ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: नकली शराब पीने से 4 लोगों की मौत, तीन गंभीर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

नकली शराब पीने से 4 लोगों की मौत, तीन गंभीर

By @dmin
Published: January 20, 2022
Share
नई आबकारी नीति लागू, आज से 21 साल के युवा पी सकेंगे शराब, होटलों में 24 घंटे छलकेंगे जाम
नई आबकारी नीति लागू, आज से 21 साल के युवा पी सकेंगे शराब, होटलों में 24 घंटे छलकेंगे जाम
SHARE

भिंड (एजेंसी)। मध्य प्रदेश के भिंड जिले के इंदुर्खी गांव में नकली शराब पीने के बाद दो सगे भाइयों समेत चार लोगों की मौत का मामला सुर्खियों में है। वहीं 3 लोग अभी भी गंभीर रूप से ग्वालियर के जयारोग्य अस्पताल में भर्ती है। एक दिन पहले इस मामले में एसपी शैलेंद्र सिंह चौहान ने तत्काल दो थाना प्रभारियों को सस्पेंड और पांच जवानों को लाइन अटैच कर दिया था और अब एसपी ने पूरे मामले की तहकीकात के लिए एसआईटी गठित की गई है। एसआईटी टीम ने मामले में पहली सफलता हासिल की है। इंदरुखी गांव में सरपंच चुनाव के लिए तैयार की गई 10 पेटी नकली शराब को एसआईटी ने छापा मार जब्त किया है। साथ ही एसआईटी ने एक आरोपी को भी दबोच लिया है। सूत्रों के मुताबिक, पकड़े गए आरोपी से पुलिस को अहम जानकारियां मिली हैं।

यह है पूरा मामला
जिले के रौन थाना इलाके के इंदुरखी गांव में बीते तीन दिन पहले दो सगे भाई मनीष जाटव और छोटू जाटव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया था। आशंका जताई गई थी कि दोनों की मौत जहरीली शराब से हुई है। इसी बीच एक दिन बाद पप्पू जाटव और संतोष जाटव की संदिग्ध परिस्थितियों में अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक पप्पू जाटव और संतोष जाटव ने भी बीती रात शराब पी थी, जिसके बाद उसके पेट में दर्द होने के चलते अस्पताल ले जाया जा रहा था, जहां दोनों मौत हो गई। इस पूरे मामले में अभी तक 4 लोगों की मौत हो चुकी है और 3 लोग अभी भी गंभीर रूप से ग्वालियर के जयारोग्य अस्पताल में भर्ती है। इस पूरे मामले को लेकर के भिंड पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह चौहान रौन थाना प्रभारी उदय भान सिंह यादव और शहर कोतवाली थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा और इंदुरखी चौकी बीट पर तैनात पांच जवानों को भी को निलंबित कर दिया है।

जांच के लिए सागर लैब भेजा गया मृतकों का बिसरा
पुलिस अधीक्षक ने बताया है कि बीते दिनों शहर कोतवाली इलाके के स्वतंत्र नगर के पास अवैध शराब की फैक्ट्री पकड़ी गयी थी और उसके बाद यह जानकारी आ रही थी कि यही शराब रौन थाना इलाके के इंदुरखी गांव तक पहुंची थी। इसके पीने से चार मौतों के मामले सामने आने के बाद जहरीली शराब की जांच के लिए मृतकों के बिसरा को जांच के लिए सागर लैब भेजा गया है।

बताया जा रहा है कि मृतक सगे दोनों भाई मनीष जाटव और छोटू जाटव भिंड के स्वतंत्र नगर में बनाई जा रही अवैध शराब की पैकिंग करने आए थे। हाल ही में स्वतंत्र नगर के पकड़ी गई शराब की फैक्ट्री के मामले ने भी काफी तूल पकड़ा था। देहात और शहर कोतवाली थाना प्रभारी एक दूसरे के पाले में मामले को डालते रहे थे। सूत्रों की मानें तो मृतक अवैध शराब कारोबार में लिप्त थे, इसी वजह से परिजन किसी प्रकार की बात नहीं कर रहे हैं।

हाईकमान को ‘समझाने’ में सफल हुए सीएम भूपेश
पाक को सर्जिकल स्ट्राइक का डर, कहा-किसान आंदोलन से ध्यान भटकाने को कार्रवाई संभव
गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने अपर मुख्य सचिव को दिए निर्देश: कहा- पुलिस जवानों, जेल कर्मचारियों व उनके परिवारों को कोरोना संकंमण के बचाने करें उपाय
स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए जनता को करेें जागरुक… घर-घर जाऐगें संगठक, महिला समूह, सूखा और गीला कचरा अलग देने करेगें प्रेरित
फिर शर्मसार हुआ पाक: फ्रांस में एफएटीएफ दफ्तर के बाहर लगे ‘आतंकवादी पाकिस्तान’ के नारे, प्रदर्शनकारियों ने की ब्लैकलिस्ट करने की मांग
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सपा-कांग्रेस को झटका, अखिलेश के मौसा और कांग्रेस की पोस्टर गर्ल प्रियंका मौर्य भाजपा में शामिल सपा-कांग्रेस को झटका, अखिलेश के मौसा और कांग्रेस की पोस्टर गर्ल प्रियंका मौर्य भाजपा में शामिल
Next Article धान संग्रहण केंद्र में लगी भीषण आग, हजारों क्विंटल अनाज खाक धान संग्रहण केंद्र में लगी भीषण आग, हजारों क्विंटल अनाज खाक

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?