ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: करंट की चपेट में आने से हाथी की मौत, कम ऊंचाई पर बिजली का तार, वन विभाग ने भेजा नोटिस
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

करंट की चपेट में आने से हाथी की मौत, कम ऊंचाई पर बिजली का तार, वन विभाग ने भेजा नोटिस

By @dmin
Published: January 20, 2022
Share
करंट की चपेट में आने से हाथी की मौत, कम ऊंचाई पर बिजली का तार, वन विभाग ने भेजा नोटिस
करंट की चपेट में आने से हाथी की मौत, कम ऊंचाई पर बिजली का तार, वन विभाग ने भेजा नोटिस
SHARE

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के प्रतापपुर वनपरिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम दरहोरा में बुधवार को करंट की चपेट में आने से एक हथिनी की मौत हो गई। हथिनी के शरीर में कई जगह करंट से जलने के निशान पाए गए हैं। शव के पास विद्युत तार जमीन पर पड़े मिले। सुबह ग्रामीणों ने हाथी का शव देखा तो वन अमले को जानकारी दी। वन अमला मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में लगा है। हाथिनी की मौत से वन अमले में हड़कंप मच गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक प्रतापपुर वन परिक्षेत्र में हाथिनी की करंट से मौत हुई है। घटनास्थल के समीप से 11 केव्ही हाई टेंशन लाइन का तार जमीन से 6 से 7 फुट ऊपर से लटका हुआ है। बुधवार तड़के करीब 4 बजे हाथियों का दल वहां से गुजरा था। इस दौरान हथिनी हाई टेंशन लाइन की चपेट में आ गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृत हथिनी की आयु 49 वर्ष बताई गई है। वन अमला पूरे मामले की जांच कर रही है।

कम ऊंचाई पर झूल रहे बिजली के तार
जिले के वनमंडलाधिकारी बीएस भगत ने बताया कि शव को देखकर प्रथम दृष्टया करंट लगने से मौत होना प्रतीत हो रहा है। हथिनी के शरीर में करंट से जलने के निशान भी पाए गए हैं। खेत के ऊपर 11 केव्ही लाइन भी गुजरी हुई है। विद्युत विभाग को नोटिस जारी किया जाएगा। गौरतलब है कि दरहोरा गांव व उसके आसपास में जगह-जगह पर तार जमीन से कम ऊंचाई पर झूल रहे हैं। बिजली विभाग की लापरवाही से हथिनी की मौत हुई है।

खाद्य विभाग ने स्पष्ट किया: बंद नही होंगे एपीएल राशनकार्ड, एपीएल एवं अन्य योजना के बनाए जा रहे हैं नए राशनकार्ड
छत्तीसगढ़ पत्रकार सुरक्षा कानून के प्रारूप को दिया गया अंतिम रूप…. समिति शीघ्र शासन को सौंपेगी कानून का प्रारूप
CG Elections 2023 : अलग-अलग गाडियों में मिला एक क्विंटल एल्युमीनियम के बर्तन और 3 लाख रुपए
कृषि विज्ञान केंद्र, अंजोरा द्वारा ग्राम बेलौदी में पांच दिवसीय व्यवसायिक प्रशिक्षण संपन्न
छत्तीसगढ़ में फर्जी डॉक्टर को मिली 4 साल की सजा, लोगों का इलाज करने के साथ बिना लाइसेंस बेचता था दवा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article क्रुज मिसाइल: भारत ने सुपरसोनिक ब्रह्मोस के नए संस्करण का किया सफल परीक्षण क्रुज मिसाइल: भारत ने सुपरसोनिक ब्रह्मोस के नए संस्करण का किया सफल परीक्षण
Next Article भारत में कोरोना से हो रही मौतों से दहशत: पिछले 24 घंटों में रिकार्ड 4329 लोगों की गई जान… 4 लाख से अधिक मरीज हुए स्वस्थ्य… 2.63 लाख से ज्यादा नए मामले कोरोना की रफ्तार और हुई तेज,सामने आए 3.17 लाख मरीज, 491 लोगों की मौत
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?