ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मेगा ऑक्शन के लिए 19 देशों के 1214 खिलाड़ी नामित, 896 भारतीय और 318 विदेशी खिलाड़ी होंगे शामिल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalSports

मेगा ऑक्शन के लिए 19 देशों के 1214 खिलाड़ी नामित, 896 भारतीय और 318 विदेशी खिलाड़ी होंगे शामिल

By @dmin
Published: January 22, 2022
Share
Now New Zealand offers to host IPL 2020, Sri Lanka and UAE already in queue
Now New Zealand offers to host IPL 2020, Sri Lanka and UAE already in queue
SHARE

स्पोर्ट्स डेस्क/नई दिल्ली (एजेंसी)। इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें संस्करण के लिए मेगा ऑक्शन का आयोजन 12 और 13 फरवरी को होगा। इसके लिए रजिस्ट्रेशन 20 जनवरी को बंद हुआ और अब तक 19 देशों के 1,214 खिलाड़ी नामित हो चुके हैं। इसमें 896 भारतीय और 318 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। हालांकि यह मेगा ऑक्शन की अंतिम सूची नहीं है। अभी इनमें से खिलाडिय़ों की छटनी होगी और अंतिम लिस्ट में चुनिंदा खिलाडिय़ों को ही शामिल किया जाएगा। इस बार मेगा ऑक्शन में 10 टीमें शामिल होंगी। लखनऊ और अहमदाबाद दो नई टीमें हैं, जो इस सीजन से आईपीएल में जुड़ रही हैं।

मेगा ऑक्शन की पहली सूची में जो 1,214 खिलाड़ी शामिल हैं, उनमें 270 खिलाड़ी ऐसे हैं, जो अपने देश के लिए कम से कम एक मैच खेल चुके हैं। वहीं 903 खिलाड़ी ऐसे हैं, जिन्होंने अपने देश के लिए कोई मैच नहीं खेला है। इसमें 41 खिलाड़ी ऐसे देशों से भी हैं, जहां की टीम को टेस्ट क्रिकेट खेलने की अनुमति नहीं है। ये टीमें सिर्फ टी-20 या वनडे मैच खेलती हैं।

मेगा ऑक्शन में अधिकतम 217 खिलाड़ी बिकेंगे
आईपीएल की एक टीम अधिकतम 25 और कम से कम 18 खिलाड़ी अपने साथ जोड़ सकती है। इस लिहाज से सभी 10 टीमें मिलकर अधिकतम 250 खिलाड़ी खरीद सकती हैं। इसमें से 33 खिलाड़ी पहले ही रीटेन किए जा चुके हैं। इसका मतलब है कि मेगा ऑक्शन में अधिकतम 217 खिलाड़ी खरीदे जा सकते हैं। इसमें विदेशी खिलाडिय़ों की अधिकतम संख्या 70 है।

मेगा ऑक्शन में किन खिलाडिय़ों पर लगेगी बोली

  • 61 खिलाड़ी जो भारत के लिए कम से कम एक मैच खेले हैं।
  • 209 खिलाड़ी जो कम से कम एक अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं।
  • 41 खिलाड़ी जिनकी राष्ट्रीय टीम के पास अभी भी टेस्ट टीम का दर्जा नहीं है। (जैसे- नामीबिया, कनाडा आदि)
  • 143 भारतीय खिलाड़ी, जो पहले भी आईपीएल खेल चुके हैं, लेकिन भारत के लिए नहीं खेले हैं।
  • छह विदेशी खिलाड़ी, जो पहले आईपीएल खेल चुके हैं, लेकिन अपने देश के लिए नहीं खेले हैं।
  • 692 भारतीय खिलाड़ी जिन्होंने टीम इंडिया के लिए कोई मैच नहीं खेला है।
  • 62 विदेशी खिलाड़ी जिन्होंने कोई अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खोला है।
तलाकशुदा पत्नी की मौत के बाद लगाई थी याचिका, बेटे के इनकार पर पिता को नहीं मिली कस्टडी
भिलाई की बेटी डॉ अंकिता को कोरोना काल में उत्कृष्ट योगदान के लिए हिन्द शिरोमणी सम्मान
नगर पालिकाओं व पंचायत चुनाव : चुनाव आयुक्त का निर्देश… समय सीमा में हो आरक्षण की कार्रवाई
शुरू हो गई ‘केजीएफ चैप्टर 2’ के क्लाइमेक्स की शूटिंग, जल्द परदे पर पहुंचेगा अधीरा का असली आतंक
Bijapur : चार दिन से जारी है एनकाउंटर, अब तक 7 नक्सली ढेर… सभी के शव बरामद
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Corona in Chhattisgarh: Today 31 more new corona positive patients, number of active active patients cross 200 कोरोना का कहर जारी, सामने आए 3.37 लाख से अधिक मामले, 488 लोगों की मौत
Next Article मालगाड़ी के 15 डिब्बे डिरेल होने से आवाजाही ठप, कई ट्रेनों के रूट बदले तो कई रद्द मालगाड़ी के 15 डिब्बे डिरेल होने से आवाजाही ठप, कई ट्रेनों के रूट बदले तो कई रद्द

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?