लखनऊ (एजेंसी)। दिल्ली के निर्भया मामले की वकील रही सीमा कुशवाहा गुरुवार को बहुजन समाजवादी पार्टी में शामिल हो गईं। निर्भया मामले में सीमा पीडि़त पक्ष की वकील थीं और उन्होंने कानून लड़ाई को अंजाम तक पहुंचाया। महिला अधिकारों की मुखर वकालत करने वाली कुशवाहा ने नर्भिया मामले में निचली अदालत से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक पैरवी कर पीडि़त पक्षकार को न्याय दिलाने में अहम भूमिका निभाई थीं।
बसपा महासचिव सतीश चंद्र मश्रिा के कार्यालय ने कुशवाहा के बसपा में शामिल होने की पुष्टि की। इस बारे में जारी संक्षप्ति बयान में कहा गया है कि कुशवाहा ने उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती की नीतियों एवं विचारों से प्रेरित होकर बसपा की सदस्यता ग्रहण की है। इसके अनुसार कुशवाहा ने मिश्रा की मौजूदगी में बसपा की सदस्यता ग्रहण कर मायावती को पांचवी बार मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया।

उत्तर प्रदेश की 403 सीटों वाली विधानसभा के लिए 7 फेज में चुनाव होंगे। यूपी में 10 फरवरी, 14 फरवरी, 20 फरवरी, 23 फरवरी, 27 फरवरी, 3 मार्च और 7 मार्च को मतदान होगा। 10 मार्च को वोटों की गिनती होगी। मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि चुनाव तारीखों के ऐलान के साथ ही आचार संहिता लागू हो गई है।
