत्तीसगढ़ की झांकी एवं कलाकारों ने भाग लिया।
छत्तीसगढ़ की गोधन न्याय योजना को प्रदर्शित करती झांकी की इन दिनों हर ओर चर्चा हो रही है। गणतंत्र दिवस परेड के लिए चयनित होने के बाद से ही प्रदेश के लिए यह गर्व का विषय है। 23 जनवरी को छत्तीसगढ़ की गोधन न्याय योजना की झांकी दिल्ली के राजपथ पर उतरी। गणतंत्र दिवस के पूर्व रविवार को राजपथ पर आयोजित फुल ड्रेस रिहर्सल में ‘गोधन न्याय योजना’ पर आधारित छत्तीसगढ़ की झांकी एवं कलाकारों ने भाग लिया।
बता दें छत्तीसगढ़ की महत्वाकांक्षी योजना गोधन न्याय योजना पर आधारित झांकी को गणतंत्र दिवस के मौके पर दिल्ली के राजपथ पर होने वाली परेड के लिए चयनित किया गया है। इस बार गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजपथ पर परेड के लिए देशभर के 12 राज्यों की झांकियों को चयनित किया गया है। छत्तीसगढ सरकार की महत्वकांक्षी योजना गोधन न्याय योजना पर आधारित झांकी देश के मुख्य समारोह की शान बनेगी।







