ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मायावती का प्रियंका पर तंज- वोटकटवा पार्टी है कांग्रेस, सीएम प्रत्याशी ने लिया यू-टर्न
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

मायावती का प्रियंका पर तंज- वोटकटवा पार्टी है कांग्रेस, सीएम प्रत्याशी ने लिया यू-टर्न

By @dmin
Published: January 23, 2022
Share
मायावती का प्रियंका पर तंज- वोटकटवा पार्टी है कांग्रेस, सीएम प्रत्याशी ने लिया यू-टर्न
मायावती का प्रियंका पर तंज- वोटकटवा पार्टी है कांग्रेस, सीएम प्रत्याशी ने लिया यू-टर्न
SHARE

लखनऊ (एजेंसी)। बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने रविवार को कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने ट्विट कर कांग्रेस पर तंज कसा और कहा कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हालत खराब है। उन्होंने कहा कि इनकी सीएम उम्मीदवार ने कुछ घंटे में ही अपना स्टैंड बदल लिया।

मायावती ने लिखा कि यूपी विधानसभा आमचुनाव में कांग्रेस पार्टी की हालत इतनी ज़्यादा ख़स्ताहाल बनी हुई है कि इनकी सीएम की उम्मीदवार ने कुछ घंटे में ही अपना स्टैंड बदल डाला है। ऐसे में बेहतर होगा कि लोग कांग्रेस को वोट देकर अपना वोट खऱाब न करें, बल्कि एकतरफा तौर पर बीएसपी को ही वोट दें।

बसपा सुप्रीमो मायावती ने आगे लिखा कि ‘यूपी में कांग्रेस जैसी पार्टियां लोगों की नजर में वोट काटने वाली पार्टियां हैं। ऐसे में भाजपा को यूपी की सत्ता से बाहर करके यहां सर्वसमाज के हित में व इनके जाने-परखे नेतृत्व वाली सरकार की जरूरत है। जिसमें बीएसपी का स्थान वास्तव में नंबर-1 पर है।

प्रियंका गांधी का यूटर्न
बता दें कि कांग्रेस के युवा घोषणापत्र के एलान के दौरान कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शुक्रवार को साफ संकेत दिया था कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की ओर से मुख्यमंत्री का चेहरा वही हैं। उनके इस बयान के बाद से न सिर्फ उनकी पार्टी बल्कि विपक्षी पार्टियों के बीच भी यह बात चर्चा का मुद्दा बन गई थी। हालांकि इसके कुछ ही घंटों बाद न्यूज एजेंसी एएनआई को दिए एक इंटरव्यू में प्रियंका गांधी ने अपने इस बयान को वापस ले लिया और कहा कि यूपी में सिर्फ वह ही पार्टी का चेहरा नहीं हैं उन्होंने वो बात बढ़ा-चढ़ा कर कह दी थी।

आप लोग बार-बार यही सवाल कर रहे थे तो मैंने बढ़ा कर कह दिया
प्रियंका ने एएनआई को ये भी बताया कि पार्टी ही फैसला करती है कि राज्य में मुख्यमंत्री पद का चेहरा कौन होगा और कुछ राज्यों में अभी कोई फैसला नहीं हुआ है। मैं ये नहीं कह रही हूं कि मैं ही चेहरा हूं। वो तो मैंने थोड़ा बढ़ के कह दिया क्योंकि बार-बार आप लोग यही सवाल कर रहे हैं।

प्रियंका ने पत्रकार से सवाल करते हुए कहा कि, बहुत से राज्य हैं जिनके प्रभारी होते हैं चाहे वो कांग्रेस पार्टी के हों या भाजपा के। क्या आप उनसे पूछते हैं कि वो मुख्यमंत्री पद का चेहरा हैं या नहीं? आप उनसे क्यों नहीं पूछते? यह सवाल सिर्फ मुझसे ही क्यों पूछा जाता है?

महिलाओं को छोटे उद्योगों के लिए मिलेगी लोन और सब्सिडी की सुविधा: मुख्यमंत्री बघेल
Bhilai breaking : कुम्हारी फ्लाईओवर हादसे के जिम्मेदार रॉयल इंफ्रा कन्स्ट्रक्शन का ठेकेदार गिरफ्तार
IAF की ताकत बढ़ाने जा रहा भारत का फ्रांस, चीन को लगेगा तगड़ा झटका
इंदौर में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 75 तक पहुंचा
एमपी के सीएम डॉ मोहन यादव ने किया राज्योत्सव का शुभारंभ, कहा- सीएम साय के नेतृत्व में नक्सलवाद खात्मे की ओर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ में संक्रमण के 3841 नए मामले सामने आए, 11 की मौत, पॉजिटिविटी रेट 14.03 फीसदी बेकाबू कोरोना: तीन लाख से अधिक मामले, 525 लोगों की मौत, सक्रिय मरीजों ने बढ़ाई चिंता
Next Article स्पा की आड़ में सेक्स रैकेट: 21 महिलाओं के साथ 38 पुरुष, अंदर का नजारा देख पुलिस भी हैरान स्पा की आड़ में सेक्स रैकेट: 21 महिलाओं के साथ 38 पुरुष, अंदर का नजारा देख पुलिस भी हैरान

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?